Awas Plus Survey App 2025: अगर आप प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत अपना सर्वे करवाना चाहते हैं तो अब यह काम और भी आसान हो गया है। सरकार ने “आवास प्लस सर्वे एप” लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही ऑनलाइन सर्वे कर सकते हैं। यह एप खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो पीएम आवास योजना के तहत लाभ पाने के हकदार हैं। अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। चलिए जानते हैं कि इस एप का उपयोग कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं।
यदि आप इस योजना के लिए आवेदन किये है, और आपके पास पक्का घर नहीं है, तो आप अपने नाम की स्थिति इसके माध्यम से देख सकते हैं। आप आवास योजना के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते है।
ये भी पढ़ें –
क्या है Awas Plus Survey App 2025?
आवास प्लस सर्वे एप 2025 केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सर्वेक्षण करना है। इस एप के माध्यम से लोग अपने घर से ही सर्वे में अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपयोगी है। यह एप सरकार को सटीक और वास्तविक डाटा इकट्ठा करने में मदद करता है, जिससे योजना के कार्यान्वयन में पारदर्शिता बनी रहती है।

Awas Plus Survey App 2025 Overview
| योजना का नाम | Awas Plus Survey App 2025 |
| किसने शुरू की | केंद्र सरकार |
| लाभ | घर बनवाने के लिए आर्थिक सहायता |
| लाभार्थी | शहरी बेघर और कच्चे मकान वाले परिवार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmaymis.gov.in/ |
योजना के लाभ
- अब लाभार्थी अपने घर पर ही इस ऐप का उपयोग करके प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
- सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। यात्रा खर्च और लंबी लाइनों में समय की बर्बादी से मुक्ति मिलती है।
- ऐप के माध्यम से सीधा आवेदन करने से दलालों और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाती है। प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित हो जाती है।
- आवेदन करने के बाद, ऐप के जरिए अपने आवेदन की स्थिति को रियल-टाइम में देखा जा सकता है।किसी भी अपडेट की जानकारी तुरंत मिलती है।
- ऐप के माध्यम से लाभार्थी अपनी पात्रता को चेक कर सकते हैं। यह जान सकते हैं कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के हकदार हैं या नहीं।
- इस ऐप के जरिए लाभार्थी सूची में अपना नाम आसानी से देखा जा सकता है। सूची में नाम होने पर योजना का लाभ उठाया जा सकता है।
PM Awas Self Survey Form 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
| योजना की शुरुआत | 10 फरवरी 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2025 |
आवास स्कीम के लिए आवश्यक दस्तावेज़
आवास प्लस सर्वे एप में जानकारी भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
आवास सर्वे एप कैसे डाउनलोड करें? How to download awas survey app
अगर आप भी आवास प्लस सर्वे एप का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) खोलें।
- सर्च बार में आप Awas Plus Survey App टाइप करें।
- सही एप्लीकेशन की पहचान करें और इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें।
- एप डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाने के बाद उसे ओपन करें।
- अपनी पंजीकृत मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें।
आवास सर्वे एप को कैसे चलाएं (उपयोग) कैसे करें?
एप का उपयोग करना बेहद आसान है। एक बार एप इंस्टॉल हो जाने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- पंजीकृत मोबाइल नंबर और OTP डालकर लॉगिन करें।
- इसके बाद अपनी प्रोफाइल अपडेट करें, जिसमे अपनी व्यक्तिगत जानकारी और पता भरें।
- अब सर्वे फॉर्म भरें, योजना से संबंधित सभी जरूरी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
- दस्तावेज़ अपलोड करें: आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें अथवा अपनी सभी जानकारी जांचने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
Awas Plus Survey App के फायदे
- घर बैठे सर्वे प्रक्रिया पूरी करने का सरल तरीका।
- सरकारी दफ्तरों में लाइन में लगने की जरूरत नहीं।
- डेटा सीधे सरकार के पोर्टल पर जमा होता है, जिससे धोखाधड़ी की संभावना कम होती है।
- दस्तावेज़ और जानकारी की ऑनलाइन जांच।
- एप पूरी तरह से मुफ्त है और डेटा सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है।
आवेदन करने में क्या समस्याएं आ सकती है?
- OTP न आना: यदि आपके मोबाइल में otp न आये तो इंटरनेट कनेक्शन की जाँच करें और पुनः प्रयास करें।
- एप क्रैश होना: कहीं बार मोबाइल ऐप भी क्रेश हो सकता है, ऐसे में आप एप को अपडेट करें या दोबारा इंस्टॉल करें।
- दस्तावेज़ अपलोड न होना: यदि आपको दस्तावेज अपलोड करने में समस्या आ रही है, तो फ़ाइल का साइज और फ़ॉर्मेट सही कर पुनः अपलोड करें।
- लॉगिन में समस्या: यदि लॉगिन की समस्या आ रही है तो आप पंजीकृत मोबाइल नंबर और OTP सही तरीके से डालें।
सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण बिंदु
- डाटा की सुरक्षा का ध्यान रखें: किसी भी अनजान वेबसाइट या लिंक पर क्लिक न करें।
- सर्वे की सत्यता: केवल सटीक और सही जानकारी ही भरें।
- एप का सही उपयोग: एप का उपयोग केवल सरकारी सर्वेक्षण के लिए ही करें।
आवास प्लस सर्वे एप की विशेषताएं
- एप का उपयोग करना बेहद आसान है।
- मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट करता है, यह हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध।
- रियल-टाइम डेटा देता है, तुरंत अपलोड और अपडेट की सुविधा उपलब्ध है।
- किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर और सहायता केंद्र उपलब्ध है।
निष्कर्ष
Awas Plus Survey App 2025 एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को घर बैठे ही अपनी जानकारी दर्ज करने का मौका मिलता है। एप्लीकेशन के माध्यम से डेटा कलेक्शन में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहती है।
अगर आप भी आवास योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो बिना देरी किए एप को डाउनलोड करें और सर्वे प्रक्रिया को पूरा करें। सरकार का यह डिजिटल प्रयास लोगों को सशक्त बनाने और आवास योजनाओं को सही तरीके से लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
अब देर मत कीजिए, तुरंत एप डाउनलोड करें और अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
Important Quick Links
| Official Website | यहाँ क्लिक करे |
| Home Page | यहाँ क्लिक करे |
| Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
| Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |
ये भी पढ़ें –
awas Plus Survey App last date / Letest Update
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों की पहचान के लिए चल रहे आवास प्लस सर्वे की अंतिम तिथि अब 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले यह सर्वे 31 मार्च 2025 तक पूरा किया जाना था। इस तिथि विस्तार से ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक पात्र परिवार इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपना सर्वे करा सकते हैं।

Rajasthan Bakri Palan Yojana 2025: बकरी पालन के लिए मिलेगा 5 लाख का लोन सब्सिडी के साथ, यहाँ से करे आवेदन
Rajasthan Bakri Palan Yojana 2025: राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार नागरिकों के लिए राजस्थान बकरी पालन योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत आज राज्य के हजारों बेरोजगार नागरिक आवेदन कर इसका लाभ ले रहे है और एक अच्छा आय अर्जित कर रहे है। यह योजना राजस्थान सरकार की एक विशेष पहल है जिसके तहत बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक का लोन लिया जा सकता है जिस पर 50 से 60% अनुदान प्राप्त होगा।

यह योजना राज्य में पशुपालन के व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है तो अगर आप भी बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो अभी इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको राजस्थान बकरी पालन योजना क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
राजस्थान बकरी पालन योजना क्या है?
राजस्थान सरकार ने राज्य के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार प्रदान करने और राज्य में पशुपालन व पशुधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Rajasthan Bakri Palan Yojana की शुरुआत की है। जिसके तहत बेरोजगार नागरिकों एवं छोटे किसानों को पशुपालन व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रूपये से लेकर अधिकतम 50 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाएगा और योग्यता के अनुसार इस लोन पर 50% से 60% का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 50% व अनुसूचित जाति व जनजाति के उम्मीदवारों को 60% तक का अनुदान दिया जाएगा। ऐसे नागरिक जो बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Bakri Palan Yojana का उद्देश्य क्या है?
राजस्थान के छोटे किसानों एवं बेरोजगार नागरिकों के लिए राजस्थान सरकार ने बकरी पालन योजना की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य बेरोजगार नागरिकों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और पशुपालन को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य राज्य में रोजगार के अवसर विकसित करना, स्वरोजगार शुरू करने के लिए नागरिकों को प्रोत्साहन देना और राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देकर पशुधन विकास कार्यक्रम को सफल बनाना है। इससे बेरोजगार नागरिकों को नया व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण प्राप्त होगा जिससे वे बकरी पालन शुरू करके आय अर्जित कर पाएंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे।
राजस्थान बकरी पालन योजना का लाभ क्या है?
- राजस्थान राज्य सरकार ने बेरोजगार नागरिकों को बकरी पालन का काम शुरू करने के लिए ऋण प्रदान करने हेतु इस योजना को शुरू किया है।
- इस योजना के तहत सरकार बकरी पालन हेतु योग्य नागरिकों को 5 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करेगी।
- इस लोन पर 50% से 60% तक की सब्सिडी भी दी जाएगी।
- बकरी पालन व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- इस योजना की अनुदान राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचाई जाएगी।
- इस अनुदान राशि से हितग्राहियों पर ऋण का भार नहीं पड़ेगा।
सरकार दे रही 20 लाख रूपये तक बिजनेस लोन, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान बकरी पालन योजना के लिए पात्रता
- राजस्थान राज्य के मूल निवासी बकरी पालन योजना का लाभ ले सकते हैं।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- इसके लिए आवेदक के पास .25 एकड़ जमीन होनी चाहिए।
- योजना का यह लाभ 20 बकरी पर 1 बकरा या 40 बकरी पर 2 बकरे के लिए मिल सकता है।
Rajasthan Bakri Palan Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- जमीन संबंधित दस्तावेज
- पशु पालन प्रशिक्षण प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
राशन कार्ड ई केवाईसी स्टेटस ऐसे करें चेक, यहां पर क्लिक करें !
Rajasthan Bakri Palan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
राजस्थान बकरी पालन योजना के लिए आवेदन करने हेतु इच्छुक नागरिकों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा –
- राजस्थान बकरी पालन योजना में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको नजदीकी पशु चिकित्सा कार्यालय में जाना होगा।
- पशु चिकित्सा कार्यालय में जाने के बाद आपको संबंधित अधिकारी से इस योजना की संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
- संबंधित अधिकारी आपको योजना के बारे में सारी जानकारी प्रदान कर देंगे जिसके बाद अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आवेदन फॉर्म दिया जाएगा।
- इस आवेदन फॉर्म को आपको ध्यान से भरना होगा।
- फिर जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि को इसके साथ अटैच करके कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस तरह आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी जिसके बाद दस्तावेजों व आवेदन पत्र में दी गई जानकारी की समीक्षा की जाएगी।
- अगर सभी जानकारी पात्रता मानदंडों के अनुरूप पाई जाती है तो आपका आवेदन स्वीकृत कर लिया जाएगा और लोन की राशि आपको आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

Pan Card Online Apply 2025: अब घर बैठे 5 मिनट में बनायें पैनकार्ड, जानें कैसे करें आवेदन, यहां जानें स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया !
Pan Card Online Apply: हमारे देश में पैन (PAN) कार्ड किसी भी व्यक्ति, संस्था या ट्रस्ट को आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। यह आयकर दाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पैनकार्ड का इस्तेमाल सरकारी और निजी कार्यों के लिए भी कर सकते है। देश का कोई भी व्यक्ति / नागरिक इसे इनकम टेक्स की वेबसाइट पर जाकर इंस्टेंट पैन या बैंक या इसके ऑफिस पर जाकर ऑफलाइन पैन के लिए आवेदन कर सकता है। पैन (PAN) का पूरा नाम परमानेंट अकाउंट नंबर है। पैन कार्ड के माध्यम से किसी भी व्यक्ति, संस्था या ट्रस्ट आदि के वित्तीय लेन देन (financial transition) की जानकारी रखी जाती है।

इंस्टेंट पैन कार्ड के लिए हम घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको इंस्टेंट पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बताने वाले है। अगर आप पैन कार्ड के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो कृपया आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
पैनकार्ड क्या है?
पैन (PAN) का पूरा नाम परमानेंट अकाउंट नंबर है। इसमें 10 अल्फान्युमरिक कोड होता है। यह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है। यह दस्तावेज सरकार द्वारा मुख्यतः देश के व्यक्तिगत, संस्था व ट्रस्ट आदि के आयकर दाताओं के लिए बनाया गया है। पैन कार्ड को आप पहचान पत्र के रूप में भी प्रयोग कर सकते है। किसी भी व्यक्ति या संस्था जिनका वित्तीय जानकारी के लेखा रखने के लिए पैनकार्ड अनिवार्य है। पैनकार्ड का उपयोग आप कहीं महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कर सकते है, जैसे बैंक में खाता खुलवाने के लिए, लोन के लिए आवेदन करने के लिए आदि कहीं जगह आप पहचान पत्र के रूप में भी प्रयोग कर सकते है।
पैन कार्ड के लिए पात्रता
अगर आप पैनकार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास यह पात्रता होनी आवश्यक है:
- पैनकार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आप भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- पैनकार्ड के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- आवेदक के पास आधारकार्ड से लिंक मोबाईल नंबर होना चाहिए।
पैनकार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप पैनकार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास यह दस्तावेज होना जरूरी है:
- आधारकार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक के हस्ताक्षर
- आधारकार्ड से लिंक मोबाईल नंबर
पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
अगर आप पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो यह स्टेप्स जरुर फाॅलो करें:
- अगर आप पैन कार्ड के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल से आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह स्टेप्स फाॅलो करना जरूरी है:
- अगर आप पैन कार्ड के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल से आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल के incometaxindiaefiling.gov.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना जरूरी है।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। अब आपको “Get New e-PAN” इस विकल्प के उपर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नया पेज आएगा। इसमें आपको आधारकार्ड नंबर दर्ज करना है। अब आपको Confirm that Checkbox विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको “I Have Read The Consent Terms And Agree To Proceed Further” इस विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपको “Continue” इस बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके आधारकार्ड से लिंक मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसको आपको वेरिफाई करना है।
- अब आपको Checkbox पर क्लिक करके Continue पर क्लिक करना है।
- अब आपको एक Acknowledgement Number मिलेगा। इसको आपको सेव्ह करना है।
- अब आपके मोबाईल नंबर पर एक मैसेज आएगा। इस तरह से आपकी पैनकार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
NSDL पोर्टल से पैन कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें?
अगर आप NSDL पोर्टल से पैन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह स्टेप्स फाॅलो करना जरूरी है:
- अगर आप NSDL पोर्टल से पैन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर आपसे नागरीकता, कैटेगरी, नाम, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, मोबाईल नंबर आदी महत्वपूर्ण जानकारी पूछी जाएगी। वह आपको ठीक से भरनी है।
- अब आपको सभी जानकारी एक बार ठीक से चेक करनी है और सबमिट इस बटन पर क्लिक करना है। अब आपको “Continue with the PAN Application Form” इस बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा। अब आपको डिजीटल ई-केवाईसी सबमिट करनी है।
- अब आपको फिजिकल पैनकार्ड के यहां Yes इस विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको आधारकार्ड के आखिरी 4 नंबर दर्ज करने है।
- अब आपसे कुछ व्यक्तिगत जानकारी पुछी जाएगी वह आपको ठीक से भरनी है।
- अब आपको एरिया कोड, अन्य जानकारी और महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने है।
- अब आपको एक बार फाॅर्म ठीक से चेक करना है और सबमिट इस बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको पेमेंट सेक्शन में जाना है और शुल्क का भुगतान करना है।
- अब आपको पेमेंट स्लीप मिलेगी। उसके बाद आपको आधार ऑथेंटिकेशन के लिए डिक्लेरेशन पर क्लिक करना है। अब आपको Authenticate विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Continue with e-KYC के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे आपको वेरिफाई करना है।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद Continue with e-Sign के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपना 12 नंबर का आधारकार्ड दर्ज करना है। अब आपको फिर एक बार ओटीपी वेरिफाई करना है।
- अब आपको एक एक्नोलेजमेंट स्लिप मिलेगी। उसे आपको डाउनलोड करना है। इस तरह से आपकी NSDL पोर्टल से पैन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
FAQ: Pan Card Online Apply 2025
पैनकार्ड बनवाने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
Ans: पैनकार्ड बनवाने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए।
पैनकार्ड बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?
Ans: https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html यह पैनकार्ड बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट है।

PMKVY 4.0 Online Registration: युवाओं को मिलेगा ट्रेनिंग के साथ 8000 रूपये, यहाँ से करे आवेदन
PMKVY 4.0 Online Registration: पीएम कौशल विकास योजना के तहत एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसलिए जिन युवाओं ने अभी तक योजना के तहत आवेदन नहीं किया है, वे PMKVY 4.0 के तहत Online Registration कर सकते हैं। बता दें की 1.20 करोड़ से भी अधिक युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण दिया जा चुका है ताकि लाभार्थी मुफ्त में कौशल विकास कर कोई काम शुरू करके या नौकरी प्राप्त करके आत्मनिर्भर बने।
अगर आपने अभी तक योजना के तहत आवेदन नहीं किया तो हम आपको PMKVY 4.0 Online Registration की पूरी जानकारी देंगे और बताएंगे कि रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और किन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
PMKVY 4.0 क्या है?
PM Kaushal Vikas Yojana केंद्र सरकार की ऐसी योजना है जिसमें शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अन्तर्गत देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के योग्य एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुफ्त स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाती है और हर महीने 8 हजार रुपए तक की वित्तीय मदद भी प्रदान की जाती है।

इसके तहत इलेक्ट्रीशियन, कंस्ट्रक्शन, फूड प्रोसेसिंग, फर्नीचर फिटिंग, हैंडीक्राफ्ट, सिलाई, वेल्डर, होटल मैनेजमेंट, लेदर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री जैसे 40 तकनीकी क्षेत्र में बिल्कुल निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है जिसका लाभ देश के बेरोजगार युवा उठा सकते हैं और भविष्य में खुद रोजगार कर या नौकरी प्राप्त कर आजीविका अर्जित कर सकते हैं।
PMKVY 4.0 का उद्देश्य क्या है?
जो युवा शिक्षित होते हुए भी बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने PMKVY 4.0 को लागू करने की घोषणा की है। जिसमें युवाओं को उनके मनचाहे रोजगार क्षेत्र में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रति माह 8 हजार रुपए तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।
इसका उद्देश्य युवाओं को आजीविका प्राप्त करने के लिए योग्य बनाना है। Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana 4.0 बेरोजगारों को नई-नई स्किल डेवलपमेंट टेक्नोलॉजी कोर्स करवाकर उनमें स्किल डेवलप करने के लिए लक्षित है ताकि युवा वर्ग अपना कौशल विकास कर कोई काम शुरू करें या अच्छी नौकरी प्राप्त कर पाएं।
PM Kaushal Vikas Yojana 4.0 के लाभ क्या हैं?
- PM Kaushal Vikas Yojana 4.0 के तहत भारत सरकार शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क तकनीकी ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट प्रदान करेगी।
- इसके तहत युवाओं को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग लेने का मौका मिलेगा।
- विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेकर युवा वर्ग खुद का कोई काम शुरू कर सकते हैं या अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
- इस योजना का लक्ष्य प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ना है।
- पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
- योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- ऑफलाइन प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां हितग्राही मुफ्त में ट्रेनिंग ले पाएंगे।
- ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को ₹8000 प्रति माह की आर्थिक सहायता भी निजी आवश्यकताओं के लिए अंतरित की जाएगी।
- ट्रेनिंग पूरी करने के बाद लाभार्थी को प्रधानमंत्री जी के द्वारा वेरीफाई किया हुआ योग्यता प्रमाण सर्टिफिकेट भी प्राप्त होगा।
PM Kaushal Vikas Yojana 4.0 के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ पाने हेतु आपको निम्न पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा –
- इस योजना का लाभ भारत देश के युवा वर्ग को दिया जाएगा।
- शिक्षित एवं बेरोजगार युवा इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं।
- इसके लिए आवेदक को 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
- जो युवा बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं, किंतु मैट्रिक या इंटरमीडिएट पास है, वे पीएमकेवीवाई 4.0 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- इसके लिए युवाओं को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
PMKVY 4.0 Online Registration के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
PMKVY 4.0 Online Registration कैसे करें?
- सबसे पहले आप पीएम कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद दिए गए Skill India के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप स्किल इंडिया पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुँच जायेंगे।
- अगले चरण में मुख्य पृष्ठ पर दिए गए “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको “Register As Candidate” का विकल्प मिलेगा, इस विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, इसमें जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें।
- Registration पूरा होने के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, इसके माध्यम से पोर्टल पर पुनः लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद योजना का आवेदन पत्र खुलेगा, इसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरिए।
- अब अगले चरण में मांगे गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- इसके बाद अंत में दिए गए “सबमिट” के बटन पर क्लिक करें।
- इस तरह पीएमकेवीवाई 4.0 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हो जाएगा।
PMKVY 4.0 Course List Check कैसे करें?
- सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब मुख्य पृष्ठ में दिए गए “कोर्सेस” के विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके सामने विभिन्न प्रशिक्षण क्षेत्र के कोर्स की किस्त पीडीएफ फॉर्म में खुलकर आ जाएगी।
- आप चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
| Official Website | यहाँ क्लिक करे |
| Home Page | यहाँ क्लिक करे |
| Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
| Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |

मइया सम्मान योजना ₹7500 लाभार्थी सूची जारी : Maiya samman yojana beneficiary list, जाने पूरी जानकारी
Maiya samman yojana beneficiary list: इस बार मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के तहत झारखण्ड की महिलाओं को 7500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह राशि 8 मार्च 2025 से भेजनी शुरू कर दी है। राज्य के हर जिले की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रक्रिया की शुरुआत 8 मार्च से हुई है और यह लगभग 5 से 6 दिनों तक चलेगी। धीरे-धीरे सभी महिलाओं के बैंक खातों में 7500 रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
इस योजना के तहत लगभग 38.34 लाख महिला लाभार्थी है, जिनके बैंक खातों में 7500 रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं। पिछली बार जब पांचवीं किस्त ट्रांसफर की गयी थी तो ये आंकड़ा 57 लाख महिलाओं का था, जिन्हे यह सहायता मिली थी, लेकिन इस बार सत्यापन के बाद कहीं अपात्र महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा, इस बार केवल केवल 38.34 लाख महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।

कितनी महिलाओं को मिलेगा लाभ?
इस योजना के तहत लगभग 38.34 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 7500 रुपये ट्रांसफर किए जा रहे हैं। पिछली बार पांचवीं किस्त में लगभग 57 लाख महिलाओं को यह सहायता मिली थी, लेकिन इस बार केवल 38.34 लाख महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
Maiya Samman Yojana Beneficiary List Overview
| योजना का नाम | Maiya samman yojana beneficiary list |
| राज्य | झारखण्ड |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
| लाभ | 2500/– रूपये हर महीने |
| लिस्ट चेक | ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana 6th 7th and 8th Kist Update
झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के तहत 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त की कुल 7500 रुपये की राशि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया सरकार द्वारा शुरू कर दी गई है। 8 मार्च 2025 से पैसे ट्रांसफर होना शुरू हो चुका है। इस बार केवल उन्हीं महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा जो सत्यापन के बाद इस योजना के लिए योग्य पाई गई हैं। जिन महिलाओं ने फर्जी आवेदन किया था या अपात्र पाई गई थीं, उन्हें इस बार कोई राशि नहीं दी जाएगी।
पैसे का ट्रांसफर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। इस योजना के तहत इस बार 38 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में पैसे भेजे गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसका सीधा और त्वरित असर देखने को मिलेगा, जिससे बाजार में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
अपात्र लाभार्थियों का नाम सूची से हटाया गया
योजना के तहत कुछ अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि पिछले कुछ समय में सभी जिलों से कई फर्जी आवेदन प्राप्त हो रहे थे। अपात्र महिलाओं का नाम सूची से काट दिया गया है, और कुछ महिलाओं के आवेदन वेरिफिकेशन के लिए पेंडिंग में रखे गए हैं। जिन महिलाओं का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) चालू नहीं है, उनके आवेदन भी पेंडिंग में रखे गए हैं। सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि वे लाभार्थियों की जांच पड़ताल अच्छे से करें ताकि अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ न मिले।
क्यों किया गया बदलाव?
सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य केवल वास्तविक और पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। फर्जी लाभार्थियों को बाहर कर देने से योजना का लाभ सही महिलाओं तक पहुंचेगा।
क्या करें यदि आपका नाम सूची में नहीं है?
यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं और आपका नाम लाभार्थी सूची में नहीं है या आपके पैसे अब तक ट्रांसफर नहीं हुए हैं, तो आप संबंधित जिला कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।
निष्कर्ष
मइया सम्मान योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके आर्थिक सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं को ही मिले। यदि आपका आवेदन पेंडिंग है या कोई समस्या आ रही है, तो समय पर जानकारी लेकर समाधान पाएं।
ये भी पढ़ें –
- Maiya Samman Yojana Payment List: झारखण्ड मैया सम्मान की पेमेंट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें
- मैया सम्मान योजना अगली किस्त date : मैया सम्मान की अगली क़िस्त की डेट जारी की, इस दिन आएगी
मैया सम्मान योजना से संबधित प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1: मइया सम्मान योजना का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 7500 रुपये की सहायता राशि प्रदान करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
प्रश्न 2: लाभार्थी सूची कैसे देखें?
उत्तर: लाभार्थी सूची देखने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘लाभार्थी सूची’ विकल्प पर क्लिक करें। वहाँ से जिले और गांव का नाम दर्ज कर सूची देखें।
प्रश्न 3: क्या सभी जिलों की महिलाओं को यह लाभ मिलेगा?
उत्तर: योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं को मिलेगा। फर्जी और अपात्र महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
प्रश्न 4: अगर मेरा नाम सूची में नहीं है तो क्या करूं?
उत्तर: अगर आपका नाम सूची में नहीं है, तो संबंधित जिला कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
प्रश्न 5: योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए कहाँ संपर्क करें?
उत्तर: योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 18008900215 पर संपर्क करें या जिला कार्यालय से जानकारी लें।
Important Quick Links
| Official Website | यहाँ क्लिक करे |
| Home Page | यहाँ क्लिक करे |
| Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
| Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |
| Toll Free No | 18008900215 |

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 | पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025: आज इस लेख में हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गयी PM Kisan Yojana के बारे में बताने जा रहे है। जैसा कि हम सब जानते है, भारत एक कृषि प्रधान देश है और हमारे देश में किसान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इस वजह से किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने और उन्हें आर्थिक सुविधा देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है।

आज देश के किसी भी राज्य का किसान पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कर सकता है। PM Kisan Yojana को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में सालाना ₹6000 भेजती है। आप इस योजना के लिए सरकार के अधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते है। अगर आप इस महत्वपूर्ण योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो हमारे इस लेख के साथ अंत तक बनी रहे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025
जैसा कि हमने बताया पीएम किसान योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना को भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिसंबर 2018 में शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 2 हेक्टेयर से कम भूमि में जुताई करने वाले किसान परिवार को तीन सामान किस्तों में सालाना ₹6000 की राशि भेजी जाती है।
इस योजना का लाभ सीधे किसानों को मिल सके इसके लिए सरकार ने किसी भी बिचौलियों को बीच में नहीं रखा है। अगर इस योजना के लिए निर्धारित पत्रताओं पर आप खरा उतरते है, तो आप सीधे pmkisan.gov.in के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार को अपना बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर और जमीन का खसरा नंबर देना होगा। इसके बाद 1 साल में लगभग हर 4 महीने पर तीन किश्तों में ₹6000/- की राशि किसान के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। इसके अलावा आपको इस महत्वपूर्ण किसान योजना के बारे में क्या जानना चाहिए उसे सरल शब्दों में नीचे समझाने का प्रयास किया गया है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025
| Yojana Name | PM Kisan Samman Nidhi Yojana |
| कब शुरू किया गया | दिसंबर 2018 में |
| कौन आवेदन कर सकता है | 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले कोई भी किसान |
| लाभ | प्रतीक 4 महीने पर ₹2000 की आर्थिक सुविधा |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
| देश | भारत |
पीएम किसान योजना की पात्रता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी किसानों के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की है। मगर इस योजना के लिए केवल वही किसान आवेदन कर सकता है जो इस योजना की पात्रता पर खरा उतरता है –
- पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने वाले किसान के पास 2 हेक्टर से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए।
- पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए किसान किसी भी राज्य से आवेदन कर सकता है।
पीएम किसान योजना का लाभ
अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कर रहे है तो आपको सरकार की तरफ से कौन-कौन से लाभ मिलेंगे उसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है –
- इस योजना के तहत किसानों को सरकार की तरफ से सालाना ₹6000 की राशि मिलती है।
- इस योजना के तहत किसानों को तीन सामान किस्त में राशि दी जाती है।
- लगभग हर 4 महीने पर सरकार की तरफ से ₹2000 किसानों के बैंक अकाउंट में आ जाते है।
- इस योजना में किसी भी प्रकार के बिचौलिए को नहीं रखा गया है जिस वजह से सीधा मुनाफा किसान को मिलता है।
- इस योजना की मदद से किसान का खेती पर लगने वाला खर्च कम होता है और किसान की स्थिति सशक्त बनती है।
ये भी पढ़ें –
पीएम किसान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जिस की सूची नीचे प्रस्तुत की गई है –
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- किसान होने का प्रमाण पत्र
- खाता खतौनी की नकल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट का विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें 2025
अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करना होगा –
Step 1 – सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
Step 2 – इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको Farmer Corner का विकल्प देखने को मिलेगा। वहां Farmer New Registration पर क्लिक करे।
Step 3 – अब फार्मर न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करते ही एक नया इंटरफ़ेस खुलेगा जहां आपको आधार नंबर और कैप्चा भरकर कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना है।
Step 4 – अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दिशा निर्देश अनुसार भरना है।
इस तरह आप का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का आवेदन पूर्ण हो जाएगा। आप इस आवेदन फॉर्म को अपने मोबाइल नंबर लैपटॉप या स्थानीय सीएससी सेंटर में जाकर भरवा सकते है। आवेदन प्रक्रिया को समझने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
Note – फोन को भरते वक्त अपना बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर ध्यानपूर्वक भरें।
किसानों को है, 17वी किसका इंतजार
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत सरकार हर 4 महीने पर ₹2000 किसान के बैंक अकाउंट में भेज देती है। इस योजना का लाभ वर्तमान समय में लाखों किसान उठा रहे है। इस योजना के तहत किसानों को 16 किस्त में राशि दी जा चुकी है अब किसानों को इस योजना के 17वें किस्त का इंतजार है।
आपको यह भी बता दे कि कहीं बार किसानों की छोटी मोटी गलती के कारण उनका पैसा अटक जाता है। इस योजना के तहत सरकार लाखों किसानों को पैसे भेज दी है और इसमें सरकार लगभग 60,000 करोड रुपए का खर्चा कर रही है। ऐसे में आपकी छोटी गलती आपके लिए बहुत घाटे का सौदा साबित हो सकती है। इसलिए किसानों को कुछ खास निर्देशों का मुख्य रुप से ध्यान देना चाहिए जिसे नीचे सूचीबद्ध किया गया है –
- अगर आप चाहते है, कि किसान सम्मान निधि योजना की तेरहवीं किस्त का पैसा आपके बैंक अकाउंट में आए तो अपना ई केवाईसी तुरंत पूरा करवाएं।
- यदि आप अपने किसान योजना के पैसे को सीधे बैंक अकाउंट में पाना चाहते है तो आपको इसके लिए भू सत्यापन करवाना होगा।
- अगर आप अपने बैंक अकाउंट में आए पैसे की जानकारी तुरंत मोबाइल में पाना चाहते है तो अपने मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से अटैच करवाएं।
यदि पीएम किसान योजना का पैसा अटक जाए तो क्या करे?
बहुत सारे किसानों को यह समस्या आ रही है कि उनका पैसा रुक जा रहा है। आपको बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत सरकार देश के लाखों किसानों के बैंक अकाउंट में एक साथ पैसे भेजती है। इस वजह से कुछ किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे आने में विलंब होता है। इस वजह से दो या तीन किस्त का पैसा एक साथ बैंक अकाउंट में आ सकता है।
अगर आपने ऊपर बताए सभी निर्देशों का आदेश अनुसार पालन किया है और उसके बाद भी आपके बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आता तो सबसे पहले आपको कुछ दिन इंतजार करना है। दो किस्त का पैसा एक साथ भी बैंक में आ सकता है। अगर पीएम किसान योजना का कोई पैसा आपके बैंक में नहीं आ रहा है और आप अधिक परेशान हो गए है तो पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर कंप्लेन के विकल्प पर क्लिक करके अपनी परेशानी साझा करें।
इसके अलावा आप अपने स्थानीय बैंक शाखा में जाकर पता करें कि आपके बैंक अकाउंट में कितना पैसा आया है। पीएम किसान योजना का पैसा कितनी बार आया है इसकी पूरी जानकारी पता करें और इसके बाद आप तहसील कार्यालय में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते है। पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर किसानों की तुरंत मदद करने के लिए मोबाइल नंबर भी दिया गया है जिस पर आप कभी भी फोन करके अपने पैसे और योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
FAQ
Q. पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसानों को आर्थिक सुविधा दी जाती है।
Q. पीएम किसान योजना में कितना पैसा मिलता है?
पीएम किसान योजना के तहत हर 4 महीने पर ₹2000 किसान के बैंक अकाउंट में भेज दिए जाते है।
Q. पीएम किसान योजना का पैसा ना मिलने पर क्या करें?
पीएम किसान योजना का पैसा कुछ देर से भी आता है इस वजह से इंतजार करें अन्यथा अधिकारिक वेबसाइट पर दिए मोबाइल नंबर से संपर्क करें।
Q. पीएम किसान योजना किसके लिए है?
पीएम किसान योजना या प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले कोई भी किसान उठा सकते है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में हमने आपको PM Kisan Yojana 2025 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। इस लेख में हमने सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कौन उठा सकता है और इसके लिए आपको कौन से मुख्य निर्देशों का पालन करना चाहिए।
अगर हमारे द्वारा साझा की गई जानकारियों को पढ़ने के बाद आप प्रधानमंत्री किसान योजना के बारे में सब कुछ समझ पाए है और इससे जुड़ी सभी प्रकार की समस्या का समाधान आपको मिला है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथ ही इससे जुड़ा कोई भी प्रश्न कमेंट में पूछ सकते हैं।

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List Out: केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 7500 रूपये, यहाँ से चेक करे लिस्ट
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List Out: मईयां सम्मान योजना के अन्तर्गत लाभार्थी महिलाओं के लिए खुशखबरी है, जिन 18 लाख महिलाओं के आवेदन होल्ड पर रखे गए थे, उन्हें अप्रैल माह में 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के 7500 रुपए प्राप्त होने वाले हैं। इस योजना का लाभ जिन महिलाओं को मिला है या मिलने वाला है, उनके नाम की सूची Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List में जारी कर दी गई है।
इस सूची को महिलाएं योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List में नाम कैसे चेक करें। इस लिस्ट में यदि आपका नाम है तो आपको मईयां सम्मान योजना के तहत 7500 रुपए का लाभ जरूर मिलेगा। अगर आप इस योजना की लाभार्थी सूची देखना चाहते है तो आप इस लेख को पूरा पढ़ें।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
मईयां सम्मान योजना के तहत झारखण्ड की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके लिए 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं पात्र हैं। ऐसी महिलाएं जो योजना के सभी पात्रता मानकों को पूरा करती हैं, उन्हें इस योजना के तहत 8 किस्तों का लाभ मिल चुका है। लेकिन कुछ महिलाएं शेष है जिन्हें छठवीं, सातवी और आठवीं किस्त नहीं मिली है। लेकिन यह किस्त उन्हें अप्रैल माह में 9वीं किस्त के साथ प्रदान कर दी जाएगी। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List Overview
| योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
| राज्य | झारखण्ड |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
| लाभ | 2500 रूपये हर महीने |
| लिस्ट चेक | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List Out
योजना के तहत पंजीकृत सभी महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है कि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर Maiya Samman Yojana Payment List जारी की गई है। जिसमें उन महिलाओं के नाम है जिन्हें योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के कुल 7500 रूपये मिल चुके हैं या मिलने वाले है। जैसा कि आपको जानकारी है कि पहले चरण में राज्य सरकार ने 24 जिलों की 38 लाख महिलाओं के खाते में छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त के 7500 भेजे हैं।
अब 18 लाख महिलाओं को अप्रैल माह में इन किस्तों का लाभ दिया जाने वाला है। इन महिलाओं के आवेदन जांच के लिए पेंडिंग पर रखे गए थे जिस वजह से उन्हें जनवरी-फरवरी और मार्च महीने की किस्त प्राप्त नहीं हो सकी है, लेकिन इन महिलाओं को अब घबराने की जरूरत नहीं है।
क्योंकि Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List Out हो चुकी है और इस लिस्ट में यदि आपका नाम है तो आपको अगले महीने जनवरी-फरवरी और मार्च के साथ अप्रैल महीने की भी राशि प्राप्त हो जाएगी। इससे आपको कुल ₹10000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। वही पहले जिन महिलाओं को 7500 की राशि मिल चुकी है उन्हें थे 9 वीं किस्त में ₹2500 की राशि दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Update
Maiya Samman Yojana Jharkhand के तहत पंजीकृत 57 लाख महिलाओं में से 38 लाख महिलाओं को छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त के तहत कुल 7500 की आर्थिक सहायता पहले चरण में दी गई थी। अब दूसरे चरण में 18 लाख महिलाओं को अप्रैल माह में 9th किस्त के साथ 7500 की सहायता राशि दी जाएगी। इससे महिलाओं को ₹10000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी और जिन्हें पहले राशि मिल चुकी है उन्हें ₹2500 की सहायता राशि दी जाएगी।
इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके नाम Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List में दर्ज किए गए हैं। बता दें कि इस लिस्ट में उन महिलाओं के नाम होंगे जिनके खाते में डीबीटी चालू है और जो पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं, साथ ही जिन्होंने सरकार के दिशा निर्देशों के आधार पर अपना भौतिक सत्यापन करवा लिया है।
Maiya Samman Yojana 7500 Beneficiary List District Wise
| जिला | लाभुकों की संख्या |
| पूर्वी सिंहभूम | 2,35,505 |
| रांची | 3,14,810 |
| पलामू | 2,58,651 |
| गिरिडीह | 3,39,482 |
| हजारीबाग | 2,09,270 |
| धनबाद | 2,54,706 |
| गढ़वा | 1,65,606 |
| बोकारो | 2,32,240 |
| गोड्डा | 1,43,066 |
| देवघर | 1,90,263 |
| सरायकेला | 1,14,049 |
| चतरा | 1,48,625 |
| पश्चिम सिंहभूम | 1,36,833 |
| दुमका | 1,37,667 |
| साहिबगंज | 1,37,464 |
| कोडरमा | 99,176 |
| पाकुड़ | 1,16,050 |
| लातेहार | 98,199 |
| जामताड़ा | 1,12,072 |
| गुमला | 1,07,330 |
| लोहरदगा | 69,330 |
| खूंटी | 63,369 |
| रामगढ़ | 93,543 |
| सिमडेगा | 66,851 |
मईया सम्मान योजना लाभार्थी सूची के लिए पात्रता
- आवेदिका महिलाएं झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए।
- महिला को पहले से किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- इसके लिए आवेदन करने वाली महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा और कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता सदस्य है या महिला खुद टैक्स पेयर है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
Maiya Samman Yojana Rs 7500 Beneficiary List कैसे देखें?
- सबसे पहले मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब इस वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करे।

- अब यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करें।

- अब दिए गए महत्वपूर्ण विकल्पों में से “Payment List” का चयन करें।
- फिर एक पेज खुलेगा, इसमें अपने जिले, ब्लॉक और पंचायत का चयन करें।
- इतना करने के बाद आपके सामने Maiya Samman Yojana 7500 Payment List की पीडीएफ फाइल खुलकर आएगी, इसमें आप सभी लाभार्थियों के नाम देख सकेंगे।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
| Official Website | यहाँ क्लिक करे |
| Home Page | यहाँ क्लिक करे |
| Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
| Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |

Maiya Samman Yojana DBT Status Check: मईयां सम्मान योजना का डीबीटी स्टेटस 2 मिनट में ऐसे चेक करे
Maiya Samman Yojana DBT Status Check: मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं को अभी तक योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के 7500 रुपए नहीं मिले हैं, उन्हें अप्रैल 2025 में 9वीं किस्त के साथ कुल 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक लगभग 18 लाख महिलाएं ऐसी है जिनके आवेदन होल्ड पर थे और इस कारण उन्हें योजना की छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त नहीं मिल पाई।
इन महिलाओं को सरकार ने भौतिक सत्यापन करने और डीबीटी चालू करने हेतु दिशा निर्देश दिए हैं। जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू हैं और जिनका भौतिक सत्यापन हो चुका है, उन्हें अप्रैल माह में कुल ₹10000 की सहायता राशि मिलेगी। वहीं 38 लाख महिलाओं को 9वी किस्त में ₹2500 की सहायता राशि प्राप्त होगी। लेकिन इसका लाभ प्राप्त करने के लिए डीबीटी का एक्टिव होना अनिवार्य है।

जानकारी के अनुसार लगभग 5 लाख महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू नहीं है, अतः इन महिलाओं को जल्द से जल्द डीबीटी चालू करवाना होगा। वहीं कई महिलाएं ऐसी भी है जिन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि उनके खाते में डीबीटी चालू है या नहीं। तो इसकी जांच करने के लिए महिलाओं को डीबीटी स्टेटस चेक करना होगा। आगे इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana DBT Status Check कैसे करें इसकी पूरी जानकारी देंगे। इसलिए आप इस लेख के साथ अंत तक बन रहें।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana क्या है?
झारखंड सरकार ने राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मैया सम्मान योजना की शुरुआत की है। जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का लाभ सीधे डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजे जाते है। इसलिए आवेदिका महिला के खाते में डीबीटी का एक्टिव होना जरूरी है।
तभी प्रत्येक महीने योजना की सहायता राशि खाते में आ सकेगी। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे अपनी बुनियादी आवश्यकताओं के लिए किसी पर निर्भर ना रहे। योजना के तहत 57 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें अप्रैल माह में 9वीं किस्त का लाभ दिया जाने वाला है।
Maiya Samman Yojana DBT Status Check Overview
| योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
| राज्य | झारखण्ड |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
| लाभ | 2500 रूपये हर महीने |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana DBT Status Check
हाल ही में झारखंड सरकार ने योजना के लिए पात्र 38 लाख महिलाओं के खाते में छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त की राशि सफलतापूर्वक प्रदान की है। लेकिन 18 लाख महिलाओं के आवेदन होल्ड पर रखे गए जिससे उन्हें यह सहायता राशि प्राप्त नहीं हो सकी। इनमें से 5 लाख महिलाओं के खाते में पैसे इसलिए नहीं आए क्योंकि उनके खाते में डीबीटी सक्रिय नहीं थी। अब झारखंड सरकार ने 18 लाख महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए खाते में डीबीटी सक्रिय करने और भौतिक सत्यापन करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए है।
जिन महिलाओं को यह जानकारी नहीं है कि खाते में डीबीटी चालू है या नहीं, वह बड़ी आसानी से Maiya Samman Yojana DBT Status Check कर सकती हैं और पता लगा सकती हैं कि डीबीटी का एक्टिव है या नहीं। जिन महिलाओं का DBT Active है उन्हें 9वीं किस्त के साथ छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त की राशि भी दी जाएगी यानि महिलाओं को कुल ₹10,000 की सहायता राशि प्राप्त होगी। वहीं जिन महिलाओं को पहले ही यह राशि प्राप्त हो चुकी हैं, उन्हें केवल 9वीं किस्त की राशि के तहत ₹2500 दिए जाएंगे।
मईयां सम्मान योजना के लाभार्थी करें ये काम
मंईयां सम्मान योजना झारखंड के तहत लाभ लेने के लिए महिलाएं डीबीटी स्टेटस चेक जरूर करें क्योंकि अगर किसी तकनीकी खराबी के कारण आपके खाते में डीबीटी चालू नहीं होगा तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप समय-समय पर Maiya Samman Yojana DBT Status Check करके सत्यापित करते रहें कि खाते में डीबीटी चालू है।
सरकार द्वारा डीबीटी यानि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ही सहायता राशि भेजी जाती है इसलिए खाते में इसका चालू होना जरूरी है। यदि आपके स्टेटस में डीबीटी इनेबल नहीं है तो इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आपको डीबीटी एक्टिव करवानी होगी।
Maiya Samman Yojana DBT Status चेक कैसे करें?
- मंईयां सम्मान योजना DBT स्टेटस चेक करने हेतु सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट में जाइए।
- फिर आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिए गए विकल्प “Bank Seeding Status” पर क्लिक कीजिए।

- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आप अपने 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login With OTP” के बटन पर क्लिक कीजिए।

- इसके पश्चात आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई कीजिए।
- ओटीपी सत्यापन के बाद आपको डीबीटी स्टेटस की रिपोर्ट मिल जाएगी, यहां आप चेक कर सकते हैं आपके खाते में डीबीटी एक्टिव है या नहीं।
- डीबीटी एक्टिव न होने पर आप बैंक जाएं और DBT चालू करवा लें।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
| Official Website | यहाँ क्लिक करे |
| Home Page | यहाँ क्लिक करे |
| Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
| Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |

UP Kisan Karj Mafi Rahat List 2025 : यूपी किसान कर्ज माफी योजना क्या है? जाने पूरी जानकारी !
UP Kisan Karj Mafi Rahat List 2025: UP Kisan Karj Mafi Rahaj Scheme | Kisan Karj mafi Yojana List 2017 | उत्तर प्रदेश किसान कर्ज राहत योजना सूची
Uttar Pradesh Kisan Karj Mafi New List: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में छोटे और सीमांत किसानों के लिए कर्ज माफी योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत राज्य सरकार ने उन किसानों का कर्ज माफ किया था जिन्होंने 31 मार्च 2016 तक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत 1 लाख रुपये तक का कृषि ऋण लिया था। उनका इस योजना के तहत 1 लाख तक का ऋण माफ़ किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को कर्ज के बोझ से राहत दिलाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना था।

राज्य सरकार द्वारा इसके लिए कुछ नियम और शर्तें तय की थीं। जो किसान इन शर्तों को पूरा कर रहे थे, उन्हीं का एक लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ किया गया था। यूपी कर्ज माफी योजना 2017 क्या थी? क्या वर्तमान में भी कोई किसान कर्ज माफी योजना चल रही है या नहीं?
इन सभी सवालों का जवाब हमने इस आर्टिकल में दिया है। कृपया आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
कर्ज माफी योजना की शुरुआत
उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना 9 जुलाई 2017 को लागू की गई थी। इस योजना के तहत उन किसानों का कर्ज माफ किया गया था जो राज्य के छोटे और सीमांत किसान थे। कर्ज माफी योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया और किसानों को 2018 व 2019 तक इस योजना का लाभ मिला था।
UP Kisan Karj Mafi Yojana Beneficiary List 2025
| योजना का नाम | UP Kisan Karj Mafi Rahat List 2025 |
| संबधित राज्य | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
| लाभार्थी | राज्य के छोटे और सीमान्त किसान। |
| लाभ राशि | 1 लाख रूपए |
| योजना का उद्देश्य | कृषि ऋण माफ़ करना |
| राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in & https://agriculture.up.gov.in/ |
यूपी किसान ऋण मोचन योजना लाभार्थी सूची
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत, किसान अपनी कर्ज माफी की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सरकार ने कर्ज माफी के लाभार्थियों की सूची को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया गया था। किसान इस सूची में अपना नाम देख सकते थे। इसके लिए उन्हें यूपी किसान ऋण मोचन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अगर आपने इस योजना के तहत आवेदन किया होता, तो आप किसान कर्ज राहत योजना सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते थे।
योजना का उद्देश्य और लाभ
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को कर्ज के बोझ से राहत दिलाना था ताकि वे अपनी खेतीबाड़ी को सुचारू रूप से चला सकें। इस योजना से राज्य के लगभग 86 लाख किसानों को फायदा मिला। योजना के तहत अधिकतम 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया गया।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- भूमि का प्रमाण पत्र (खतौनी)
- पहचान पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
योजना की पात्रता और नियम
- उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- 31 मार्च 2016 तक का कृषि ऋण होना चाहिए।
- ऋण 01 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक जमा नहीं होना चाहिए। दई किसी किसान ने इस दौरान जमा कर दिया हो तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला था।
- 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं थे।
- योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिला जिन्होंने कर्ज सहकारी बैंकों से लिया था।
- बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
UP Kisan Karj Mafi Yojana Login Procedure
अगर आप यूपी किसान ऋण मोचन योजना पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए नीचे दी गई आसान प्रक्रिया को फॉलो करना होता था।
- सबसे पहले यूपी ऋण मोचन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर आपको “लॉगिन” का विकल्प पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलने पर आपको अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना होगा।
- सभी जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद “साइन इन” बटन पर क्लिक करें।
- अब आप अपने अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं।
यूपी ऋण माफ़ी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या थी?
यूपी किसान कर्ज माफी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना काफी आसान था। आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना था:
- आधिकारिक वेबसाइट www.upkisankarjrahat.upsdc.gov.in पर जाएं।
- ‘ऑनलाइन आवेदन’ लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर और बैंक विवरण दर्ज करें।
- सभी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आवेदन संख्या प्राप्त करें।
लाभार्थी सूची कैसे देख सकते थे?
यूपी किसान कर्ज माफी योजना की लाभार्थी सूची ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। सूची देखने के लिए:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ‘लाभार्थी सूची देखें’ लिंक पर क्लिक करें।
- जिला, बैंक और खाता नंबर दर्ज करें।
- सूची में अपना नाम खोजें।
शिकायत निवारण
जिन किसानों को इस योजना का लाभ शुरूआती चरण में नहीं मिल पाया था, उन्हें इसके लिए शिकायत दर्ज करने का अवसर मिला था। शिकायत दर्ज करने के लिए सरकार द्वारा दो – तीन अवसर दिए गए थे। अगर योजना से संबंधित कोई समस्या थी, तो किसान ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते थे। इसके लिए वेबसाइट पर ‘शिकायत दर्ज करें’ लिंक का उपयोग कर शिकायत की स्थिति भी ऑनलाइन चेक की जा सकती थी।
क्या योजना वर्तमान में भी चल रही है?
नहीं, यूपी सरकार द्वारा वर्तमान में इस तरह की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है, ये योजना वर्ष 2017 में राज्य सरकार द्वारा लायी गयी थी। जिसकी छूट की राशि वर्ष 2018 व 2019 में किसानों के ऋण खातों में जमा की गयी थी। इसके बाद भी जिन किसानों कोई इसका लाभ नहीं मिल पाया था, उनके लिए इस योजना का लाभ लेने के लिए कहीं अवसर दिए गए थी। वर्तमान में ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। इस तरह उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना ने लाखों किसानों को कर्ज के बोझ से राहत दी थी।
ये भी पढ़ें –
- KCC Loan Mafi Online Registration
Important Quick Links
| Official Website | यहाँ क्लिक करे |
| Home Page | यहाँ क्लिक करे |
| Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
| Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |
