Category: Sarkari Yojana

Sarkari Yojana

  • PM Kisan Yojana 19th Installment 2025: पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी, यहां चेक करें स्टेटस

    PM Kisan Yojana 19th Installment 2025: पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी, यहां चेक करें स्टेटस

    PM Kisan Yojana 19th Installment Date: देश के सभी किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पीएम किसान की 19वीं क़िस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बिहार के भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम से डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी है। देशभर के 9 करोड़ अस्सी लाख किसानों के बैंक खातों में कुल 22000 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की गयी। अक्टूबर में 18वीं किस्त जारी होने के बाद सभी किसान भाई लम्बे समय से पीएम किसान की 19वीं किस्त जारी होने का इंतजार कर रहे थे।

    इससे पहले 5 अक्टूबर 2024 को केंद्र सरकार ने 18वीं किस्त की राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजी थी जिसके बाद सभी लाभार्थी किसान भाई 19वीं किस्त के आने का इंतजार कर रहे थे। किसान भाइयों के बैंक खातों में 24 फरवरी 2025 को पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का पैसा भेज दिया है। इस लेख में हम आपको पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त को कैसे चेक करें, इस आर्टिकल में बताएँगे। इसके बारे में जानने के लिए आप इस लेख के साथ अंत तक बने रहिए।

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में सालाना 6000 रुपए की सहायता राशि भेजी जाती है। यह राशि तीन सामान किस्तों में सरकार भेजती है जो कि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में जमा होते हैं। सरकार 2000 रुपए की यह किस्त हर चार महीने के अंतराल में जारी करती है। इस योजना के तहत अब तक 18 किस्तें जारी की जा चुकी है और इसका लाभ देश के 9.8 करोड़ किसानों को मिल रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    पीएम किसान योजना का उद्देश्य क्या है?

    PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके। इस योजना के तहत जितने भी किसान पंजीकृत हैं, उन्हें सालाना 6000 रूपये की सहायता राशि प्राप्त होती है जिसे वह अपनी कृषि गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर सकते है। इससे सहायता राशि से उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और उनकी आय में भी वृद्धि करने में मदद मिलेगी।

    PM Kisan Yojana 19th Installment Date

    पीएम किसान योजना के तहत अब तक 19 किस्तों का लाभ किसानों को सफलतापूर्वक मिल चुका है। 24 फरवरी 2025 को सरकार ने डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त दी है, इसके बाद किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार होगा। जैसा कि आपको जानकारी होगी कि सरकार द्वारा हर 4 माह के अंतराल में सहायता राशि जारी की जाती है तो 19वीं किस्त अभी हाल ही में जारी की गयी है। अब 20 वीं क़िस्त जून माह में मिलने की संभावना है।

    पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

    पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त के लिए पात्रता

    • पीएम किसान योजना का लाभ लघु और सीमांत किसान ले सकते हैं।
    • इस योजना की सहायता राशि प्राप्त करने के लिए PM Kisan Yojana eKyc करवाना अनिवार्य है।
    • इसके लिए किसान के बैंक खाते में डीबीटी एक्टिव होना चाहिए।
    • यह लाभ उन किसानों को मिलेगा जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर है।
    • इस सहायता राशि के लिए भूलेखों का सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
    • ऐसे किसान जिनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता है, वे इस योजना के लिए अयोग्य हैं।
    • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

    PM Kisan Mandhan Yojana Online Registration FOrm

    PM Kisan Yojana 19th Installment Status कैसे चेक करें?

    पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 से बैंक खाते में आनी शुरू हो जाएगी। जो किसान जानना चाहते हैं कि इसके पैसे बैंक खाते में आए या नहीं, वे नीचे बताए गए चरणों का अनुसरण करके 19वीं किस्त का भुगतान विवरण निकाल सकते हैं –

    • सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
    • इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाने के बाद आपको मुख्य पृष्ठ पर दिए गए विकल्प “Know Your Status” पर क्लिक करना होगा।
    • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुलकर आएगा, इसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है।
    • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को डालकर दिए गए “गेट ओटीपी” वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
    • इतना करते ही आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, इस ओटीपी को दर्ज करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करना होगा।
    • फिर आपका ओटीपी सत्यापन हो जाएगा, ओटीपी सत्यापन के बाद एक पेज ओपन होगा जिसमें आप सभी किस्तों का भुगतान विवरण देख सकते हैं।

    Important Link

    Official Website PM Kisan YojanaClick Here
    PM Kisan Yojana eKYC Direct LinkClick Here
    PM Kisan 19th Kist Status Check 
    (19वीं क़िस्त का स्टेटस चेक करें)
    Click Here
    (यहां क्लिक करें)

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • PM Ujjwala Yojana E-KYC: पीएम उज्जवला योजना ई-केवाईसी जरुरी, वरना बंद हो जाएगी सब्सिडी मिलना

    PM Ujjwala Yojana E-KYC: पीएम उज्जवला योजना ई-केवाईसी जरुरी, वरना बंद हो जाएगी सब्सिडी मिलना

    PM Ujjwala Yojana E-KYC 2025: भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए पीएम उज्जवला योजना ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। ekyc नहीं करवाने पर उपभोक्ताओं को योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। अगर आप पीएम उज्जवला योजना के तहत पंजीकृत है तो आपको जानकारी होगी कि इस योजना के तहत सरकार गैस सब्सिडी प्रदान करती है लेकिन अब इसे प्राप्त करने के लिए एलपीजी गैस ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।

    PM Ujjwala Yojana E-KYC

    भारत सरकार के तेल व प्रकृतिक गैस मंत्रालय ने इसके लिए आधिकारिक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं जिसके अनुसार ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलनी बंद हो जाएगी। अगर आप इस योजना का लाभ लगातार लेना चाहते हैं तो आपको अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया जल्दी पूरी करनी होगी। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि पीएम उज्जवला योजना ई-केवाईसी कैसे करनी है और इसके लिए कौन से दस्तावेज लगेंगे। पूरी जानकारी के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।

    पीएम उज्जवला योजना क्या है?

    केंद्र सरकार ने देश भर की गरीब परिवारों के लिए पीएम उज्जवला योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत लाभार्थियों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जा रहा है और साथ ही गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान कर उन्हें पारंपरिक तरीके से भोजन पकाने पर होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाना है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    वर्तमान में लाखों परिवारों को इस योजना का लाभ मिल रहा है लेकिन तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आदेश के अनुसार इस योजना के तहत अब केवल वे परिवार लाभ प्राप्त कर पाएंगे जो PM Ujjwala Yojana e-Kyc करेंगे। ई-केवाईसी न करने पर गैस कनेक्शन की वैधता को समाप्त कर दिया जाएगा और परिवारों को गैस सब्सिडी मिलनी बंद हो जाएगी।

    PM Ujjwala Yojana E-KYC Overview

    आर्टिकल का नामPM Ujjwala Yojana E-KYC
    लाभार्थीगैस कनेक्शन धारी  
    उद्देश्यगैस सब्सिडी का लाभ हेतु ई केवाईसी कराना 
    वर्ष2025
    ई-केवाईसी प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन  
    आधिकारिक वेबसाइट  https://my.ebharatgas.com/LPGServices/Index

    PM Ujjwala Yojana e-Kyc जल्दी करें

    सरकार ने उपभोक्ताओ को गैस सब्सिडी प्राप्त करने के लिए LPG Gas E-KYC करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं और इसके लिए गैस एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को मैसेज भेजे जा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई- केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें जल्द से जल्द फेस स्कैनिंग और फिंगरप्रिंट स्कैनिंग के माध्यम से पीएम उज्जवला योजना ई-केवाईसी करवानी होगी, वरना उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा।

    पीएम उज्ज्वला योजना ई-केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज

    PM Ujjwala Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, इसके लिए उपभोक्ताओं को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो नीचे दी गयी हैं –

    • आधार कार्ड
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी
    • गैस उपभोक्ता संख्या
    • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे करें?

    • ऑफलाइन ई-केवाईसी करने के लिए आपको अपने नजदीकी गैस एजेंसी या जन सेवा केंद्र में जाना होगा।
    • साथ में आपको लगने वाले जरूरी दस्तावेज ले जाने होंगे।
    • अब आपको गैस संचालक से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए ई-केवाईसी करने हेतु अनुरोध करना होगा।
    • इसके बाद संबंधित संचालक द्वारा आपसे कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाएगी जिन्हें आवेदन फॉर्म में भरना होगा।
    • फिर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से आपकी ई-केवाईसी कर दी जाएगी।
    • ई केवाईसी के लिए आपको अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए फेस स्कैनिंग और फिंगरप्रिंट स्कैनिंग करवानी होगी।
    • इस तरह आप ऑफलाइन माध्यम से ई केवाईसी करवा सकते हैं।

    Note: जानकारी के लिए बता दें कि ऑफलाइन पीएम उज्ज्वला योजना ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपने गैस एजेंसी के दफ़्तर में जाकर आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा।

    PM Ujjwala Yojana E-KYC Online कैसे करें?

    • सबसे पहले आपको My Bharat Gas की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर जाने के बाद आपको दिए गए “Check IF You Need KYC” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको Click Here to Download KYC Form के लिंक पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपके सामने PDF फ़ॉर्मेट में एक e-KYC फ़ॉर्म देखने को मिलेगा, यह फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट करवाना होगा।
    • प्रिंट आउट निकालने के बाद आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों जैसे कि नाम, उपभोक्ता संख्या, जन्म तिथि, राज्य, जिला और आपकी गैस एजेंसी का नाम आदि भरनी होगी।
    • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजो की फ़ोटोकॉपी इस फॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी।
    • फिर सभी जानकारी की पुनः जांच करके फ़ॉर्म को दस्तावेजों के साथ गैस एजेंसी में जमा करना होगा।
    • इसके बाद आपके सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्र की समीक्षा की जाएगी और फिर आपका आधार प्रमाणीकरण करके एलपीजी गैस ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करवा दी जाएगी।

    इसे भी पढ़ें:

    Official Websiteयहाँ क्लिक करे
    Home Pageयहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Bijli Bill Check Kaise Kare Online 2025: बिजली बिल ऑनलाइन कैसे चेक करें, यहां देखें पूरा प्रोसेस

    Bijli Bill Check Kaise Kare Online 2025: बिजली बिल ऑनलाइन कैसे चेक करें, यहां देखें पूरा प्रोसेस

    Bijli Bill Check Kaise Kare Online: आज के समय में सभी काम डिजिटल (ऑनलाइन) माध्यम से किये जा रहे है और अब बिजली बिल चेक करनी की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध है। अगर आप अपना बिजली बिल ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो हम आपको इसके दो आसान तरीके बताएंगे। अगर आपके पास कंज्यूमर नंबर है तो बहुत ही आसान तरीके से आप अपना बिजली बिल चेक कर सकते है।

    Bijli Bill Check Kaise Kare Online

    अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं है इसलिए आज हम आपको Bijli Bill Check Kaise Kare Online? इसकी जानकारी देने वाले है। बिजली बिल चेक करने के लिए आपको कंज्यूमर नंबर की जरूरत होगी तो हम आपको बताएंगे कि आप अपना कंज्यूमर नंबर कहां से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप बिजली बिल जानने के लिए बिजली बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना चाहते तो आप इस लेख में अंत तक बने रहे।

    Bijli Bill Check Kaise Kare Online

    आज के समय में लगभग सारी सर्विस ऑनलाइन उपलब्ध हैं जिससे अब आपको सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे बिजली बिल चेक करके उसका ऑनलाइन भुगतान भी मिनटों में कर सकते हैं। अगर इसकी जानकारी आपको नहीं है तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस लेख में हमने आपको बिजली बिल चेक करने की आसान प्रक्रिया बताई है जिससे आप अपने घर बैठे मोबाइल से ही 2 मिनट में बिजली का बिल चेक व भुगतान कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ना जारी रखें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    बिजली बिल चेक करने के लिए क्या चाहिए?

    बिजली बिल चेक करने के लिए आपको कंज्यूमर आईडी यानी ग्राहक पहचान संख्या की जरूरत होगी यह यूनिक आईडी बिजली बोर्ड द्वारा उपभोक्ताओं को प्रदान की जाती है जिसके माध्यम से उपभोक्ता अपने बिजली बिल से संबंधित संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने पुराने बिजली बिल में यह आईडी देख सकते हैं या ऑनलाइन भी ग्राहक पहचान संख्या निकाल सकते हैं।

    शहरी क्षेत्र में मकान का सपना होगा साकार, सरकार दे रही सस्ता होम लोन

    कंज्यूमर आईडी या ग्राहक पहचान संख्या कैसे निकालें?

    आप अपने बिजली बिल को चेक करने के लिए ऑनलाइन कंज्यूमर आईडी कुछ इस प्रकार से निकाल सकते हैं –

    • इसके लिए सबसे पहले आपके मोबाइल में पेटीएम एप्लीकेशन डाउनलोड होना चाहिए।
    • अब इस एप्लीकेशन को ओपन करें।
    • ऐप ओपन हो जाने के बाद दिए गए “बिजली बिल भुगतान” के पेज पर जाएं।
    • अब यहां अपने राज्य का चयन करके बिजली बोर्ड के विकल्प पर क्लिक कर दें।
    • इतना करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, इसमें मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें।
    • इसके बाद “ग्राहक पहचान संख्या” वाले अनुभाग में जाएं और अपना नमूना बिल देखें के विकल्प पर क्लिक कर दें।
    • इतना करने के बाद आपके सामने एक बिल ओपन होगा जिसमें आप अपनी कंज्यूमर आईडी देख सकेंगे।

    बिजली बिल कैसे चेक करें?

    आप सभी उपभोक्ताओं को हम जानकारी देना चाहेंगे कि बिजली बिल देखने के लिए आप निम्न दो तरीके अपना सकते हैं –

    • Paytm या Phonepe से बिजली बिल चेक करें।
    • बिजली बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से बिजली बिल चेक करें।

    इस कार्ड की मदद से मिलेगा ₹500000 तक का मुफ्त इलाज, यहां जाने पूरी जानकारी

    Paytm या Phonepe से बिजली बिल कैसे चेक करें?

    अगर आपके मोबाइल फोन में पेटीएम या फोनपे ऐप है तो आप बड़ी आसानी से अपना बिजली बिल चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –

    • सबसे पहले तो आप Paytm या फोनेपे एप्लिकेशन को ओपन कर लें।
    • ऐप को ओपन करने के बाद आप यहां दिए गए “बिजली बिल” विकल्प पर क्लिक करें।
    • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, इसमें आप अपना उपभोक्ता नंबर/कंज्यूमर नंबर डाल कर आगे बढ़ें।
    • अब अगले पेज में आपको आपका बकाया बिजली बिल देखने को मिल जाएगा। 

    ऑफिशियल वेबसाइट से बिजली बिल कैसे चेक करें?

    अगर आप चाहें तो बिजली बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भी आप अपना बिजली बिल आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको कंज्यूमर आईडी की आवश्यकता होगी। आप बिजली बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट SBPDCL, TSSPDCL, UPPCL, TNEB, APSPDCL आदि से बकाया बिजली बिल चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण कीजिए –

    • सबसे पहले आपको अपने बिजली बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
    • बिजली बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपको जरूरी जानकारी दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
    • लॉगिन कर लेने के बाद अगले चरण में आपको “बिल देखे” के विकल्प का चयन करना होगा।
    • इसके बाद अगले पेज में आपको ग्राहक पहचान नंबर (Consumer I’d) और कैप्चा कोड सहित अन्य विवरण दर्ज करके आगे बढ़ना होगा।
    • इतना करते ही आपको अगले पेज में आपका  बिजली बिल देखने को मिल जाएगा, बिजली बिल बकाया होने की स्थिति में आप किसी भी बैंकिंग सर्विस प्रदान करने वाले ऐप जैसे पेटीएम, फोन पे, Gpay आदि से इसका ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

    बिजली बिल चेक करने का तरीका वीडियो में देखें स्टेप बाई स्टेप

    https://sarkariprime.com/pmegp-loan-yojana
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के तहत महिलाओं को मिलेगा 5 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन

    Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के तहत महिलाओं को मिलेगा 5 लाख तक का लोन, ऐसे करें आवेदन

    Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2025 : उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 1 लाख 25 हजार महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत उन्हें ब्याज मुक्त लोन प्रदान करके आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया जाएगा और उनकी सालाना आय ₹1,00,000 से ऊपर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस योजना के तहत 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 1,25,000 महिलाओं को लाभ मिलेगा।

    Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana

    लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन करके महिलाएं 5 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकेंगी और स्वरोजगार स्थापित करके आत्मनिर्भर बन पाएंगी। इसके अलावा योजना के तहत महिलाओं को ट्रेनिंग, टेक्निकल मार्गदर्शन और उत्पाद बिक्री की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है? इस योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए आपको इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।

    मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है

    मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से साल 2025 तक उत्तराखंड की 3,67,000 स्वयं सहायता समूह की 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यानी सरकार राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दे रही है। योजना के तहत सभी लाभार्थी महिलाओं की सालाना आय ₹100000 से ऊपर पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    हम आपको बता दें कि लखपति दीदी योजना का संचालन ग्राम विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है और इस योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को ₹500000 तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। ताकि इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं अपना स्वरोजगार स्थापित कर सके और उनके लखपति दीदी बनने का सपना साकार हो। इससे राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी और उन्हें अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

    Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 Overview

    योजना का नाममुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
    शुरू किया गयामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा
    राज्यउत्तराखंड
    लाभार्थीस्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं
    उद्देश्यराज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना।
    शुरू की गई4 नवंबर 2022 को
    आवेदन प्रक्रियाजल्द शुरू की जाएगी।

    लखपति दीदी योजना का उद्देश्य क्या है?

    उत्तराखंड सरकार द्वारा Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। योजना के तहत 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करके महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करके अधिक आय अर्जित कर सकेंगी और आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

    लखपति दीदी योजना के लाभ और विशेषताएं

    उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से उन्हें कई लाभ मिलेंगे, जिनका विवरण निम्नलिखित है –

    • Lakhpati Didi Yojana के तहत सरकार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेगी।
    • इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को 5 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी ब्याज के दिया जाएगा।
    • इस राशि का उपयोग करके महिलाए स्वरोजगार की स्थापना कर सकती हैं।
    • करीब 1 लाख 25 हजार महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।
    • महिलाएं इस योजना के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं, योजना के तहत महिलाओं की आय को 1 लाख से अधिक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
    • इस योजना के शुरू होने से राज्य में रोजगार के अवसर में भी बढ़ोतरी होगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।

    उत्तराखंड लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता क्या है

    मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को निम्नलिखित शर्तों/पात्रताओं का पालन करना होगा –

    • लखपति दीदी योजना उत्तराखंड का लाभ लेने के लिए यह जरूरी है कि आवेदिका उत्तराखंड राज्य की स्थाई निवासी हो।
    • इस योजना के लिए केवल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ही आवेदन करने के पात्र हैं।
    • इस योजना का लाभ केवल महिलाओं को ही दिया जाएगा।

    लखपति दीदी योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे

    राज्य की ऐसी महिलाएं जो इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहती है तो आवेदन करने के लिए उनके पास कुछ दस्तावेज होने भी जरूरी है जो नीचे दिए गए हैं –

    • आवेदिका का आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • आयु प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • बैंक खाता पासबुक
    • मोबाइल नंबर
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

    लाडली लक्ष्मी योजना

    मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

    यदि आप स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और ऊपर बताए गए सभी शर्तों का पालन करती हैं तो आप भी Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana का लाभ ले सकती हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा लेकिन अभी इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जल्द ही सरकार द्वारा आवेदन से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

    योजना के संचालन के लिए सरकार जल्दी ही ऑफिशियल वेबसाइट भी जारी करेगी। जिसके बाद आप लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के तहत ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। तब तक आपको थोड़ा इंतजार करना होगा जैसे ही सरकार द्वारा कोई आधिकारिक सूचना जारी की जाती है हम आपको सूचित कर देंगे।

    FAQs – Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2025

    प्रश्न 1. मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को किस राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है

    उत्तर: हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा की गई है।

    प्रश्न 2. उत्तराखंड सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के तहत कितनी महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है?

    उत्तर: लखपति दीदी योजना उत्तराखंड के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी राज्य की 1,25,000 महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Maiya Samman Yojana Payment List District Wise: इन जिलों की महिलाओं को मिले 7500 रूपये, ऐसे चेक करे पेमेंट लिस्ट

    Maiya Samman Yojana Payment List District Wise: इन जिलों की महिलाओं को मिले 7500 रूपये, ऐसे चेक करे पेमेंट लिस्ट

    Maiya Samman Yojana Payment List District Wise: झारखंड सरकार ने हाल ही में मईया सम्मान योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के तहत कुल 7500 रुपए की आर्थिक सहायता 24 जिलों की 38 लाख महिलाओं के खाते में भेज दी है। अब सभी लाभार्थी महिलाएं मईयां सम्मान योजना पेमेंट लिस्ट चेक कर यह पुष्टि कर सकती है की यह राशि बैंक खाते में जमा हुई है या नहीं। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की झारखंड सरकार ने 24 जिलों की एक पेमेंट लिस्ट जारी की है, जिसमें जिले और उस जिले में लाभुक महिलाओं की संख्या दर्ज है।

    Maiya Samman Yojana Payment List District Wise

    इस योजना के तहत 57 लाख लाभार्थी महिलाएं हैं लेकिन सिर्फ 38 लाख महिलाओं को इस महीने यह किस्तें प्राप्त हुई हैं और शेष महिलाओं के आवेदन की पुनः जांच की जा रही है ताकि लाभार्थी महिलाओं की पहचान कर पात्र महिलाओं को 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त का लाभ दिया जा सके। महिलाएं चाहे तो यह चेक कर सकती हैं कि मईयां सम्मान योजना पेमेंट लिस्ट में किस जिले से कितनी महिलाओं के नाम आए हैं और इस लिस्ट में उनका नाम है या नहीं। इस पोस्ट में आगे हम आपको Maiya Samman Yojana Payment List District Wise चेक करने की पूरी प्रक्रिया बतायेंगे।

    Maiya Samman Yojana क्या है?

    मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत सरकार गरीब और निराश्रित महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं कर सके और किसी पर निर्भर ना रहें। अब तक इस योजना के तहत महिलाओं को 8 किस्तों का लाभ मिल चुका है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    बता दें कि शुरुआत में इस योजना के तहत 57 लाख महिलाएं लाभ ले रहीं थीं लेकिन झारखंड सरकार ने इन महिलाओं के आवेदनों की पुनः जांच शुरू की है जिसके बाद पहले चरण में 38 लाख महिलाओं को योजना के लिए पात्र पाया गया है और इन महिलाओं को 8 मार्च 2025 से 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त की राशि एक साथ (कुल 7500 रुपए) मिलनी शुरू हो गई है। शेष महिलाओं के आवेदनों की जांच अभी जारी है।

    Maiya Samman Yojana Payment List Overview

    योजना का नाममईयां सम्मान योजना
    राज्यझारखण्ड
    लाभार्थीराज्य की महिलाएं
    लाभ2500 रूपये हर महीने
    वर्ष2025
    लिस्ट चेकऑनलाइन
    आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

    Maiya Samman Yojana Payment List क्या है

    मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं को हम बताना चाहेंगे कि हाल ही में सरकार ने तीन किस्तों की राशि जारी की है और इन किस्तों की राशि अभी केवल 38 लाख महिलाओं को प्राप्त हुई है और शेष महिलाओं के आवेदन की जांच की जा रही है जो पूर्ण होते ही पात्र महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। फिलहाल सरकार ने जिन जिलों की महिलाओं को हाल ही में भुगतान किया है, उन जिलों की सूची और लाभार्थी महिलाओं की संख्या की एक भुगतान सूची जारी की है, जिसे Maiya Samman Yojana Payment List कहा जा रहा है।

    इस सूची में 24 जिलों और वहां की महिलाओं की लाभार्थी संख्या तथा अन्य विवरण प्रकाशित किए गए हैं, इस सूची की जांच कर महिलाएं यह पुष्टि कर सकती हैं कि उन्हें हाल ही में किए गए जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की सहायता राशि का लाभ मिलेगा या नहीं। इस लिस्ट में यदि आपका नाम है तो आपके खाते में जल्दी ही तीन किस्तों की राशि 7500 रूपये प्राप्त हो जाएगी।

    Maiya Samman Yojana Payment List District Wise

    ज़िले के नामलाभार्थी महिलाओं की संख्या
    गिरिडीह 3,39,482
    पलामू2,58,651
    धनबाद2,54,706
    रांची3,14,810
    पूर्वी सिंहभूम 2,35,505
    हजारीबाग2,09,270
    बोकारो2,32,240
    चतरा1,48,625
    गोड्डा1,43,066
    गढ़वा1,65,606
    देवघर1,90,263
    साहिबगंज 1,37,464
    दुमका1,37,667
    पाकुड़1,16,050
    पश्चिम सिंहभूम1,36,833
    जामताड़ा1,12,072
    सरायकेला1,14,049
    लातेहार98,199
    रामगढ़93,543
    लोहरदगा69,330
    कोडरमा99,176
    गुमला1,07,330
    सिमडेगा66,851
    खूंटी63,369

    Maiya Samman Yojana Payment List District Wise कैसे चेक करें?

    अगर आप केवल अपने जिले की भुगतान सूची निकालकर अपने नाम की जांच इस लिस्ट में करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –

    • सबसे पहले आप मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • अब आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन करे।
    Maiya Samman Yojana
    • इसके बाद दिए गए “Payment List” के विकल्प पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपको विभिन्न जिलों की सूची मिलेगी, इसमें से अपने जिले का चुनाव करें।
    • इसके बाद आपके सामने आपके जिले के लाभार्थियों की सूची खुलकर आ जाएगी।
    • इस सूची में आपको लाभार्थी महिलाओं के नाम, उनका पता और भुगतान विवरण देखने को मिल जाएगा। इसी सूची में आप अपने नाम की जांच कर सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें:

    Official Websiteयहाँ क्लिक करे
    Home Pageयहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • PM Awas Yojana Eligibility Criteria 2025: पीएम आवास योजना की नई पात्रता में हुए बदलाव, अब इन्हें भी मिलेगा लाभ

    PM Awas Yojana Eligibility Criteria 2025: पीएम आवास योजना की नई पात्रता में हुए बदलाव, अब इन्हें भी मिलेगा लाभ

    PM Awas Yojana Eligibility Criteria 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है लेकिन इसका लाभ लेने के लिए योजना के अंतर्गत पात्रता-मानदंडों को पूरा करना जरुरी है। जानकारी के लिए बता दें कि अब इस योजना के पात्रता नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किये गए है जिसके अनुसार योजना के तहत लाभुकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अब जिनके पास बाइक या फ्रिज जैसी सुविधाएं हैं, वह भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के योग्य है।

    PM Awas Yojana Eligibility Criteria 2025

    योजना के तहत प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए यह संशोधन किया गया है। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि PM Awas Yojana Eligibility Criteria 2025 क्या है? जब आप इन क्राइटेरिया को पूरा करेंगे तभी आप इस योजना के लाभार्थी बन सकते हैं। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप नई पात्रता नियमों के बारे में जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

    प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) क्या है?

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण स्तर पर चलाई जा रही एक ऐसी योजना है जिसके तहत गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए 1,20,000 रुपए से 1,30,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता तीन से चार किस्तों में प्रदान की जा रही है। ऐसे परिवार जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है, जो काफी समय से किराए के मकान में या झुग्गी झोपड़ी में निवास कर रहे हैं, वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    इस योजना का लक्ष्य प्रत्येक परिवार तक आधुनिक सुविधा युक्त पक्का मकान उपलब्ध करवाना है ताकि गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति में बदलाव लाया जा सके और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो। इस योजना के तहत पहली किस्त के ₹40000 जारी कर दिए गए हैं और आने वाले 100 दिनों में योजना की दूसरी और तीसरी किस्त भी जारी कर दी जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए आवेदकों को जानना होगा कि योजना के नए नियम क्या कहते हैं और इसके लिए किन पात्रताओं को पूरा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए पोस्ट को पढ़ना जारी रखें।

    PM Awas Yojana Eligibility Criteria Overview

    आर्टिकल का नामPM Awas Yojana Eligibility Criteria
    योजना का नामप्रधानमंत्री आवास योजना
    लाभार्थीदेश के गरीब व आवासहीन परिवार
    लाभ1,20,000 रूपये से 1,30,000 रूपये
    आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmayg.nic.in/

    PM Awas Yojana New Eligibility 2025

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नियमों में कुछ बदलाव किये गए है। जैसा कि आप जानते हैं कि पहले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को इस योजना का लाभ मिलता था, लेकिन अब नए नियम के अनुसार ऐसे परिवार जिनके पास कुछ लग्जरी सुविधाएं हैं जैसे कि बाइक या फ्रिज, वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा मासिक आय सीमा को भी बढ़ा दिया गया है और शहरी इलाकों में पात्र लाभार्थियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में वृद्धि की गई है।

    प्रधानमंत्री आवास योजना के क्या लाभ है?

    • योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए 1,20,000 रुपए तक की सहायता दी जाएगी।
    • वहीं शहरी क्षेत्र में लाभार्थियों को 1,50,000 रुपए तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।
    • पहाड़ी क्षेत्र में 1,30,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
    • सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

    PM Awas Yojana Old Eligibility Criteria

    • इस योजना के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
    • इसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को दिया जाना था।
    • इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को दिया जाना था।
    • पहले पारिवारिक मासिक आय सीमा 10,000 रुपए या उससे कम थी।
    • परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

    संशोधन से पहले उपरोक्त शर्तों का पालन करने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक मदद दी जा रही थी। अब नियमों में कुछ संशोधन कर दिया गया है जिसके अनुसार नए नियम व शर्तें आगे दी गई हैं।

    PM Awas Yojana New Eligibility Criteria 2025

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो पुरानी पात्रता / शर्तें थी, उनमें से कुछ शर्ते अभी भी लागू होंगी, हालांकि कुछ चीजों में बदलाव किए गए हैं जो कुछ इस प्रकार है

    • आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
    • आवेदक के परिवार की मासिक आय ₹15000 या उससे कम होनी चाहिए।
    • ऐसे परिवार जिनके पास बाइक या फ्रिज जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं, वह भी अब इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    PM Awas Yojana Eligibility Criteria In 2025

    कुल मिलाकर निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले परिवारों को अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिया जाएगा –

    • नई पात्रता के अनुसार जिन परिवारों की मासिक आय पहले ₹10000 सीमित रहनी थी, उसे अब बढाकर ₹15000 कर दिया गया है।
    • अगर आपके पास फ्रिज या बाइक जैसी सुविधाएं हैं तो भी आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
    • इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दिया जाएगा ताकि वह अपना घर बना सकें।
    • योजना का लाभ ऐसे परिवारों को मिलेगा जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है।
    • यदि आवेदक पहले से किसी आवास योजना का लाभ उठा रहा है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
    • इसके लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
    • जिन परिवार का नाम 2011 की जनगणना लिस्ट में शामिल है, उन्हें यह लाभ दिया जाएगा।
    • प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए, ना ही उनके पास कार, ट्रैक्टर या बड़ा वाहन होना चाहिए।

    प्रधानमंत्री आवास योजना 2025 के लिए आय सीमा

    • EWS (गरीब वर्ग) – सालाना 3 लाख रुपए तक।
    • LIG (निम्न आय वर्ग) – सालाना 3 लाख से 6 लाख रूपये तक।
    • MIG – l – सालाना ₹600000 से 12 लाख रुपए तक।
    • MIG – ll – सालाना ₹1200000 से 18 लाख रुपए तक।

    इसे भी पढ़ें:

    Official Websiteयहाँ क्लिक करे
    Home Pageयहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Farmer ID Card Online Apply 2025: किसान आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऐसे करे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    Farmer ID Card Online Apply 2025: किसान आईडी कार्ड बनवाने के लिए ऐसे करे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    Farmer ID Card Online Apply 2025: केंद्र सरकार द्वारा किसानों को ऑनलाइन फार्मर आईडी प्राप्त करने हेतु पंजीकरण के लिए आमंत्रित किया जा रहा है ताकि किसानों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिल सके। यदि किसान चाहते हैं कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिले तो उन्हें फार्मर आईडी कार्ड बनवाने की सलाह दी जाती है।

    Farmer ID Card Online Apply

    सरकार द्वारा किसान आईडी रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए इस लेख में आपको बताएंगे कि आप फार्मर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं, इसके लिए आपके पास कौन से दस्तावेज होने चाहिए और किन किसानों का फार्मर आईडी बन सकता है इत्यादि। इसकी पूरी जानकारी के लिए आपको यह लेख पूरा अंत तक पढ़ना होगा क्यूंकि इस आर्टिकल में किसान आईडी कार्ड की पूरी जानकारी दी गई है।

    Farmer Id Card क्या है?

    किसानों की जानकारी के लिए बता दे की फार्मर आईडी कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें 12 अंको की अद्वितीय संख्या होती है। इसके माध्यम से किसान की व्यक्तिगत, कृषि संबंधी व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सुव्यवस्थित ढंग से डिजिटल स्टोर हो जाती है जिससे सरकार किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से दे सकती है। यह किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र के रूप में उपयोग में लाया जाने वाला दस्तावेज है जिससे किसान अपनी पहचान प्रमाणित भी कर सकते हैं क्योंकि प्रत्येक किसान के लिए एक अलग आईडी जनरेट की जाती है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    जो किसान फार्मर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे उन्हें यह आईडी प्रदान की जाएगी और आवेदक किसान की संपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप में सरकार के पास स्टोर हो जाएगी जिससे लाभार्थी किसानो की पहचान कर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सरकार को मदद मिलेगी। फार्मर आईडी कार्ड के बारे में हमने आगे इस आर्टिकल में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है आप इस आर्टिकल को आगे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    Farmer ID Card Online Apply 2025 Overview

    आर्टिकल का नामFarmer ID Card Online Apply
    लाभार्थीदेश के किसान
    उद्देश्यकिसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ
    वर्ष2025
    आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
    ऑफिशियल वेबसाइटhttps://upfr.agristack.gov.in/

    किसान आईडी का उद्देश्य क्या है?

    किसान आईडी को लागू करने का उद्देश्य किसानों की जानकारी डिजिटल रूप में प्राप्त कर उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। किसान आईडी 12 अंकों की एक यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होती है जिसके माध्यम से किसी भी सरकारी योजना के लिए लाभार्थी किसान की पहचान कर उन तक लाभ पहुंचाया जा सकता है। इससे किसानों और सरकार के बीच पारदर्शिता बनी रहती है और किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकता है।

    किसान आईडी कार्ड के लाभ क्या हैं?

    • किसान आईडी रजिस्ट्रेशन से किसान कृषि संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
    • किसानों को खेती से संबंधित संसाधनों और विभिन्न सरकारी योजनाओं का बेहतर उपयोग कर विकास करने में मदद मिलती है।
    • फार्मर आईडी कार्ड से किसान अपनी पहचान को प्रमाणित कर सकते हैं।
    • किसी भी योजना के लिए डिजिटल पहचान प्रमाणित करने से किसानों हेतु योजना के लिए आवेदन और उसकी स्वीकृति की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

    किसान आईडी के लिए पात्रता क्या है

    • किसान आईडी बनवाने के लिए आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
    • आवेदक किसान की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए
    • इसके लिए किसान पीएम किसान योजना का लाभ लेने के योग्य भी होना चाहिए।

    Farmer ID Card के लिए जरूरी दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • कृषि भूमि संबधित दस्तावेज जैसे खसरा खतौनी।
    • मोबाइल नंबर आदि।

    Farmer ID Card Online Apply कैसे करें?

    अगर आप किसान आईडी कार्ड बनवाना चाहते है तो Farmer ID Online Registration के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करे। यहाँ हम आपको उत्तर प्रदेश के पोर्टल पर फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बता रहे है आप जिस भी राज्य से है वहां के पोर्टल पर विजिट करके इस प्रकार रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

    • Farmer ID Registration के लिए सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • अब मुख्य पृष्ठ में दिए गए “Create New User Account” के विकल्प पर क्लिक करें।
    • अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
    • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे सत्यापित कर लें।
    • ओटीपी सत्यापन के बाद एक पासवर्ड क्रिएट करके “Create My Account” विकल्प पर क्लिक करें।
    • अब आपका अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा और सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन आईडी मिल जाएगी।
    • अब अगले चरण में वापस होम पेज पर आकर “Login As Farmer” विकल्प का चयन करें।
    • फिर पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद दिए गए विकल्प “Register As Farmer” पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
    • अगले चरण में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, इसमें मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके “प्रोसीड” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • इसके पश्चात एक पॉप अप पेज खुलकर आएगा जिसमें दिए गए “Proceed To E Sign” विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
    • फिर अगले पेज में “Aadhar Based OTP Verification” के दिए गए विकल्प पर क्लिक कर लें।
    • अंत में फिर “सबमिट” के ऑप्शन पर क्लिक कर दें जिसके बाद फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
    • अब इसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
    • इस तरह आपका किसान आईडी ऑनलाइन बन जाएगा।

    इसे भी पढ़ें:

    Official Websiteयहाँ क्लिक करे
    Home Pageयहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Rajasthan NREGA Job Card List 2025: राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें, यहां देखें पूरा प्रोसेस

    Rajasthan NREGA Job Card List 2025: राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें, यहां देखें पूरा प्रोसेस

    Rajasthan NREGA Job Card List 2025: जिन श्रमिकों ने जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया है, उन्हें हम बता दें की राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट जारी कर दी है। आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर घर बैठे इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। अगर इस लिस्ट में आपका नाम शामिल होता है तो आपको जॉब कार्ड के तहत मिलने वाले सभी लाभ प्राप्त होंगे। जॉब कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें श्रमिकों के अधिकारों का रिकॉर्ड और उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी होती है।

    Rajasthan NREGA Job Card List

    इसी जॉब कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को मनरेगा के तहत हर साल 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलती है। इसलिए आपको राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट चेक कर यह पुष्टि कर लेनी चाहिए कि आपका जॉब कार्ड बना है या नहीं। आगे इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Rajasthan Nrega Job Card List चेक करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बतायंगे। जिससे आप आसानी से अपने घर बैठे इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर पायेंगे।

    नरेगा जॉब कार्ड योजना क्या है?

    सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में मनरेगा जॉब कार्ड योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत कुशल श्रमिको को हर साल कम से कम 100 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाती है। इस जॉब कार्ड के माध्यम से ही श्रमिक मनरेगा योजना के तहत 100 दिन के रोजगार की गारंटी प्राप्त कर प्रति दिन एक सुनिश्चित आय प्राप्त कर सकते हैं। 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    प्रत्येक राज्य के लाखो श्रमिक इस योजना का लाभ लेने के लिए जॉब कार्ड बनवा रहे हैं और जो श्रमिक इस योजना के लिए योग्य पाए गए हैं, उन लाभार्थियों के नाम नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में जारी किए जाते हैं। राजस्थान राज्य के पात्र श्रमिक Rajasthan NREGA Job Card List में अपने नाम की जांच कर यह पुष्टि कर सकते हैं कि इस सूची में आपका नाम आया है या नहीं। यदि इस सूची में आपका नाम है तो आपको जॉब कार्ड के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

    राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट का उद्देश्य क्या है?

    ऐसे श्रमिक जो रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और अपने परिवार का पालन पोषण करने में असमर्थ हैं, वे मनरेगा योजना के तहत जारी होने वाले जॉब कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिसके तहत हर साल 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी और विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। जो आवेदक जॉब कार्ड के लिए आवेदन करेंगे, उनके दस्तावेजों की जांच कर स्वीकृत किए गए श्रमिकों के नाम की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी और इस लिस्ट में आवेदक देख सकेंगे कि उनका नाम इस लिस्ट में आया या नहीं।

    यदि लिस्ट में आपका नाम है तो आपको नरेगा योजना के तहत कई लाभ प्राप्त होंगे। इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों को रोजगार से जोड़ना और उनके पलायन को रोकना है ताकि वे हर साल कुछ रोजगार प्राप्त कर अपने परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठा सकें।

    बकरी पालन के लिए मिलेगा 5 लाख का लोन सब्सिडी के साथ, यहाँ से करे आवेदन

    Rajasthan NREGA Job Card के लिए पात्रता

    राजस्थान राज्य के श्रमिक जिन्होंने नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म भरा है, वे निम्न पात्रताओं को पूरा करके ही जॉब कार्ड का लाभ ले पाएंगे –

    • Rajasthan NREGA Job Card List में राजस्थान राज्य में रहने वाले स्थाई श्रमिकों के नाम दर्ज किए जाएंगे।
    • इसके लिए श्रमिक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
    • आवेदक श्रमिक राजस्थान श्रम विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।

    गरीब परिवारों को दिया जाएगा नि:शुल्क बिजली कनेक्शन, यहां से करें आवेदन

    Rajasthan Nrega Job Card List 2025 कैसे चेक करें?

    अगर आप राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो निचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके चेक कर सकते है –

    • सबसे पहले आपको मनरेगा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
    • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद दिए गए “Quick Access” के बटन पर क्लिक करेंगे।
    • यहां क्लिक करने के बाद आप दिए गए महत्वपूर्ण विकल्पों में से “State Report” के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
    • अपने राज्य का चयन करने के बाद आप अपना जिला चुने।
    • इसके बाद बाद आपके सामने ब्लॉक का विकल्प आएगा, यहाँ पर अपने ब्लॉक को चुनें।
    • इसके बाद आप अगले पेज में अपनी “Gram Panchayat” के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
    • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा, यहां पर कहीं सेक्शन बने होंगें।
    • कहीं सेक्शन में से आप R1 job card / registration सेक्शन में Job card/Employment Register विकल्प पर क्लिक करें।
    • आपके सामने आपके ग्राम पंचायत के सभी नरेगा जॉब कार्ड धारकों की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
    • अब यहाँ पर आप अपने नाम को ढूंढें, और उस पर क्लिक करें।
    • इस प्रकार अब आपका नरेगा जॉब कार्ड और आपके द्वारा किये गए सभी कार्यों का विवरण आपको दिखाई देगा।
    • इसके बाद दिए गए प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक करके “Rajasthan Nrega Job Card List Download” कर लेंगे।
    Narega Official Websitehttps://nrega.nic.in/
    Rajasthan Narega Job Card List Direct Download LinkWebsite (यहां क्लिक करें)
    State wise Report Downloadhttps://nreganarep.nic.in/

    राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट की स्टेप बाई स्टेप वीडियो यहां दी गयी है, आप यहां वीडियो देखकर भी लिस्ट चेक कर सकते है।

    ये भी पढ़ें –

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2025: फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा 5000 रूपये मुआवजा, ऐसे करे आवेदन

    Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2025: फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा 5000 रूपये मुआवजा, ऐसे करे आवेदन

    Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2025: झारखंड सरकार ने राज्य के किसानों के लिए झारखंड राज्य फसल राहत योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत किसी प्रकार के प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले फसल नुकसान पर सरकार मुआवजा प्रदान करेगी। अगर आप झारखंड राज्य के स्थाई निवासी है तो फसल के नुकसान होने पर सीधे तौर पर राज्य सरकार से इसकी भरपाई की राशि प्राप्त कर सकते हैं।

    अगर आप झारखण्ड राज्य के एक किसान है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि झारखंड राज्य फसल राहत योजना क्या है, इस योजना के तहत कितना लाभ मिलेगा, इसके लिए आवेदन कैसे करें? आवेदन के लिए आपको कौन से दस्तावेज लगेंगे और किन पात्रताओं को पूरा करना होगा। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

    झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना क्या है?

    राज्य के किसानों के लिए झारखंड सरकार ने झारखंड राज्य फसल राहत योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा या प्राकृतिक दुर्घटना के कारण यदि किसान की फसल को नुकसान पहुंचता है तो ऐसी स्थिति में किसान फसल के नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना फसल बीमा योजना से अलग है क्योंकि किसानों को इस योजना का लाभ लेने हेतु किसी प्रकार के प्रीमियम का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से सरकार आर्थिक सहायता किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    यदि किसानों की फसल 30 से 50 फ़ीसदी खराब होती है तो राज्य सरकार द्वारा अधिकतम 5 एकड़ भूमि पर ₹3000 प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाएगा, वहीं 50% से ज्यादा फसल खराब होने पर ₹5000 प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाएगा। दोनों स्थिति में अधिकतम 5 एकड़ फसल भूमि पर ही किसान लाभ ले पाएंगे। यह योजना रबी और खरीफ दोनों फसलों को कर करेगी और प्राकृतिक आपदा जैसे कि ओला वृष्टि, बाढ़, तूफ़ान, बारिश, चक्रवात, बाढ़, जल भराव, भू-स्खलन, सूखा इत्यादि से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

    Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Overview

    योजना का नामझारखंड राज्य फसल राहत योजना
    राज्यझारखण्ड
    उद्देश्यकिसानों के फसल नुकसान की भरपाई
    लाभफसल नुकसान पर मुआवजा
    आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
    ऑफिशियल वेबसाइटhttps://jrfry.jharkhand.gov.in/

    झारखंड राज्य फसल राहत योजना का उद्देश्य क्या है?

    झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों के होने वाले फसल नुकसान की भरपाई करना है ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित न हो। प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों को जो आर्थिक नुकसान होता है। उसकी भरपाई के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है जिससे संकट की स्थिति में किसानों को प्राकृतिक आपदा से लड़ने के लिए साहस मिलेगा और कृषि कार्य हेतु वित्तीय सहायता मिलेगी।

    पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब आएगी?

    Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana के लिए पात्रता

    • इस योजना का लाभ झारखंड राज्य के स्थाई निवासियों को मिलेगा।
    • इसके लिए भूमि धारक किसान व भूमिहीन किसान दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।
    • आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
    • आवेदक किसान किसी भी सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए और ना ही पेंशनधारी होना चाहिए।
    • आवेदक किसान के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।

    Pashu Kisan Credit Card Yojana Online Application

    Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana के लिए दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • बैंक पासबुक
    • भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र या राजस्व रसीद घोषणा पत्र
    • फसल तथा भूमि की जानकारी
    • मोबाइल नंबर आदि।

    अब छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए आसान शर्तों में लें ₹50,000 रुपए तक लोन

    झारखंड राज्य फसल राहत योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

    • झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद दिए गए “पंजीकरण” के विकल्प पर क्लिक करे।
    • इसके बाद एक पेज खुलकर आएगा, इसमें अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर और Captcha Code दर्ज करके ओटीपी सत्यापन करें।
    • ओटीपी सत्यापन के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
    • रजिस्ट्रेशन के बाद वापस से पोर्टल पर लॉगिन करें।
    • लॉगिन करने के बाद योजना के लिंक पर क्लिक करें।
    • अब इसके बाद एक फॉर्म खुलकर आएगा, यहां पहले फसल का चुनाव करें और मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज कर लें।
    • सभी विवरण दर्ज करने के बाद अगले चरण में आप भूमि का विवरण दर्ज करें।
    • इस तरह सही प्रकार से जानकारी देने के बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
    • इस तरह Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    Note: आवेदन करने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर “पावती डाउनलोड करे” के विकल्प पर क्लिक करके पावती को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं। पावती डाउनलोड करने हेतु आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर या मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now