Ladli Behna Yojana 24th Kist Release: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि लाडली बहना योजना के अंतर्गत सरकार आज यानी 15 मई 2025 से योजना की 24वीं किस्त ट्रांसफर करने जा रही है। इस योजना के तहत राज्य की लाखों महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
बीते कुछ दिनों से बहुत सी महिलाएं इस बात को लेकर चिंतित थीं कि मई महीने की किस्त उनके खाते में अब तक क्यों नहीं आई। लेकिन अब सरकार ने इस चिंता को खत्म करते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया है। आज आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत प्रदेश की महिलाओं को 24वीं किस्त का पैसा उनके खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

पिछले महीने 16 अप्रैल को 23वीं किस्त का पैसा मिलने के बाद से ही सभी महिलाएं अगली किस्त यानी 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। आमतौर पर यह राशि हर महीने की 10 तारीख से पहले भेज दी जाती है, लेकिन इस बार थोड़ी देरी हुई।
हालांकि अब जानकारी के मुताबिक 15 मई 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा मंझौली (सीधी जिला) में आयोजित एक सम्मेलन के माध्यम से यह राशि ट्रांसफर की जा रही है। कुछ महिलाओं के खाते में पैसा आज आ सकता है और कुछ को 1-2 दिन में मिल सकता है।
लाडली बहना योजना क्या है?
लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से राज्य की गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके स्वास्थ्य, पोषण और आवश्यक जरूरतों की पूर्ति सुनिश्चित करना है। अब तक इस योजना से लगभग 1.26 करोड़ महिलाएं जुड़ चुकी हैं।
क्यों देरी हुई इस बार की किस्त में?
जहां आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख से पहले किस्त ट्रांसफर कर दी जाती थी, वहीं अप्रैल में 23वीं किस्त 16 तारीख को भेजी गई थी। इस बार भी किस्त भेजने में कुछ दिन की देरी हुई, जिससे महिलाओं में चिंता बढ़ गई थी। अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 24वीं किस्त आज से महिलाओं के खातों में भेजी जा रही है।
Ladli Behna Yojana 24th Kist Release
लाडली बहना योजना के तहत लाभ ले रही सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश की सरकार ने आज यानी 15 मई 2025 को सभी महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त जारी करने शुरू कर दी है। सभी महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो गए हैं। अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं तो धीरे-धीरे आपके खाते में भी आ जाएंगे। बैंकिंग प्रक्रिया और तकनीकी कारणों से कुछ महिलाओं के खाते में आज ही पैसा आ जाएगा, जबकि कुछ को 1-2 दिन बाद प्राप्त होगा।
लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं:
- लाभार्थी महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहा हो।
- परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- महिला का परिवार सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।
- चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए (केवल ट्रैक्टर मान्य है)।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक न हो।
- महिला का व्यक्तिगत बैंक खाता आधार से लिंक और अपडेटेड होना चाहिए।
Ladli Behna Yojana 24th Kist Status Check कैसे करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 24वीं किस्त का पैसा आया है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- होमपेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आप आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी दर्ज करें।
- फिर दिए गए कैप्चा कोड को भरें और “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें और “सर्च” बटन दबाएं।
- इसके बाद आपके सामने योजना के तहत मिली अब तक की सभी किस्तों की जानकारी खुल जाएगी।
जरूरी बातें ध्यान दें
- राशि ट्रांसफर होने में कुछ समय लग सकता है, इसलिए तुरंत पैसा न दिखे तो घबराएं नहीं।
- बैंक अवकाश या तकनीकी देरी के कारण किसी-किसी लाभार्थी को पैसा 1-2 दिन बाद भी मिल सकता है।
- यदि 4-5 दिन बाद भी पैसा नहीं मिले तो अपनी समग्र ID और बैंक डिटेल्स की जांच करें।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
Official Website | यहाँ क्लिक करे |
Home Page | यहाँ क्लिक करे |
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |

मेरा नाम राजेंद्र सिंह है, मेने इतिहास विषय से स्नातक किया है। पिछले 5 वर्षो से ब्लॉग्गिंग व कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। वर्तमान में मैं sarkariprime.com पर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूँ।