Majhi Ladki Bahin Yojana 10 Hafta Date: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत 9 किस्तों का लाभ प्राप्त करने के बाद लाभार्थी महिलाओं को 10वीं किस्त के जारी होने का इंतजार है। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की 10वीं किस्त महिलाओं के खाते में अप्रैल महीने में जारी होगी। इस बार उन महिलाओं के लिए भी अच्छी खबर है जिन्हें 8वीं और 9वीं किस्त की राशि नहीं मिली है क्योंकि 10वीं किस्त के साथ इन महिलाओं को कुल 4500 रुपए मिलने वाले हैं।

लेकिन 10वां हफ्ता उन महिलाओं को ही मिलेगा जिनके खाते में डीबीटी चालू है और जिनका आवेदन योजना के लिए अप्रूव हो गया है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने आवेदन का स्टेटस देख सकते हैं, कैसे 10वा हफ्ता पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं और किन महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी जाएगी। तो हमारा आपसे निवेदन है कि आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
महाराष्ट्र सरकार में माझी लाडकी बहीण योजना सबसे अधिक चर्चित योजनाओं में से एक है। क्योंकि इस योजना को महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए शुरू किया गया है। योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार अभी 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दे रही है और अगले कुछ महीनों में इस सहायता राशि को बढ़ाकर 2100 रुपए कर दिया जाएगा।
यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लागू की गई है ताकि महिलाओं को अपने दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष ना करना पड़े और अपनी जरूरतें खुद पूरी कर सकें। अब तक महिलाओं को 9 किस्तें सफलतापूर्वक दी जा चुकी हैं और अब अप्रैल महीने में 10 हफ्ता दिया जाने वाला है। जिसे लेकर महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
Ladki Bahin Yojana 10 Hafta Date Overview
योजना का नाम | माझी लाडकी बहीण योजना |
राज्य | महाराष्ट्र |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | ₹1500 हर महीने |
10 हफ्ता डेट | 24 अप्रैल 2025 (संभावित) |
स्टेटस चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
Majhi Ladki Bahin Yojana 10 Hafta Date
इस योजना के अन्तर्गत लगभग 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को लाभ प्राप्त हो रहा है। इन महिलाओं में से अधिकतर महिलाओं को 9 किस्तों का लाभ दिया जा चुका है लेकिन कुछ महिलाएं हैं जिन्हें 8वीं और 9वीं किस्त के 3000 रुपए नहीं मिले हैं। अप्रैल माह में Majhi Ladki Bahin Yojana 10 Installment जारी किया जाना है और जिन महिलाओं को 8वीं और 9वीं किस्त के 3000 रुपए नहीं मिले हैं, उन्हें 10वीं किस्त के 1500 रुपए मिलाकर कुल 4500 रुपए दिए जाएंगे और जिन्हें 9वा हफ्ता मिल चुका है उन्हें केवल 1500 रुपए दिए जाएंगे।
अब बात करें कि माझी लाडकी बहीण योजना की 10वीं किस्त कब आएगी तो 10 हफ्ता की तिथि की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि जल्दी ही की जाने वाली है लेकिन मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक 24 अप्रैल 2025 से महिलाओं के खाते में 10वीं किस्त के पैसे आने शुरु हो जाएंगे।
दो चरणों में मिलेगा 10वा हफ्ता
महिला व बाल विकास विभाग द्वारा अप्रैल महीने में 10 हफ्ता जारी किया जाने वाला है लेकिन बता दें कि इस बार 2 चरणों में महिलाओं के खाते में ladki bahin yojana 10 hafta आने की उम्मीद है। इसका पहला चरण 24 अप्रैल से शुरू होगा जिसमें 1 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक में सहायता राशि भेजी जाएगी और वहीं दूसरा चरण 27 अप्रैल से शुरू हो सकता है जिसमें 1 करोड़ 41 लाख महिलाओ को सहायता राशि दी जाएगी।
इन दोनों चरणों में 10वा हफ्ता के तहत 1500 रुपए लाभार्थी महिलाओं के खाते में पहुंचाए जाने वाले हैं। इसकी पूरी संभावना है कि 31 अप्रैल तक योजना की दसवीं क़िस्त का लाभ सभी महिलाओं को मिल जाएगा और इसका स्टेटस महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगी।
Ladki Bahin Yojana 10 Hafta के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- योजना के अंतर्गत 18 से 65 वर्ष की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
- इसके लिए महिला के बैंक खाते में डीबीटी Enable होना चाहिए।
- महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- 10वीं किस्त प्राप्त करने के लिए आवेदन अप्रूव होना चाहिए।
- महिला का एकल बैंक खाता होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार में सरकारी कर्मचारी या कोई टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
- घर में ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 10 Hafta Status कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आप लाडकी बहिण योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके होम पेज पर दिए गए विकल्प “अर्जदार लॉगिन” पर क्लिक करें।

- अब मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login पर क्लिक करें।

- इसके बाद दिए गए विकल्पों में से “भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर एक पेज खुलेगा, यहां अपना आवेदन क्रमांक और Captcha Code दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक करें।
- अब एक पेज खुलकर आएगा जिसमें 10वीं किस्त पेमेंट की स्थिति देखने को मिल जाएगी।
Majhi Ladki Bahin Yojana Status कैसे देखें?
आवेदन की स्थिति में अप्रूव लिखा है या नहीं, यह चेक करने के लिए आप पोर्टल पर लॉगिन करें और फिर दिए गए विकल्प “Application Made Earlier” पर क्लिक कर दें। अगले पेज में आपको आपके आवेदन की स्थिति देखने को मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
Official Website | यहाँ क्लिक करे |
Home Page | यहाँ क्लिक करे |
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |