Maiya Samman Yojana Physical Verification: झारखंड सरकार द्वारा मंईया सम्मान योजना के तहत जनवरी-फरवरी और मार्च महीने की सहायता राशि एक साथ पात्र महिलाओं के खाते में डाली जा रही है। लेकिन इसके लिए पहले महिलाओं को भौतिक सत्यापन से गुजरना पड़ रहा है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा एक नया अपडेट जारी किया गया है जिसके अनुसार केवल उन महिलाओं को जनवरी-फरवरी और मार्च महीने के तहत 7500 रूपये की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी जिन्होंने अपना फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है।

ऐसी महिलाएं जो भौतिक सत्यापन पूरा करवा चुकी है, उनके खाते में 7500 की राशि ट्रांसफर की जा रही है। यदि आप भी इस योजना के तहत पंजीकृत है और अभी तक आपको 7500 की राशि प्राप्त नहीं हुई है तो आपको जल्द से जल्द Maiya Samman Yojana Physical Verification करवाना होगा। इसके बाद यह राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी। मईयां सम्मान योजना भौतिक सत्यापन क्या है, इसे कैसे करना है और इसके लिए कौन से दस्तावेज लगेंगे, इसकी पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Installment Update
इस योजना के अंतर्गत 57 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें अब तक 5 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक प्राप्त हो चुका है। योजना की 5वीं किस्त जनवरी 2025 में जारी की गई थी हालांकि यह किस्त दिसंबर में जारी होनी थी। लेकिन महिलाओं के आवेदनों की पुनः जांच के चलते किस्तों को जारी करने में सरकार द्वारा देरी हुई है। बता दें कि पांचवी किस्त के बाद छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त हाल ही में एक साथ 8 मार्च 2025 से महिलाओं के खाते में आने शुरू हुए हैं। लेकिन इसका लाभ विभिन्न चरणों में पात्र महिलाओं तक पहुँचाया जा रहा है।
पहले चरण में 24 जिलों की 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 की धनराशि भेजी गई है जिसके बाद अब दूसरे चरण में अन्य 14 जिलों की पात्र महिलाओं के खाते में सहायता राशि आनी शुरू हुई है। वहीं 1 लाख महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं जिन्हें आगे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा और 18 लाख महिलाओं के आवेदन होल्ड पर रखे गए हैं जिन्हें योजना का लाभ लेने के लिए मईयां सम्मान योजना भौतिक सत्यापन करवाना होगा।
Maiya Samman Yojana Physical Verification Overview
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखण्ड |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | 2500 रूपये हर महीने |
फिजिकल वेरिफिकेशन | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Physical Verification
झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को जनवरी-फरवरी और मार्च महीने के 7500 रुपये की आर्थिक सहायता एक साथ देने का निर्णय लिया है। लेकिन कुछ अपात्र महिलाएं भी है जो इस योजना का गलत तरीके से लाभ उठा रही हैं। इसलिए झारखंड सरकार ने मईयां सम्मान योजना फिजिकल वेरिफिकेशन को अनिवार्य किया है जिसके माध्यम से सरकार सुनिश्चित करेगी कि सिर्फ उन्हीं महिलाओं को लाभ मिलेगा जो असल में इस योजना का लाभ लेने के योग्य हैं और जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा हो जाएगा उन्ही के खाते में डीबीटी के माध्यम से 7500 रुपए की राशि भेजी जाएगी।
भौतिक सत्यापन के बाद 38 लाख महिलाओं को मिला लाभ
7500 जारी करने के पहले चरण में 38 लाख महिलाओं का भौतिक सत्यापन हो चुका है जिनके खाते में यह राशि भेज दी गई है। अब जिन महिलाओं का सत्यापन होना बाकी है उनके आवेदन होल्ड पर रखे गए हैं। यदि ये महिलाएं भौतिक सत्यापन करवा लेती है तो उन्हें भी 7500 की राशि वितरित कर दी जाएगी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 18 लाख महिलाएं ऐसी है जिनका वर्तमान में भौतिक सत्यापन होना बाकि है।
Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना होगा।
- महिलाएं झारखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- परिवार में कोई आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
Maiya Samman Yojana Physical Verification के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Maiya Samman Yojana Physical Verification कैसे करें?
- सबसे पहले आप मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- अब होम पेज पर दिए गए “भौतिक सत्यापन अपडेट” के विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक पेज खुलेगा, इसमें अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद दिए गए विकल्पों में से “भौतिक सत्यापन” के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर एक पेज ओपन होगा, इसमें आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करें।
- ओटीपी सत्यापन के बाद आपके फोन में सफलतापूर्वक भौतिक सत्यापन होने का कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा।
Maiya Samman Yojana Offline Physical Verification कैसे करें?
- इसके लिए पहले आप ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जाइए।
- संबंधित अधिकारी से संपर्क करके भौतिक सत्यापन फॉर्म प्राप्त कीजिए।
- अब इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को ध्यान से भरिए।
- फिर आधार कार्ड, बैंक खाता और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को फॉर्म के साथ संलग्न करके संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दीजिए।
- संबंधित अधिकारी द्वारा Maiya Samman Yojana Physical Verification की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी और आपके मोबाइल में कन्फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
Official Website | यहाँ क्लिक करे |
Home Page | यहाँ क्लिक करे |
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |