PG Portal Complaint Registration: किसी भी विभाग से कोई समस्या तो यहाँ से करे शिकयत दर्ज

PG Portal Complaint Registration: अगर आप भी सरकारी विभागों की समस्याओं से परेशान हैं और अपनी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं तो आज का यह पोस्ट आपके लिए ही है‌। सरकारी विभागों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा PG Portal लांच किया गया है। PG Portal का पुरा नाम CPGRAMS Portal है।

इस पोर्टल पर आप 12000 प्रकार की शिकायते दर्ज कर सकते हैं। इस पर शिकायत दर्ज करने पर आपको बहुत ही जल्द समाधान मिलेगा। इस पोस्ट में हम आपको PG Portal Complaint Registration के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। ताकि आप भी अपने समस्याओं का समाधान पा सके। इस पोर्टल के बारे सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

PG Portal Complaint Registration Overview

पोर्टल का नाम PG Portal
किसने शुरू कियाकेंद्र सरकार
पोर्टल शुरू करने का उद्देश्य शिकायत दर्ज करना और समाधान करना
शिकायत दर्ज प्रक्रिया ऑनलाइन
शिकायत लिंक यहां क्लिक करें
स्टेटस चेक लिंक यहां क्लिक करें

PG Portal क्या है?

केंद्र सरकार ने शिकायत दर्ज करने के लिए PG Portal शुरू किया है। PG Portal का फुल फॉर्म Public Grievance Portal है। इस पोर्टल पर भारत का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इस शिकायत का निश्चित समय के अंदर निवारण किया जाता है। अगर आप किसी संगठन, कंपनी, डिपार्टमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो ऑनलाइन कर सकते हैं। केंद्रीय लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने इस पोर्टल को बनाया है‌। इस पोर्टल पर आप कभीभी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

PG Portal Complaint Registration (पोर्टल पर शिकायत दर्ज कैसे करें)

  • अगर आप PG Portal पर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले https://pgportal.gov.in/ इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस पोर्टल पर आपको रजिस्ट्रेशन करना है। इसके बाद आपको लाॅगिन डिटेल्स मिलेंगे। उसके मदद से आपको लाॅगिन करना है।
  • अब आप जिस कैटेगरी की शिकायत करना चाहते हैं उस कैटेगरी का चयन करना है।
  • अब आपको Lodge Public Grievance इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आपकी PG Portal पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

 सरकार दे रही ₹20 लाख तक बिजनेस लोन, ऐसे करें आवेदन

PG Portal पर शिकायत का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • अगर आप PG Portal पर शिकायत का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • अब आपके सामने “View Status” का पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाईल नंबर और सिक्योरटी कोड डाल देना है। अब आपको सबमिट इस बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने शिकायत का स्टेटस खुलकर आएगा। इस तरह से आप PG Portal पर शिकायत का स्टेटस चेक कर सकते हैं ‌

कितने दिन में शिकायत का निवारण किया जाता है?

जब आप PG Portal पर शिकायत दर्ज करते हैं तब उसका निवारण अधिकतम 60 दिन के अंदर किया जाता है। अगर आपके किसी मामले के निवारण वे समय लग रहा है तो आपका उसकी वजह बताई जाएगी। अगर आपकी शिकायत का निवारण नहीं होता है तो आप संबंधित मंत्रालय में शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न)

PG Portal क्या है?

Ans: केंद्र सरकार ने शिकायत दर्ज करने के लिए PG Portal शुरू किया है। PG Portal का फुल फॉर्म Public Grievance Portal है। इस पोर्टल पर भारत का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इस शिकायत का निश्चित समय के अंदर निवारण किया जाता है।

PG Portal की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

Ans: https://pgportal.gov.in/ यह PG Portal की आधिकारिक वेबसाइट है।

PG Portal पर शिकायत का स्टेटस कैसे चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

Ans: https://pgportal.gov.in/Status यह PG Portal पर शिकायत का स्टेटस कैसे चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट है।








WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि आपके पास हमारे लिए कोई प्रश्न है, तो हमसे ईमेल से संपर्क करें

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon