Maiya Samman Yojana 6th 7th Installment: इस दिन जारी होगी 6वीं और 7वीं किस्त, यहाँ देखें पूरी जानकारी
Maiya Samman Yojana 6th 7th Installment: जैसा कि आप सभी महिलाएं जानती हैं कि झारखंड सरकार द्वारा मैया सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक पांच किस्ते महिलाओं के खाते में जारी हो चुकी है लेकिन छठी और सातवीं किस्त अभी बाकी है।

अगर आप भी जनवरी और फरवरी महीने की किस्त का इंतजार कर रही है तो आज का यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके मईयां सम्मान योजना की 6वीं और 7वीं किस्त कब आएगी इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ें।
मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना क्या है
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम मईयां सम्मान योजना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है जिससे वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके और किसी पर निर्भर ना रहे। यह राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 प्राप्त हो रहे थे लेकिन दिसंबर महीने से इसे बढ़ाकर ₹2500 कर दिए गए हैं जिसके बाद सभी महिलाओं को अब हर महीने ₹2500 की राशि प्राप्त हो रही है। सरकार अब तक इस योजना की पांच किस्तें जारी कर चुकी है लेकिन जनवरी और फरवरी की छठी और सातवीं किस्त अभी बाकी है। यह किस्त कब आएगी इसके बारे में हम आपको आगे जानकारी देंगे।
Maiya Samman Yojana 6th 7th Installment Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 6th 7th Installment |
| योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
| शुरू की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा |
| राज्य | झारखंड |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
| स्टेटस चेक | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana 6th 7th Installment Date
अगर आप मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है तो हम आपको बता दें कि मईयां सम्मान योजना की 6वीं और 7वीं किस्त मार्च महीने में ही जारी की जाएगी। सभी महिलाओं को दोनों किस्त के पैसे एक साथ दिए जाएंगे यानी इस महीने महिलाओं को ₹5000 की राशि प्राप्त होगी। अगर आपको पिछले सभी किस्तों का लाभ मिलता आ रहा है और आप इस योजना की पात्रता को पूरा करती है तो आपके खाते में भी यह पैसा जरूर आएगा।
मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं किस्त में देरी क्यों?
जैसा कि आप सभी महिलाओं को पता होगा कि सरकार द्वारा इस योजना की 5 किस्तें जारी कर चुकी है लेकिन अब 6वीं और 7वीं किस्त जारी करने में काफी देरी हो चुकी है। दरअसल सरकार को बहुत सारे नए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं जिसकी जांच की जा रही है और पुराने लाभार्थियों में से भी अपात्र महिलाओं का नाम काटा जा रहा है। इसी के चलते अगली किस्त आने में देरी हो रही है। लेकिन अब आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है मार्च महीने में सभी महिलाओं के खाते में इस योजना की बाकी सभी किस्तें आ जाएगी।
मईयां सम्मान योजना की किस्त के लिए पात्रता
झारखंड राज्य की सभी महिलाओं को हम बताना चाहेंगे कि अगर आप नीचे दिए गए सभी पात्रताओं को पूरा करती हैं तभी आपको इस योजना की अगली किस्त का लाभ मिलेगा।
- इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की अस्थाई निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
- इसके लिए आवेदिका महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को ही मिलेगा।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिलाओं के बैंक में आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के घर में कोई ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana 6th 7th Installment Status Check
मईयां सम्मान योजना की 6वीं और 7वीं किस्त जारी होने के बाद आप इसका स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। पेमेंट स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है –
- स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज में जाने के बाद “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करे।

- अब अगले पेज पर यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर लें।

- लॉगिन करने के बाद दिए गए “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक पेज नया खुलकर आएगा, यहां आवेदन संख्या व मोबाइल नंबर दर्ज करे।
- अब स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद दिए गए “ओटीपी प्राप्त करें” के विकल्प पर क्लिक करे।
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके सत्यापित करें।
- अब आपके स्क्रीन पर मईयां सम्मान योजना की सभी किस्तों के भुगतान का विवरण खुलकर आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
| Official Website Link | यहाँ क्लिक करे |
| Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
| Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |

मेरा नाम सौरभ है, मैंने स्नातक की पढाई की है। पिछले 3 वर्षो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। वर्तमान में मैं sarkariprime.com पर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूँ।
