Maiya Samman Yojana List: मईयां सम्मान योजना के तहत लगभग 57 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि आ रही है ताकि महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। इस योजना के तहत पहले सरकार 1000/- रुपए की सहायता राशि प्रदान करती थी लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया है। इस योजना के तहत झारखंड सरकार को नए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और उसी के साथ योजना की लाभार्थी सूची में समय-समय पर बदलाव किए जा रहे हैं।

अतः जो नई आवेदिका महिला हैं और जो योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें Maiya Samman Yojana List की जांच करने की सलाह दी जाती है ताकि आप यह पुष्टि कर सके की इस सूची में आपका नाम आया है या नहीं। यह सूची आपको ऑफलाइन उपलब्ध होगी। आगे हम आपको मईयां सम्मान योजना लाभार्थी लिस्ट कैसे चेक करें? इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसके अलावा हम आपको बतायंगे की मईयां सम्मान योजना लिस्ट में नाम ना आने पर क्या करना है, अतः इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Maiya Samman Yojana क्या है?
झारखंड सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य से मंईयां सम्मान योजना को शुरू किया है जिसमें सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि प्रदान करती है। लाभुक महिलाओं को यह राशि अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दी जाती है ताकि उन्हें छोटी मोटी आवश्यकताओं के लिए किसी पर निर्भर ना रहना पड़े। इस योजना के तहत 57 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिनके नाम मैया सम्मान योजना की लाभार्थी सूची में सूचीबद्ध हैं। सभी महिलाएं Maiya Samman Yojana List चेक कर यह जान सकती है की उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।
Maiya Samman Yojana List क्या है?
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो गए हैं, उन लाभुक महिलाओं के नाम की एक लिस्ट जारी की गई हैं। इस लिस्ट की जांच कर महिलाएं अपनी पात्रता की जांच कर सकती हैं। जिन महिलाओं ने योजना के तहत नए आवेदन किए हैं, वे इस लिस्ट की जांच कर देख सकती हैं कि उनका नाम इस सूची में है या नहीं, इस सूची में नाम आने पर ही योजना का लाभ आवेदिका को मिलता है। यह सूची ग्राम पंचायत स्तर पर ऑफलाइन देखी जा सकती है।
फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा 5000 रूपये मुआवजा, ऐसे करे आवेदन
मईयां सम्मान योजना झारखंड के लिए पात्रता
झारखंड सरकार द्वारा मैया सम्मान योजना के तहत लाखो महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए महिलाओं को निम्न दिशा निर्देशों का पालन करना होता है –
- मैया सम्मान योजना का लाभ झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही दिया जाता है।
- राज्य की गरीब व जरूरतमंद महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और निराश्रित, महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- चयनित महिलाओं को इस योजना के तहत 2500/– रुपए प्रति माह डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं, अतः बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव होना जरूरी है।
- इस योजना का लाभ 21 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को ही दिया जाता है।
- जो महिला अंत्योदय श्रेणी में आती हैं, उन महिलाओं को यह लाभ देय होता है।
- इसके लिए महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन भी नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
- 2.5 लाख रुपए सालाना से अधिक आय होने पर महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
शिल्पकारों व कारीगरों को मिलेगा 3 लाख और ₹15000 की आर्थिक सहायता
Maiya Samman Yojana List कैसे देखें?
मंईयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची आप ऑफलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना होगा और संबंधित अधिकारी से maiya samman Yojana list देखने के लिए अनुरोध करना होगा। संबंधित अधिकारी द्वारा आपको योजना की लाभार्थी सूची दिखा दी जाएगी जिसमें आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
मईयां सम्मान योजना लिस्ट में नाम ना होने पर क्या करें?
मंईयां सम्मान योजना की लिस्ट में यदि आपका नाम नहीं आता है तो आप अगली लिस्ट आने का इंतजार कर सकते है। यदि किसी लिस्ट में आपको आपका नाम नहीं मिलता है तो हो सकता है किसी त्रुटि के कारण आपका आवेदन रद्द कर दिया गया हो। इस स्थिति में आपको अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जाना है और आवेदन क्यों रद्द हुआ है, इसकी जानकारी प्राप्त करनी है। इसके बाद पुनः आवेदन जमा कर आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें –