Maiya Samman Yojana Application Status: अगर आपने मईयां सम्मान योजना में आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपके खाते में ₹2500 की सहायता राशि आएगी या नहीं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है। अब सरकार ने आवेदन स्टेटस चेक करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। इसकी मदद से आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही पता लगा सकते हैं कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, ना ही किसी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
मईयां सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार अब तक 8 किस्तों की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेज चुकी है और जल्द ही अगली किस्त भी जारी होने वाली है। लेकिन किस्त जारी करने से पहले सरकार ने पाया है कि करीब 3 लाख महिलाओं के आवेदन में कुछ गड़बड़ियाँ हैं। जिन महिलाओं के आवेदन में गलती या अधूरी जानकारी मिली है, उन्हें अगली किस्त की राशि नहीं मिलेगी।

ऐसे में जरूरी है कि सभी महिलाएं अपना आवेदन स्टेटस एक बार जरूर चेक करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका आवेदन सही है या नहीं। जिन महिलाओं का आवेदन सही तरीके से भरा गया है, उन्हें अगली किस्त की राशि समय पर मिल जाएगी। इसीलिए इस लेख में हम आपको मंईया सम्मान योजना का एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक कर करना है इसका पूरा प्रोसेस बताया गया है। कृपया लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे खासकर उन महिलाओं के लिए शुरू किया गया है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। अब तक राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत कुल आठ किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और जल्द ही 9वीं किस्त भी जारी की जाएगी।
हाल ही में इससे जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि 9वीं किस्त से पहले महिलाओं को अपना आवेदन स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए, ताकि उन्हें यह पता चल सके कि उनकी किस्त आने वाली है या नहीं। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है कि मईयां सम्मान योजना का एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करना है तो इसकी जानकारी आपको आगे इस लेख में दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana Application Status Overview
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखण्ड |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | 2500 रूपये हर महीने |
स्टेटस चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana 9th Installment Date
मंईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त का पैसा जल्द ही राज्य सरकार की ओर से जारी किया जाएगा। अभी इसकी तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि यह किस्त अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले हफ्ते तक महिलाओं के खाते में भेजी जा सकती है। इस बार की किस्त में कुछ महिलाओं को 2500 रुपये की सहायता राशि मिलेगी, जबकि कुछ को 10000 रुपये तक दिए जाएंगे।
जिन महिलाओं को छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त नहीं मिली है, उन्हें इन सभी किस्तों के साथ 9वीं किस्त का पैसा एक साथ यानी कुल 10000 रुपये मिल सकते हैं। वहीं जिन महिलाओं को पिछली किस्तें पहले ही मिल चुकी हैं, उन्हें इस बार सिर्फ 2500 रुपये दिए जाएंगे।
मंईया सम्मान योजना के लिए पात्रता
मंईया सम्मान योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो नीचे बताई गई शर्तों को पूरा करती हैं:
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला खुद किसी प्रकार के रोजगार से जुड़ी न हो।
- महिला का नाम राशन कार्ड में शामिल होना चाहिए और उसकी ई-केवाईसी पूरी हो चुकी होनी चाहिए।
Maiya Samman Yojana Application Status Check कैसे करें?
अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं, तो आप अपने मोबाइल से ही आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले मंईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब इसके होम पेज पर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करे।

- अब एक पेज खुलेगा जिसमे यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करे।

- इसके बाद “Application Status” या “आवेदन की स्थिति” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब वहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना है जो आवेदन करते समय मिला था।
- कुछ मामलों में आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की भी जरूरत पड़ सकती है।
- सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद “Submit” या “Check Status” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके आवेदन का स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिससे आप जान पाएंगे कि आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
Official Website | यहाँ क्लिक करे |
Home Page | यहाँ क्लिक करे |
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |

मेरा नाम राजेंद्र सिंह है, मेने इतिहास विषय से स्नातक किया है। पिछले 5 वर्षो से ब्लॉग्गिंग व कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। वर्तमान में मैं sarkariprime.com पर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूँ।