Maiya Samman Yojana 9th Installment : झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मईया सम्मान योजना 2025 का मुख्य उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी महिला को प्रति माह 2500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो झारखंड की स्थायी निवासी हैं, जिनका नाम राशन कार्ड लिस्ट में दर्ज है।
योजना का लाभ पाने के लिए महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है। साथ ही, लाभार्थी महिला को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही है। हाल ही में सरकार ने इस योजना की छठी, सातवीं और आठवीं किस्त का 7500/- का भुगतान एक साथ किया है, इसमें राज्य की कुल 38 लाख महिलाओं को पैसा ट्रांसफर किया गया। इस बार राज्य की 18 लाख महिलाएं ऐसी है, जिन्हे पिछली छठी, सातवीं और आठवीं किस्त किस्तें नहीं मिली है।
Maiya Samman Yojana 2025
सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मैया सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत प्रति माह पात्र महिलाओं को ₹1500/- की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। राज्य सरकार का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

इस योजना का लाभ विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों की महिलाओं को दिया जाता है।
Maiya Samman Yojana 9th Installment Overview
आर्टिकल | Maiya Samman Yojana 9th Installment |
योजना का नाम | मईया सम्मान योजना |
लाभार्थियों की संख्या | 18 लाख महिलाएं |
नवीं क़िस्त में मिलने वाली राशि | ₹10,000 (जिनकी पिछली 3 किस्ते नहीं मिली है) |
नवीं किस्त की तिथि | 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक |
DBT चालू करने की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
मईया सम्मान योजना 9वीं किस्त अपडेट
अब झारखण्ड सरकार की मईया सम्मान योजना की नवी किस्त का अपडेट निकल कर आ रहा है। इस बार वे सभी 18 लाख महिलाओं जिन्हे 7500/- की तीन किस्ते प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अब नवीं क़िस्त के रूप में 10,000 रुपये एकमुश्त मिलेंगें। और जिन महिलाओं को पिछली क़िस्त के रूप में 7500 रूपये मिल चुके है, उन्हें अब केवल 2500 रूपये ही मिलेंगें। जिन महिलाओं को पिछली क़िस्त नहीं मिली है, उन्हें अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्यूंकि उन्हें एक मुश्त दस हजार मिलने वाले है।
हाल ही में झारखण्ड सरकार ने एक साथ छठी, सातवीं और आठवीं किस्त को जारी किया है। जिसमे राज्य भर की कुल 38 लाख महिलाओं को पैसा ट्रांसफर किया गया। जबकि 18 लाख महिलाएं अब भी ऐसे है जिन्हे ₹7500 रूपये प्राप्त नहीं हुए है।
9वीं किस्त का भुगतान कब होगा?
राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राज्य भर में सत्यापन का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाय। इसके बाद उन सभी महिलाओं को पैसा भेजा जा सकेगा, जिन्हे अब तक इसका लाभ नहीं मिला है। क्यूंकि राज्य में 18 लाख महिलाओं अब भी ऐसी है, जिन्हे 6, 7 और 8वीं क़िस्त नहीं मिली है। इन सभी को अब 9वीं किस्त में भुगतान किया जाएगा।
इस बार 9वीं किस्त के रुपए में उन महिलाओं को ₹10,000 मिलेंगें, जिन्हे अभी पिछली तीन किस्तों का पैसा नहीं मिला है। अब तक छठी, सातवीं और आठवीं किस्त का भुगतान नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि जो महिलाएं पिछली किस्तों से वंचित रही हैं, उन्हें एक साथ पूरी बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। 9वीं क़िस्त का पैसा 5 अप्रैल 2025 तक महिलाओं को भेजा जा सकता है।
मईया सम्मान योजना 9वीं किस्त में कितना पैसा मिलेगा?
राज्य भर में ऐसी कहीं महिलाये थी, जो योजना के लिए पात्र नहीं थी, लेकिन फिर भी इस योजना का लाभ ले रही थी, इन अपात्र महिलाओं को योजना से बहार करने के लिए सरकार द्वारा सत्यापन का कार्य किया जा रहा है, इसी के चलते लाखों महिलाओं को 6वीं, 7वीं और 8वीं क़िस्त समय से नहीं दी जा सखी थी। सरकार द्वारा 38 लाख महिलाओं को पिछली तीन किस्ते जारी कर दी है। लेकिन फिर भी 18 लाख महिलाएं ऐसी है, जिन्हे क़िस्त नहीं मिल पायी है। उन्हें अब योजना के तहत पिछली बकाया 4 किस्तों के कुल 10000 मिलने वाले है। यह राशि ईद तक उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।
DBT चालू और भौतिक सत्यापन कैसे करें?
DBT यानि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर चालू करवाना अनिवार्य है, इसके लिए आपको अपने बैंक जाकर अपने बैंक अकाउंट में इसे चालू करवाना होगा। यदि आप योजना की अगली क़िस्त पाना चाहते है, तो आपको DBT चालू करवाना एवं भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है। डीबीटी को कैसे करना है, इसकी संक्षिप्त प्रक्रिया हमने नीचे बताई है।
DBT चालू कैसे करें? (How to active DBT)
- पहले अपने बैंक शाखा पर जाएं।
- DBT फॉर्म बैंक कर्मचारी से प्राप्त करें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरें।
- आधार कार्ड की कॉपी और अन्य जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
- फॉर्म को जमा करें और रसीद प्राप्त करें।
- कुछ दिनों में DBT चालू हो जाएगा, जिसकी जानकारी आपको SMS के माध्यम से मिल जाएगी।
लाभार्थी महिलाओं के लिए आवश्यक शर्तें:
- योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो झारखंड राज्य की स्थायी निवासी हैं।
- महिला का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए, तभी योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- अगर महिला पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ ले रही है, तो उसे मईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
- अगर महिला ने अभी तक मईया सम्मान योजना के तहत पंजीकरण नहीं करवाया है, तो उसे इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें –
Important Quick Links
Maiya Samman Yojana Official Website | यहाँ क्लिक करे |
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |
Toll Free No | 18008900215 |

मेरा नाम सौरभ है, मैंने स्नातक की पढाई की है। पिछले 3 वर्षो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। वर्तमान में मैं sarkariprime.com पर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूँ।