Mahtari Vandana Yojana App 2025: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अब तक योजना के तहत 13 किस्तें महिलाओं को दी जा चुकी है और जल्दी ही महिलाओं के खाते में 14वीं किस्त की राशि भी आ जाएगी। इस योजना के संचालन हेतु सरकार ने ऑफिशियल वेबसाइट को लॉन्च किया है, लेकिन साथ ही महिलाओं की सुविधा के लिए महतारी वंदन योजना मोबाइल एप्लीकेशन भी विकसित कर दिया गया है जिसके माध्यम से योजना का पूरा लाभ उठाया जा सकता है।

जो सुविधा ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है वही आपको इस ऐप में भी प्राप्त होगी, जैसे कि आप इस योजना के तहत आवेदन करने, भुगतान विवरण चेक करने या आवेदन स्थिति की जांच करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य महतारी वंदन योजना ऐप में कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बतायंगे की आप महतारी वंदन योजना ऐप का इस्तेमाल कैसे कर सकेंगे, इसे डाउनलोड कहां से करना है, रजिस्ट्रेशन कैसे करना है और इससे पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करना है, इत्यादि। यह सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
महतारी वंदन योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय मदद दी जा रही है। यह सहायता राशि महिलाओं को इसलिए दी जा रही है ताकि महिलाएं अपने स्वास्थ्य एवं पोषण की स्वयं देखभाल करें और अपने साथ-साथ अपने परिवार की छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनें। हम आपको बता दें की 70 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं, जिन्हें 13 किस्तें सफलतापूर्वक दी जा चुकी है और 14वीं किस्त भी अगले महीने महिलाओं के खाते में आने वाली है।
Mahtari Vandana Yojana App क्या है?
महतारी वंदन योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा ऑफिशल वेबसाइट लॉन्च की ही गई है लेकिन साथ ही योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्र में भी पहुंचाने के लिए महतारी वंदन योजना ऐप की शुरुआत की गई है। इस ऐप में भी वे सारी सुविधाएं मौजूद है जो सरकार ने ऑफिशल वेबसाइट में उपलब्ध करवाई है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी महिला मोबाइल से ही योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं, आवेदन की स्थिति की जांच कर सकती है और आने वाले पेमेंट का भुगतान विवरण देख सकती हैं।
यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जिसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से अब तक किए गए सभी भुगतान का विवरण देखा जा सकता है, इसकी प्रक्रिया काफी आसान है जिसकी जानकारी हम आपको इसी लेख में देने वाले है। सभी जानकारी के लिए यह पोस्ट पढ़ना जारी रखें।
Mahtari Vandana Yojana App Overview
आर्टिकल का नाम | Mahtari Vandana Yojana App |
योजना का नाम | महतारी वंदन योजना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | 1000 रूपये हर महीने |
आवेदन व भुगतान स्थिति चेक | ऑनलाइन |
महतारी वंदन योजना ऐप के लाभ क्या हैं?
- Mahtari Vandana Yojana App से योजना के तहत आवेदन किया जा सकता है।
- आवेदन करने के पश्चात आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकती है।
- अब तक आए भुगतान का संपूर्ण विवरण आसानी से देखा जा सकता है।
- इस ऐप पर भी सारी सुविधाएं उपलब्ध है जो आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।
- इसे डाउनलोड करना आसान है, प्ले स्टोर से आप इसे मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं।
Mahtari Vandana Yojana App के लिए पात्रता
- इस ऐप का उपयोग करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी योग्य है।
- इस ऐप के तहत महिलाएं लॉगिन कर सकती है।
- इसके लिए महिला की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष हो सकती है।
- इस योजना के लिए विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं पात्र हैं।
- ऐसी महिलाएं जिनके परिवार में कोई सदस्य आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी है, उन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- इसके लिए परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में ट्रैक्टर के अलावा अन्य कोई भी चार पहिया वाहन उपलब्ध नहीं होना चाहिए।
Mahtari Vandana Yojana App के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
Mahatari Vandana Yojana App Download कैसे करें?
- अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन कीजिए।
- दिए गए सर्च बार पर क्लिक करके “महतारी वंदना ऐप” टाइप करके सर्च कीजिए।

- आपके सामने ऐप का आइकन खुलकर आएगा, इस पर क्लिक करके “इंस्टॉल” के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
- अब यह ऐप आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाएगा।
- अब आप इसे ओपन करके इसका इस्तेमाल कर सकते है।
Mahtari Vandana Yojana App Login कैसे करें?
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए महतारी वंदन योजना ऐप ओपन कीजिए।
- अब इस वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ में “पब्लिक लॉगिन” विकल्प पर क्लिक कीजिए।

- आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा, इसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।

- फिर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दिए गए स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई कीजिए।
- इसके बाद आप इस ऐप में लॉगिन हो जायंगे और इसका डैशबोर्ड खुल कर आ जायगा।
- अब आप इस ऐप से योजना की सभी सुविधाओं का लाभ ले सकती है।
महतारी वंदन योजना ऐप से आवेदन और पेमेंट की स्थिति कैसे चेक करें?
- सबसे पहले ऐप को ओपन करके लॉगिन कर लीजिए।
- अब मुख्य पृष्ठ में दिए गए “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- फिर एक पेज खुलेगा, इसमें लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए।
- इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड दर्ज करके “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
- अगले पेज में आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति देखने को मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
Official Website | यहाँ क्लिक करे |
Home Page | यहाँ क्लिक करे |
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |