PhonePe Personal Loan: अगर आपको अचानक लोन की आवश्यकता पड़ जाती है तो आप फोनपे के माध्यम से पर्सनल लोन ले सकते हैं। फोन पे सिर्फ डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए ही नहीं बल्कि लोन लेने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हम आपको बता दें की Phonepe के जरिये आप अधिकतम ₹500000 तक का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते है। फोनपे एप्लीकेशन कुछ थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के साथ पार्टनरशिप में है जैसे कि MoneyView, Bajaj finserv, Navi, Payme India और उन्हीं के साथ मिलकर पर्सनल लोन उपलब्ध करवाता है।

तो अगर आप फोन पे पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो आपको इनमें से किसी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा जहां से आप PhonePe Personal Loan के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इन थर्ड पार्टी एप्लीकेशन पर ही फोनपे पर्सनल लोन की ब्याज दर व अन्य चार्जेस निर्भर करते हैं। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Phone pe Personal Loan Kaise Le? इसके लिए आपके पास कौन से दस्तावेज होने चाहिए और किन टर्म्स एंड कंडीशन पर आपको यह ऋण प्राप्त होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ने की जरूरत है।
PhonePe Personal Loan क्या है?
PhonePe एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है जिसका इस्तेमाल ज्यादातर डिजिटल ट्रांजेक्शन और बिल भुगतान आदि के लिए होता है। लेकिन हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की अब आप फोन पे से पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते है। फोन पे एप्लीकेशन कुछ थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के साथ पार्टनरशिप में है जैसे कि MoneyView, Bajaj finserv, Navi, Payme India और उन्हीं के माध्यम से Phonepe Personal Loan के तहत अधिकतम 5 लाख रुपए तक का लोन लिया जा सकता है।
यह लोन लेने के लिए आपको इनमें से किसी एक थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का ऐप डाउनलोड करना होगा जो कि प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और वहीं से आप व्यक्तिगत ऋण के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसे वापस करने की अवधि 3 महीने से लेकर अधिकतम 5 साल की रहेगी। आप किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जरूरत के लिए बिना लंबी कागजी कार्यवाही के, कम ब्याज पर फोनपे से व्यक्तिगत ऋण मात्र 10 से 15 मिनट में प्राप्त कर सकते हैं।
PhonePe Personal Loan Overview
आर्टिकल का नाम | PhonePe Personal Loan |
लोन अमाउंट | 10000 से 5 लाख रूपये तक |
ब्याज दर | 16% से 39% तक |
आवेदन प्रोसेस | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.phonepe.com/ |
PhonePe Personal Loan Interest Rate
Phonepe एक डिजिटल ट्रांजैक्शन एप्लीकेशन है लेकिन थर्ड पार्टी ऐप के साथ मिलकर यह ऑनलाइन लोन भी देता है लेकिन इसकी ब्याज दर उस थर्ड पार्टी एप्लीकेशन पर निर्भर करेगी जिससे आप लोन लेना चाहेंगे। जैसा कि हमने बताया कि फोन पे MoneyView, Bajaj finserv, Navi जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप में है तो इन सभी कंपनियों के द्वारा अपने अलग ब्याज दर लागू किए जाते हैं।
मान लीजिए कि आप MoneyView से लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो इसकी ब्याज दर 15% से शुरू होगी। इसी तरह अन्य कंपनियों की ब्याज दर अलग होगी। सामान्य रूप से कंपनियां 16% से 39% तक के वार्षिक ब्याज दर पर व्यक्तिगत ऋण प्रदान करती है तो PhonePe Personal Loan भी आपको इसी दर पर प्राप्त हो सकता है।
PhonePe Personal Loan Eligibility
- PhonePe Personal Loan लेने के लिए आपके पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
- इस लोन लेने के लिए आवेदक की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 58 वर्ष हो सकती है।
- फोन पे पर्सनल लोन लेने के लिए आपका सिबिल स्कोर 700 से अधिक होना चाहिए।
- नौकरी पेशा या गैर नौकरी पेशा व्यक्ति इस लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- इसके लिए आवेदक की मासिक आय कम से कम 25,000 रुपए होनी चाहिए।
PhonePe Personal Loan के लिए जरूरी दस्तावेज
Phonepe Loan हेतु आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये दस्तावेज निम्नलिखित हैं –
- आधार कार्ड
- बैंक स्टेटमेंट
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट
- सैलरी स्लिप
- आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर
- एक सेल्फी आदि।
PhonePe Personal Loan Online Apply कैसे करें?
अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आप फोन पे पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है –
- सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर से PhonePe App डाउनलोड कर लीजिए।
- फोन पे ऐप डाउनलोड करने के बाद इसे ओपन कीजिए।

- फिर बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर एंटर करके ऐप में रजिस्ट्रेशन कीजिए।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपना बैंक अकाउंट UPI ID से लिंक कीजिए।
- अकाउंट लिंक हो जाए तो ऐप के डैशबोर्ड में दिए गए “Recharge & Bills“ वाले अनुभाग में देखिए, यहां “See All” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- इसके बाद “Financial Services & Taxes” के विकल्प में जाकर “Loan Repayment” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।

- इतना करने के बार आपको सभी Third Party Companies की लिस्ट मिलेगी, उस कंपनी को सेलेक्ट कीजिए जिससे आप लोन लेना चाहते हैं।

- अब उस कंपनी के ऐप को डाउनलोड कर लीजिए।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद इसमें भी रजिस्ट्रेशन कीजिए।
- इसके बाद होम पेज में Personal Loan Apply करने का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करे।
- क्लिक करने के बाद कुछ डिटेल्स मांगी जाएगी आपको सभी डिटेल्स सही सही भरते जाना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद लोन का प्रकार चुनकर बैंकिंग डिटेल्स सबमिट कीजिए।
- अंत में फॉर्म सबमिट कर दीजिए।
- इस तरह पर्सनल लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- इसके बाद आपके आवेदन की जाँच की जाएगी अगर सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका लोन अप्रूव हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें –
Important Links
PhonePe Loan Direct Link | यहाँ क्लिक करे |
Phonepe Mobile App | यहाँ क्लिक करे |
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |