Ladki Bahin Yojana 9th Installment Date: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत पंजीकृत 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस योजना की 8वीं किस्त का वितरण शुरू हो चुका है और साथ ही 12 मार्च 2025 तक लाडकी बहीण योजना की 9वीं किस्त की राशि भी खाते में भेजी जाने वाली हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा फरवरी महीने की 8वीं किस्त महिलाओं के खाते में नहीं भेजी गई थी और मार्च 2025 के तहत 9वीं किस्त जारी करने की तिथि नजदीक आ चुकी है इसलिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यानी 8 मार्च को महाराष्ट्र सरकार ने लाभार्थियों के बैंक खाते में 8वीं किस्त की राशि का वितरण कर दिया है और इसी महीने महिलाओं को 9वीं किस्त का लाभ भी दिया जाना है।

इस तरह इस बार महिलाओं के खाते में कुल 3000 रुपए हस्तांतरित किए जाने वाले हैं जिसमें से 1500 रुपए लाभार्थी महिलाओं के खाते में आने शुरू हो गए हैं। अब महिलाएं जानना चाहती है कि लाडकी बहीण योजना की 9वीं किस्त की राशि कब तक खाते में आ जाएगी? तो इसकी विस्तृत जानकारी इस लेख में हम आपको प्रदान करेंगे। अगर आप जानना चाहती हैं कि Ladki Bahin Yojana 9th Installment के 1500 रुपए कब आयेंगे? इसका स्टेटस कैसे चेक करें? किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा, तो आप आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Ladki Bahin Yojana क्या है?
महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबुत बनाने के लिए लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की गई है जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना का लाभ 18 वर्ष से 65 वर्षीय महिलाओं को दिया जा रहा है और वर्तमान में 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वे खुद अपनी जरूरत को पूरा कर सकें और किसी पर निर्भर ना रहें।
राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित व परिवार की एक अविवाहित बेटी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक महिलाओं को 7 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल चुका है और 8वीं किस्त हालही में 8 मार्च 2025 से महिलाओं के खाते में आनी शुरू हुई है, इसी के साथ जल्द ही 9वी किस्त की राशि महिलाओं के खाते में भेजी जाने वाली है।
Ladki Bahin Yojana 9th Installment Overview
योजना का नाम | माझी लाडकी बहीण योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | ₹1500 हर महीने |
स्टेटस चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana 9th Installment Date
माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 41 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिनके खाते में योजना की 8वीं किस्त जमा होनी शुरू हो गई है और अब 9वीं किस्त की बारी है। योजना की पात्र महिलाओं को हम बताना चाहेंगे कि महाराष्ट्र की महिला व बाल विकास मंत्री अदिति सुनील तटकरे जी के द्वारा ट्वीट करके यह जानकारी दी गई है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस योजना के तहत फरवरी और मार्च महीने की क़िस्त एक साथ खाते में भेजी जाएगी।
इस आश्वासन के मुताबिक फरवरी 2025 की राशि यानी 8वीं किस्त के ₹1500 महिलाओं के खाते में आने शुरू गए हैं और अब सभी लाभार्थियों को मार्च महीने में ही 9वीं किस्त का लाभ दिया जाने वाला है। महिला व बाल विकास मंत्री अदिति सुनील तटकरे जी ने यह जानकारी दी है कि Ladki Bahin Yojana 9th Installment के 1500 रुपए 12 मार्च 2025 तक सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे। इस तरह इस महीने महिलाओं को कुल ₹3000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
लाडकी बहीण योजना की 9वीं किस्त के लिए पात्रता
- लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के लिए 18 से 65 वर्ष आयु की महिलाएं पात्र होंगी।
- योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं है।
- इसके लिए महिला या महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- आवेदिका के परिवार में कोई आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए।
- इसके लिए महिला के पास खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए जिसमे डीबीटी चालू हो।
- आवेदिका महिला के परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
Ladki Bahin Yojana 9th Installment Status चेक कैसे करें?
माझी लाडकी बहीण योजना की 9वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें –
- सबसे पहले आपको माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद दिए गए महत्वपूर्ण विकल्पों में से “अर्जदार लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करें।

- फिर एक लॉगिन पेज खुल कर आएगा, यहां अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लें।

- लॉगिन कर लेने के बाद दिए गए “भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर एक पेज खुल जायेगा जिसमें अपना आवेदन क्रमांक और Captcha Code दर्ज करके दिए हुए “सबमिट” के बटन पर क्लिक करें।
- इतना करने के बाद लाडकी बहीण योजना की 9वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस खुल कर आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
Official Website | यहाँ क्लिक करे |
Home Page | यहाँ क्लिक करे |
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |