Maiya Samman Yojana 9th Kist: इस दिन आएगी मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त, मिलेंगे 10000 रूपये

Maiya Samman Yojana 9th Kist: मईयां सम्मान योजना के तहत 38 लाख महिलाओं के खाते में 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के तहत कुल 7500 रुपए की राशि जमा हो चुकी है। अब इन महिलाओं को मईयां सम्मान योजना 9वीं किस्त भी जल्दी ही मिलने वाली है। लेकिन जिन 18 लाख पात्र महिलाओं के खाते में 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त की राशि नहीं आई है, उन्हें अप्रैल माह में 9वीं किस्त के तहत 10,000 रुपए की सहायता राशि प्राप्त होगी।

अगर महिलाएं इसका लाभ लेना चाहती हैं तो इसके लिए खाते में डीबीटी चालू करना होगा और भौतिक सत्यापन करवाना होगा। अगर आपने ये सभी कार्य पूरे कर लिए हैं तो अब इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें क्यूंकि यहाँ हम आपको Maiya Samman Yojana 9th Kist कब तक खाते में पहुंचेगी और मईयां सम्मान योजना 9वीं किस्त का स्टेटस कैसे देखना है? इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसके लिए आप इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Maiya Samman Yojana क्या है?

झारखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मैया सम्मान योजना चलाई जा रही है। जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है। पहले इस योजना के तहत ₹1000 की राशि दी जाती थी लेकिन अब महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए इस सहायता राशि में वृद्धि कर दी गई है। इसका लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ताकि महिलाएं किसी पर निर्भर ना रहें।

अब तक 57 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत पंजीकृत किया गया है जिसमें 38 लाख महिलाएं 8 किस्तों का लाभ ले चुकी हैं। अप्रैल माह में इन महिलाओं को 9वीं किस्त के तहत ₹2500 की सहायता राशि मिलने वाली है, वहीं शेष महिलाओं को छठवीं, सातवीं, आठवीं और 9वीं किस्त के तहत कुल ₹10,000 की राशि दी जाने वाली है। अधिक जानकारी के लिए इस लेख में बने रहे।

Maiya Samman Yojana 9th Kist Overview

योजना का नाममईया सम्मान योजना
राज्यझारखण्ड
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
नवीं किस्त की तिथि10 अप्रैल 2025 तक
स्टेटस चेकऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

Maiya Samman Yojana 9th Kist कब आएगी?

मईया सम्मान योजना की 9वीं किस्त जारी होने की तिथि के बारे में अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है लेकिन हर महीने 10 तारीख तक सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में जारी की जाती है तो संभावना है कि 10 अप्रैल तक लाभार्थी महिलाओं के खाते में 9वीं किस्त के ₹2500 भेज दिए जाएंगे। इसका लाभ 57 लाख महिलाओं को प्राप्त होगा जिसमें लाखों महिलाओं को 2500 रुपए की राशि मिलेगी, तो वहीं लाखों महिलाओं को ₹10,000 की सहायता राशि दी जाएगी, जिन्हें पिछले तीन किस्तों का लाभ नहीं मिल पाया।

मईयां सम्मान योजना की 9वीं किस्त प्राप्त करने के लिए करें यह कार्य

झारखंड सरकार द्वारा 57 लाख महिलाओं के आवेदनों की पुनः जांच की गई है जिसमें 38 लाख महिलाओं को पात्र पाया गया है और इन महिलाओं के खाते में 8 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक पहुंचा दिया गया है। वहीं 18 लाख महिलाओं के आवेदन होल्ड पर रखे गए थे क्योंकि इनमें से 5 लाख महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू नहीं थी और लाखों महिलाओं के आवेदन में कुछ त्रुटि पाई गई थी।

वही 1 लाख महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए अमान्य घोषित कर दिया गया है क्योंकि ये महिलाएं गलत तरीके से योजना का लाभ ले रही थी। आवेदनों की जांच के बाद झारखंड सरकार द्वारा कुछ जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिन्हें पूरा करने पर महिलाओं को आगे योजना का लाभ मिलेगा। जैसे कि जिन महिलाओं के आवेदन में कुछ त्रुटि पाई गई है उन्हें आवेदन फार्म में करेक्शन के लिए अप्लाई करना होगा।

आवेदन फार्म में हुई त्रुटि को संशोधित करने के बाद महिलाओं को 9वीं किस्त की राशि दी जाएगी। इसके अलावा जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू नहीं है, उन्हें खाते में डीबीटी इनेबल करवाना होगा। तभी सहायता राशि खाते में जमा हो सकेगी। इसके अलावा लाभार्थी महिलाओं को भौतिक सत्यापन के लिए भी जरूरी कदम उठाना होगा। ये कार्य पूर्ण होने के बाद मईयां सम्मान योजना की 9वी किस्त के साथ पिछली किस्तों का लाभ भी मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें –

फ्री बिजली योजना 2025: मोदी सरकार दे रही है 300 यूनिट बिजली मुफ्त, ऐसे करें आवेदन

Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता क्या है

  • आवेदिका झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला की आयु 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए।
  • इसका लाभ लेने के लिए खाते में डीबीटी चालू होना चाहिए।
  • महिलाओं का फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होना चाहिए।
  • आवेदन में सही जानकारी दर्ज होनी चाहिए।
  • महिला या महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
  • आवेदिका के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

Maiya Samman Yojana 9th Installment Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आप इस योजना कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • इसके मुख्य पृष्ठ में दिए गए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करे।
Maiya Samman Yojana 6th 7th Installment
  • अब एक पेज खुलेगा जिसमे आपको यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
Maiya Samman Yojana 6th 7th Installment
  • इसके बाद आपको दिए गए “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा, इसमें अपनी आवेदन संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड इंटर करें।
  • इसके बाद दिए गए विकल्प “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
  • फिर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे निर्धारित स्थान पर दर्ज करके सत्यापित कर लें।
  • ओटीपी सत्यापन के बाद आपके सामने भुगतान की स्थिति आ जाएगी, इसमें सभी किस्तों का विवरण होगा।

इसे भी पढ़ें:

Important Links

Official Websiteयहाँ क्लिक करे
Home Pageयहाँ क्लिक करे
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट से सोशल मीडिया व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon