Free silai Machine Yojana Form: विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे खुद का छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को ₹15,000 तक की सहायता देती है, जिससे वे एक अच्छी सिलाई मशीन और सिलाई से जुड़ा जरूरी सामान खरीद सकें। अगर आप भी फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप सभी जरूरी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं।

इस लेख में आपको विस्तार से बताया जाएगा कि फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म कैसे भरें, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि हर राज्य की करीब 50,000 महिलाओं को इस योजना के तहत सिलाई मशीन दी जाए। अगर आप भी इस योजना में शामिल होना चाहती हैं, तो पूरी जानकारी ध्यान से जरूर पढ़ें और सही तरीके से फॉर्म भरें।
फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है?
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए भारत सरकार ने फ्री सिलाई मशीन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 20 से 40 वर्ष की आयु की महिलाओं को ₹15,000 तक की आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे वे सिलाई मशीन खरीदकर घर से ही अपना काम शुरू कर सकें। साथ ही, सरकार महिलाओं को मुफ्त में सिलाई का प्रशिक्षण भी देती है और ट्रेनिंग के दौरान रोजाना ₹500 तक की सहायता राशि भी दी जाती है।
जो महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें इसके लिए आवेदन फॉर्म भरना होता है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि सीधे महिला के बैंक खाते में भेजी जाती है। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जो घर से ही काम करके कमाई करना चाहती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहती हैं।
Free silai Machine Yojana Form Overview
योजना का नाम | फ्री सिलाई मशीन योजना 2025 |
उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
लाभार्थी | 20 से 40 वर्ष की गरीब व श्रमिक महिलाएं |
सहायता राशि | ₹15,000 (सिलाई मशीन व टूल किट के लिए) |
अतिरिक्त लाभ | निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण + ₹500 प्रतिदिन प्रशिक्षण भत्ता |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन (फॉर्म डाउनलोड करके भरकर जमा करना) |
Free Silai Machine Yojana 2025 का उद्देश्य क्या है?
फ्री सिलाई मशीन योजना 2025 का मुख्य मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करना है। सरकार चाहती है कि महिलाएं किसी और पर निर्भर न रहकर खुद कमाने की ताकत हासिल करें। इस योजना के तहत महिलाओं को ₹15,000 का टूल किट वाउचर दिया जाता है, जिससे वे सिलाई मशीन और जरूरी सामान खरीद सकती हैं। इसके जरिए महिलाएं अपने घर पर ही सिलाई का काम शुरू कर सकती हैं और अपने परिवार की आमदनी में योगदान दे सकती हैं।
Free Silai Machine Yojana 2025 के क्या लाभ हैं?
- फ्री सिलाई मशीन योजना 2025 के जरिए सरकार महिलाओं को खुद के पैरों पर खड़ा होने का मौका दे रही है।
- इस योजना के तहत महिलाओं को ₹15,000 तक की आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे वे सिलाई मशीन और जरूरी सामान खरीद सकें।
- साथ ही महिलाओं को फ्री में सिलाई सिखाने की व्यवस्था भी की जाती है।
- ट्रेनिंग के दौरान उन्हें रोज़ाना ₹500 की अतिरिक्त राशि भी दी जाती है, जिससे वे आर्थिक रूप से और मजबूत बन सकें।
- इस योजना से महिलाएं घर बैठे सिलाई का काम शुरू कर सकती हैं और खुद की कमाई से अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर सकती हैं।
- अब तक इस योजना से देशभर की 3 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को फायदा मिल चुका है।
फ्री सिलाई मशीन योजना 2025 के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मिलेगा।
- महिला श्रमिक वर्ग से होनी चाहिए और पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पंजीकृत होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय ₹1.44 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिला को भारत की नागरिकता प्राप्त होनी चाहिए।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- सामुदायिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आयु प्रमाण पत्र (जैसे जन्म प्रमाण पत्र)।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की कॉपी
- निराश्रित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
Free Silai Machine Yojana Form कैसे भरें?
अगर आप फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन करे:
- स्टेप 1: सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए “आवेदन फॉर्म” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अब आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
- स्टेप 4: फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें – जैसे नाम, पता, आयु, आय, आदि।
- स्टेप 5: मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करें।
- स्टेप 6: पूरा भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज अपने जिले के संबंधित कार्यालय या ब्लॉक ऑफिस में जमा कर दें।
- इस तरह आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा और आप योजना का लाभ लेने के पात्र बन जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
Application Form | यहाँ क्लिक करे |
Home Page | यहाँ क्लिक करे |
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |

मेरा नाम राजेंद्र सिंह है, मेने इतिहास विषय से स्नातक किया है। पिछले 5 वर्षो से ब्लॉग्गिंग व कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। वर्तमान में मैं sarkariprime.com पर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूँ।