Maiya Samman Yojana Balance Check: मईयां सम्मान योजना का पैसा यहाँ से चेक करे 2 मिनट में

Maiya Samman Yojana Balance Check: हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की झारखंड सरकार द्वारा 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर योजना के तहत पहले चरण में 38 लाख लाभार्थी महिलाओं के खाते में 7500 की धनराशि भेजी गई है। जिसमें जनवरी-फरवरी और मार्च महीने की आर्थिक सहायता शामिल है। यह पैसे आपके खाते में आए या नहीं इसकी जांच करने के लिए महिलाएं मईयां सम्मान योजना बैलेंस चेक कर सकती हैं।

इसका पेमेंट स्टेटस आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने को मिल जाएगा। यदि आप भी इस योजना के तहत पंजीकृत हैं तो मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त तक की राशि बैंक खाते में आई ता नहीं, यह जानने के लिए आपको Maiya Samman Yojana Balance Check कर लेना चाहिए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपने खाते में इस योजना का बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मईया सम्मान योजना के तहत राज्य की 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर महीने वित्तीय मदद प्रदान की जाती है ताकि महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सके। योजना के तहत शुरुआत में महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती थी लेकिन अब सहायता राशि में वृद्धि कर दी गई है और अब महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

यह पैसे हर महीने की 15 तारीख तक लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजे जाते हैं। अब तक महिलाओं को 8 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है जिसमें छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त के तहत कुल 7500 की राशि हाल ही में जारी की गई है। ये पैसे खाते में आए हैं या नहीं यह जानने के लिए महिलाएं अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। अगर आपको योजना के तहत बैलेंस चेक करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो हम आपको यहाँ इसकी पूरी जानकारी देने वाले है।

Maiya Samman Yojana Balance Check Overview

योजना का नाममईयां सम्मान योजना
राज्यझारखण्ड
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
लाभ2500/ रूपये हर महीने
बैलेंस चेकऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

Maiya Samman Yojana Balance Check

हाल ही में सरकार द्वारा नई अपडेट दी गई है जिसके तहत पहले चरण में 24 जिलों की 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 की आर्थिक सहायता जारी की गई है और वहीं दूसरे चरण में अन्य 14 जिलों की लाभार्थी महिलाओं के खाते में 7500 की आर्थिक सहायता भेजनी शुरू की गई है। जो महिलाएं जानना चाहती हैं कि मईयां सम्मान योजना के तहत सहायता राशि खाते में आई है या नहीं, वे इसकी जांच करने के लिए मईयां सम्मान योजना बैलेंस चेक कर सकती हैं। बैलेंस चेक करने के लिए महिलाओं को योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करना होगा, जिसमें अब तक किए गए भुगतान के सभी विवरण देखे जा सकेंगे।

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

  • झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को मैया सम्मान योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 50 वर्षीय महिलाएं पात्र होंगी।
  • मईया सम्मान योजना का लाभ अंत्योदय श्रेणी की महिलाओं को दिया जायेगा।
  • इसके लिए आवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में कोई भी सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर के अलावा) नहीं होना चाहिए।

मईया सम्मान योजना का बैलेंस कैसे चेक करें?

मैया सम्मान योजना के तहत सहायता राशि जारी होने पर लाभार्थी महिलाओं के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए सूचना दी जाती है। इस sms के जरिये महिलाएं जान सकती है कि मईया सम्मान योजना के तहत पेमेंट राशि खाते में आई है या नहीं। इसके अलावा बैंक शाखा में विजिट कर पासबुक अपडेट करवा कर मईयां सम्मान योजना का बैलेंस चेक किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त योजना की आधिकारिक वेबसाइट से पेमेंट स्टेटस निकालकर बैलेंस की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Maiya Samman Yojana Balance Check Online

  • सबसे पहले आप मंईयां सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • इसके बाद आप इसके होम पेज में दिए गए विकल्प “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करे।
Maiya Samman Yojana
  • आगे आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, इसमें अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके “साइन इन” बटन पर क्लिक करें।
Maiya Samman Yojana
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात नए पृष्ठ में आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके “गेट ओटीपी” विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर आपके रजिस्टर मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आएगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके सत्यापित करें।
  • ओटीपी सत्यापन के बाद Maiya Samman Yojana Payment Status / Balance Details खुलकर आ जायेगा।
  • यहां से आप देख सकते हैं कि अब तक आपके खाते में योजना के तहत कब कितनी राशि जमा हुई है।

इसे भी पढ़ें:

Official Websiteयहाँ क्लिक करे
Home Pageयहाँ क्लिक करे
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे

FAQ

maiya samman yojana ka paisa kaise check kare?

आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं, आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
– इसके बाद स्टेटस चेक करें पर क्लिक करें।
– मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
– ओटीपी से सत्यापन करें।
– स्टेटस देखें और पैसा जमा होने की जानकारी पाएं।
इसके अलावा आप नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर भी स्टेटस चेक करवा सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट से सोशल मीडिया व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon