Mahtari Vandana Yojana 14th Installment Date: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना के तहत सभी लाभार्थी महिलाओं को हम बताना चाहेंगे की महतारी वंदन योजना की 14वीं किस्त की राशि अप्रैल महीने में जारी की जाएगी। हाल ही में सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में 13वीं किस्त के ₹1000 की धनराशि भेजी गई है। इसके बाद महिलाएं जानना चाहती है कि इस योजना की अगली किस्त कब आएगी।

हम आपको बता दें कि जल्दी ही सरकार महतारी वंदन योजना की 14वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तिथि का ऐलान करेगी। इस लेख में हम आपको जानकारी देंगे कि यह किस्त कब तक आपके खाते में आएगी और इसका स्टेटस आप कैसे देख सकेंगे। अगर आप महतारी वंदन योजना से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे अनुरोध है कि आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Mahatari Vandana Yojana क्या है?
छत्तीसगढ़ द्वारा महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुँचाने के लिए राज्य में महतारी वंदन योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि दी जा रही है ताकि महिलाएं अपने दैनिक आवश्यकताओं की छोटी-मोटी जरूरत को खुद पूरा कर सके और आत्मनिर्भर बने। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करवाना है ताकि महिलाओं को किसी पर निर्भर ना रहना पड़े। बता दें की इस योजना का लाभ राज्य की 23 से 60 वर्षीय महिलाओं को दिया जा रहा है।
Mahtari Vandana Yojana 14th Installment Overview
योजना का नाम | महतारी वंदन योजना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | ₹1000 हर महीने |
14वीं किस्त तिथि | 1 से 5 अप्रैल के बीच |
स्टेटस चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ |
Mahtari Vandana Yojana 14th Installment Date
महतारी वंदन योजना के तहत लाभ ले रही 70 लाख महिलाओं को अब तक 13 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक प्राप्त हो चुका है। हाल ही में 8 मार्च 2025 को वूमेंस डे के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा योजना के तहत सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में 13वीं किस्त के तहत ₹1000 की आर्थिक सहायता भेजी गई है। इसके बाद अब सभी महिलाएं 14वीं किस्त के इंतजार में है।
इसलिए हम सभी महिलाओं को बता दें कि हमेशा की तरह छत्तीसगढ़ सरकार अगले महीने की 1 से 5 तारीख के बीच सहायता राशि जारी करेगी यानि अप्रैल माह में 1 से 5 तारीख के बीच कभी भी योजना की 14वीं किस्त बैंक खाते में आ सकती है। अभी 14वीं किस्त जारी करने का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है इसलिए आधिकारिक तिथि की पुष्टि हेतु महिलाओं को थोड़ा इंतजार करना होगा। जैसे ही कोई अपडेट जारी किया जाता है, हम आपको सूचित कर देंगे।
Mahatari Vandana Yojana का लाभ क्या है?
- महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं (विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और निराश्रित) को हर महीने ₹1000 यानि सालाना 12000 रुपए की सहायता राशि प्रदान कर रही है।
- इस राशि से महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं की छोटी-मोटी जरूरतों को खुद ही पूरा कर सकती हैं।
- बुनियादी जरूरतों के लिए इससे महिलाओं को किसी और पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।
- वर्तमान में 70 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है।
- इस योजना का लक्ष्य गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत बनाना है।
- महतारी वंदन योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की उम्मीद करती है ताकि महिलाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
Mahtari Vandana Yojana 14th Installment के लिए पात्रता
- छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जाएगा।
- राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की न्यूनतम आयु 23 वर्ष व अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
- इसके लिए आवेदन करने वाली महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला या महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- इसी के साथ महिला के परिवार में कोई सदस्य आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए।
- परिवार में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन है तो उस परिवार की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
Mahtari Vandana Yojana 14th Installment Status कैसे चेक करें?
सरकार द्वारा जब महतारी वंदन योजना की 14वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी उसके बाद आप इस किस्त का स्टेटस इस प्रकार ऑनलाइन चेक कर सकते है। पूरा प्रोसेस निचे दिया गया है –
- सबसे पहले आप महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- इसके मुख्य पृष्ठ पर आपको “मेनू अनुभाग” मिलेगा, इस पर क्लिक कीजिये।
- इसके बाद इस अनुभाग में दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक कीजिए।

- इसके बाद एक पेज खुलकर आएगा, इसमें आप अपना लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए।
- फिर कैप्चा कोड भरकर दिए गए “सबमिट करें” के बटन पर क्लिक कर दीजिये।

- इतना करते ही आपके सामने अब तक के भुगतान का विवरण प्रदर्शित हो जाएगा जिसमें आप 14वीं किस्त के भुगतान का विवरण भी देख सकेंगे।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
Official Website | यहाँ क्लिक करे |
Home Page | यहाँ क्लिक करे |
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |
Ok ji yes
Aapane bahut badhiya website chalai hai