Lado Laxmi Yojana Haryana 2025: हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम लाडो लक्ष्मी योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इसका लाभ 18 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र की महिलाएं उठा सकती हैं। आगे इस आर्टिकल में आपको योजना की पूरी जानकारी मिलेगी।

अगर आप हरियाणा राज्य की महिला हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम आपको हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना क्या है, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवेदन हेतु लगने वाले दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। आप पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?
हरियाणा सरकार ने राज्य की कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत 18 से 60 वर्षीय विवाहित, तलाकशुदा, विधवा और निराश्रित महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। ताकि महिलाएं अपने दैनिक जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर ना रहें और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं कर सकें। इस योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर बनेगी।
लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य क्या है?
हरियाणा सरकार द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है। ताकि वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए किसी पर निर्भर ना रहे और अपने घर को अच्छे से चला सके। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर, हर क्षेत्र में उनका विकास सुनिश्चित करना है ताकि समाज में महिलाओं को बराबरी का स्थान मिले और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका मजबूत बने।
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ क्या है?
- Lado Laxmi Yojana Haryana के तहत सरकार महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- इस धनराशि से महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी।
- बुनियादी जरूरतों के लिए महिलाओं को किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- राज्य में महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी।
- योजना के तहत सहायता राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
- जल्द ही योजना का लाभ महिलाओं को मिलना शुरू होगा।
बेरोजगार युवाओं को मिलेगा ₹3500 बेरोजगारी भत्ता, इस तरह करें आवेदन
Lado Laxmi Yojana Haryana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल हरियाणा राज्य की स्थाई निवासी महिला को मिलेगा।
- योजना के तहत विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित महिलाएं लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- इसके लिए महिला की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष हो सकती है।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए तक होनी चाहिए।
- आवेदिका महिला के परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला बीपीएल कार्ड धारक परिवार से आनी चाहिए।
- इसके लिए आवेदन करने वाली महिला या महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए और बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, इस तरह से करें आवेदन
Lado Laxmi Yojana Haryana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बीपीएल राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक आदि।
Lado Laxmi Yojana Haryana के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेना चाहते है तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया निचे देख सकते है –
- लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के लिए आवेदन हेतु सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- पोर्टल पर जाने के बाद इसके होम पेज में दिए गए “रजिस्ट्रेशन” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अब मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
- इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा जिसके माध्यम से आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन कर लेने के बाद आपको “Lado Laxmi Yojana के लिए आवेदन” का लिंक मिल जाएगा, इस लिंक पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, इस फॉर्म में आपको मांगी गई सारी जानकारी ध्यान से दर्ज करनी होगी।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अब आपको जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- इस तरह लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Note: आप नजदीकी सीएससी सेंटर या तहसील/ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भी प्राप्त कर सकते हैं। इस फॉर्म को भरकर आपको जरूरी दस्तावेजों के साथ इसे संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। इस तरह आप योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े –

मेरा नाम सौरभ है, मैंने स्नातक की पढाई की है। पिछले 3 वर्षो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। वर्तमान में मैं sarkariprime.com पर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूँ।