Category: Sarkari Yojana

Sarkari Yojana

  • Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist: मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त जारी

    Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist: मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त जारी

    Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist: मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त की राशि एक साथ महिलाओं के बैंक खाते में आनी शुरू हो चुकी है। 8 मार्च 2025 को झारखंड सरकार ने इस योजना के तहत तीन किस्तों की कुल 7500 रुपए की राशि महिलाओं के बैंक खाते में भेजनी शुरू कर दी हैं जिसका लाभ लगभग 38 लाख महिलाओं को मिला है।

    अभी बहुत सी महिलाओं के आवेदन का वेरिफिकेशन जारी है जो पूर्ण होते ही बाकि सभी महिलाओं को भी Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist का लाभ मिल जाएगा। इस लेख में हम आपको इसका पेमेंट स्टेटस आप कैसे चेक कर सकते हैं और यह राशि किन महिलाओं को दी जाएगी इसकी पूरी जानकारी देंगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

    Maiya Samman Yojana क्या है?

    मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत सरकार सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता वितरित कर रही है ताकि महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इस योजना के तहत पहले सरकार 1000 रुपए की सहायता राशि देती थी लेकिन अब इसकी सहायता राशि में वृद्धि कर दी गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को दिसंबर 2024 तक की 5 किस्तों का लाभ मिल चुका है। इसके बाद महिलाओं को अब जाकर जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की सहायता राशि एक साथ दी जा रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist Overview

    योजना का नाममईयां सम्मान योजना
    राज्यझारखण्ड
    लाभार्थीराज्य की महिलाएं
    लाभ2500 रूपये हर महीने
    वर्ष2025
    स्टेटस चेकऑनलाइन
    आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

    Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist Out

    मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लगभग 57 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिनमें से 38 लाख महिलाओं के खाते में 8 मार्च 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment की राशि भेज दी गई है और महिलाओं को कुल 7500 रुपए का वित्तिय लाभ दिया गया है। बता दें कि यह पहले चरण है जिसमें 38 लाख महिलाओं को 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त का लाभ दिया गया है।

    अभी भी लाखों महिलाओं को इन किस्तों का लाभ दिया जाना है लेकिन उससे पहले सरकार बची हुई महिलाओं के आवेदनों की पुनः जांच में लगी है ताकि अपात्र महिलाओं को हटाकर सिर्फ पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। इनमे वे महिलाएं भी शामिल हैं जिनके खाते में डीबीटी चालू नहीं है। इसलिए सरकार ने महिलाओं को सुझाव दिया है कि आगे इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने खाते में डीबीटी चालू करवा लें। आवेदनों की जांच होते ही सरकार पात्र महिलाओं के खाते में मईयां सम्मान योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के कुल 7500 रुपए भेज देगी।

    Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment हेतु पात्रता

    • झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को आगे इन किस्तों का लाभ मिलेगा।
    • इसके लिए 18 से 50 वर्षीय विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित महिलाएं पात्र होंगी।
    • मईया सम्मान योजना का लाभ केवल गरीब परिवारों की महिलाओं को दिया जाएगा।
    • इसके लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
    • महिला के परिवार में सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
    • परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर के अलावा) नहीं होना चाहिए।

    Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist Status कैसे देखें?

    यदि आप मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकते हैं –

    • सबसे पहले आप मंईयां सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
    • अब वेबसाइट के होम पेज में दिए गए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करे।
    Maiya Samman Yojana 6th 7th Installment
    • आगे आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आएगा, इसमें अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके “लॉगिन” बटन पर क्लिक कर दें।
    Maiya Samman Yojana 6th 7th Installment
    • फिर एक नया पेज खुलेगा, इसमें दिए गए विकल्प “आवेदन और भुगतान स्थिति” के पर क्लिक करना है।
    • अब अगले पेज पर आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके “गेट ओटीपी” विकल्प पर क्लिक करें।
    • इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके सत्यापित करें।
    • ओटीपी सत्यापन के बाद Maiya Samman Yojana Payment Status खुलकर आ जाएगा जिसमें आप सभी किस्तों का विवरण देख सकेंगे।

    इसे भी पढ़ें:

    EventDate
    शुरुआत3 अगस्त 2024
    आवेदन सत्यापन15 अगस्त 2024
    मैया सम्मान योजना पहली किस्त18 अगस्त 2024
    मैया सम्मान योजना दूसरी किस्त13 सितम्बर 2024
    मैया सम्मान योजना तीसरी किस्त8 अक्टूबर 2024
    मैया सम्मान योजना चौथी किस्त11 नवंबर 2024
    मैया सम्मान योजना पांचवीं किस्त6 जनवरी 2025
    मैया सम्मान योजना 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त8 मार्च 2025
    Official Websiteयहाँ क्लिक करे
    Home Pageयहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • LIC Golden Jubilee Scholarship 2025: 10 वीं और 12 वीं पास छात्रों को मिलेगी ₹40,000 रुपए की स्काॅलरशीप, इस तरह करें आवेदन

    LIC Golden Jubilee Scholarship 2025: 10 वीं और 12 वीं पास छात्रों को मिलेगी ₹40,000 रुपए की स्काॅलरशीप, इस तरह करें आवेदन

    LIC Golden Jubilee Scholarship 2025: अगर आप 10वीं और 12वीं पास है और आगे की पढ़ाई के लिए आपको स्काॅलरशीप की जरूरत है तो आप एलआईसी गोल्डन जुबली स्काॅलरशीप के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम ने 10 वीं और 12 वीं पास छात्रों को अपनी पढ़ाई आगे शुरू रखने के लिए यह योजना बनाई है।

    इस योजना द्वारा छात्रों को सालाना 15,000 से ₹40,000/- तक की स्काॅलरशीप दी जाती है। इस पोस्ट में हम आपको गोल्डन जुबली स्काॅलरशीप के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप गोल्डन जुबली स्काॅलरशीप के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

    एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप क्या है?

    अगर आप 10वीं और 12वीं पास छात्र है और आपको आगे की पढ़ाई शुरू रखने के लिए स्काॅलरशीप की जरूरत है तो आप एलआईसी गोल्डन जुबली स्काॅलरशीप का लाभ ले सकते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम ने इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना द्वारा 15 हजार से लेकर 40 हजार रुपए तक स्काॅलरशीप दी जाती है। इस योजना द्वारा दो प्रकार की स्काॅलरशीप दी जाती है। पहली है General Scholarship और दुसरी है Special Scholarship for Girl Child। General Scholarship में इंटर पास छात्रों को अलग अलग प्रकार के कोर्सेस की छात्रवृत्ति दी जाती है।‌Special Scholarship for Girl Child में दसवीं कक्षा के आगे पढ़ाई करने के लिए छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    LIC Golden Jubilee Scholarship 2025 Overview

    योजना का नाम एलआईसी गोल्डन जुबली स्काॅलरशीप
    किसने शुरू की भारतीय जीवन बीमा निगम
    लाभार्थी10 वीं और 12 वीं पास छात्र जो आगे पढ़ाई शुरू रखना चाहते हैं
    आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
    आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.licindia.in/home

    LIC Golden Jubilee Scholarship के लिए पात्रता

    अगर आप एलआईसी गोल्डन जुबली स्काॅलरशीप का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास यह पात्रता होना आवश्यक है:

    • भारत के बेरोजगार स्थाई निवासी छात्र/छात्राएं इस योजना के लिए पात्र है।
    • आवेदक के परिवार की वार्षिक आर्थिक आय 5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
    • छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा में न्यूनतम 60% से उत्तीर्ण होना जरूरी है।
    • जो छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा के आगे अपनी पढ़ाई शुरू रखना चाहते हैं वह इस योजना के लिए पात्र है।

    LIC Golden Jubilee Scholarship के लिए आवश्यक दस्तावेज

    अगर आप LIC Golden Jubilee Scholarship का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास यह दस्तावेज होना आवश्यक है:

    • आधारकार्ड
    • आय प्रमाणपत्र
    • निवास प्रमाणपत्र
    • शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • मोबाईल नंबर

    LIC Golden Jubilee Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?

    अगर आप LIC Golden Jubilee Scholarship के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह स्टेप्स फाॅलो करना जरूरी है:

    • अगर आप LIC Golden Jubilee Scholarship के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले https://www.licindia.in/home इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • अब आपको होमपेज पर “CLICK HERE TO APPLY FOR LIC GOLDEN JUBILEE SCHOLARSHIPS 2025” यह विकल्प दिखाई देगा। इसके उपर आपको क्लिक करना है।
    • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा। इस आवेदन फार्म में जो जानकारी पूछी जाएगी वह आपको सही से भरनी है।
    • अब आपको आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने है।
    • अब आपको एक बार फाॅर्म ठीक से चेक करना है और सबमिट इस बटन पर क्लिक करना है। इस तरह से आपकी इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    LIC Golden Jubilee Scholarship के लाभ

    • जो छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा पास है और अपनी आगे की पढ़ाई शुरू रखना चाहते हैं उनको 15,000 से 40,000 रुपए तक की स्काॅलरशीप मिल सकती है।
    • जो छात्र चिकित्सा क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनको प्रतिवर्ष 40,000 रुपए की छात्रवृत्ति मिल सकती है। यह राशि हर साल तीन किस्तों में दी जाती है। पहली दो किस्तें 12,000 की होती है और तिसरी किस्त 16,000 रुपए की होती है।
    • जो छात्र इंजिनियरिंग क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहते हैं उनको हर साल 30,000 रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसमें पहली और दुसरी किस्त 9,000 रुपए की होगी और तिसरी किस्त 12,000 रुपए की होगी।
    • किसी भी विषय में स्नातक, एकीकृत पाठ्यक्रम, किसी भी क्षेत्र में डिप्लोमा पाठ्यक्रम या अन्य समकक्ष पाठ्यक्रम करने वाले छात्रों को हर साल 20,000 रूपए की छात्रवृत्ति दी जाने वाली है। इसमें पहली और दुसरी किस्त 6 हजार रुपए की होगी और तिसरी किस्त 8,000 रुपए की होगी।
    • Special Scholarship For Girl Child में इंटरमीडिएट/10 + 2 पैटर्न/व्यावसायिक या डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु छात्राओं को 10वीं कक्षा के बाद 15,000 रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसमें पहली और दुसरी किस्त 4500 रुपए की होगी और तिसरी किस्त 6000 रुपए की होगी।

    FAQ

    एलआईसी गोल्डन जुबली स्काॅलरशीप क्या हैं?

    अगर आप 10वीं और 12वीं पास है और आगे की पढ़ाई के लिए आपको स्काॅलरशीप की जरूरत है तो आप एलआईसी गोल्डन जुबली स्काॅलरशीप के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10 वीं और 12 वीं पास छात्रों को अपनी पढ़ाई आगे शुरू रखने के लिए यह योजना बनाई है। इस योजना द्वारा छात्रों को सालाना 15,000 से 40,000 रुपए तक की स्काॅलरशीप दी जाती है।

    एलआईसी गोल्डन जुबली स्काॅलरशीप की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

    https://www.licindia.in/home यह एलआईसी गोल्डन जुबली स्काॅलरशीप की आधिकारिक वेबसाइट है।

    निष्कर्ष

    इस पोस्ट में हमने आपको एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप क्या है?, LIC Golden Jubilee Scholarship के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, LIC Golden Jubilee Scholarship के लिए आवेदन कैसे करें?, LIC Golden Jubilee Scholarship के लाभ इसके बारे में जानकारी दी है। अगर आपको इस योजना के संबंधित कोई सवाल हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पुछ सकते हैं। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर जरुर कीजिए। धन्यवाद!

    PM Yashasvi Scholarship Yojana

    E Kalyan Scholarship Yojana

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Bandhkam Kamgar Yojana Online Apply: श्रमिकों को मिलेगा ₹5000 तक सहायता राशि, ऐसे करें आवेदन

    Bandhkam Kamgar Yojana Online Apply: श्रमिकों को मिलेगा ₹5000 तक सहायता राशि, ऐसे करें आवेदन

    Bandhkam Kamgar Yojana Online Apply 2025: महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम बांधकाम कामगार योजना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा मजदूरों को वित्तीय सहायता राशि दी जाती है। ताकि वह अच्छे से जीवन यापन कर सके और उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना ना पड़े।

    Bandhkam Kamgar Yojana Online Apply

    अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस योजना की पात्रताओं को पूरा करते हुए आवेदन करना होगा। आगे इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बांधकाम कामगार योजना क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इस जानकारी की सहायता से आप आसानी से इस योजना में आवेदन करके इसका लाभ ले पाएंगे।

    बांधकाम कामगार योजना क्या है

    बांधकाम कामगार योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के मजदूरों के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से गरीब वर्ग के मजदूरों को ₹2000 से लेकर ₹5000 तक वित्तीय सहायता राशि दी जाती है। महाराष्ट्र सरकार की यह पहल राज्य के मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी। इस योजना के माध्यम से निर्माण कार्य में कार्यरत मजदूरों को लाभ दिया जाएगा। जैसा कि आपको पता होगा कि निर्माण कार्य में कार्य करने वाले श्रमिकों की आय और अस्थाई होती है। इसलिए ऐसे श्रमिकों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा ताकि उन्हें अपनी दैनिक भत्ता के भरोसे ना रहना पड़े और उनके जीवन शैली बेहतर हो सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    Bandhkam Kamgar Yojana का उद्देश्य

    महाराष्ट्र सरकार द्वारा बांधकाम कामगार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के मजदूर वर्ग के लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाना है। सरकार इस योजना के माध्यम से सभी मजदूरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहती है ताकि उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना ना पड़े और वह अपना जीवन यापन अच्छे से कर पाएं। इस योजना के माध्यम से मजदूरों को वित्तीय सहायता राशि दी जाती है ताकि वह अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सके। यह योजना मजदूर वर्ग के लिए लाभदायक सिद्ध हुई है।

    बांधकाम कामगार योजना के लाभ एवं विशेषताएं

    • महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का लाभ मजदूर वर्ग के लोगों को मिलेगा।
    • इस योजना के माध्यम से मजदूरों को ₹2000 से लेकर ₹5000 तक की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
    • इस योजना का लाभ निर्माण कार्य में कार्यरत मजदूरों को दिया जाएगा।
    • इस योजना का लाभ लेकर मजदूर वर्ग के लोग आर्थिक रूप से मजबूत बन पाएंगे।
    • इस योजना का लाभ मुख्य रूप से भवन निर्माण में लगे श्रमिक, सड़कों, पुलों और अन्य परियोजनाओं में कार्य करने वाले श्रमिकों को मिलेगा।
    • इस योजना की तहत श्रमिकों को आवास की सुविधा की की जाती है, सरकार श्रमिकों को सस्ती दरों पर आप उपलब्ध करवाती है।

    प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना विस्तृत जानकारी, जानें इसके लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

    Bandhkam Kamgar Yojana के लिए पात्रता

    • इस योजना में आवेदन करने वाला नागरिक श्रमिक होना चाहिए।
    • इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य के श्रमिकों को मिलेगा।
    • आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
    • गरीब वर्ग के श्रमिकों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
    • श्रमिक नागरिक पिछले 90 दिनों से निर्माण कार्य में कार्यरत होना चाहिए।
    • आवेदन करने के लिए आवेदक का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।

    फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत मिलेंगे 15000 रूपये, ऐसे करे आवेदन

    बांधकाम कामगार योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • श्रमिक प्रमाण पत्र
    • पिछले 90 दिनों तक कार्यरत होने का प्रमाण
    • श्रम कल्याण मंत्रालय से रजिस्टर्ड होने का प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • मोबाइल नंबर

     राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

    Bandhkam Kamgar Yojana Online Apply कैसे करे

    राज्य के ऐसे श्रमिक नागरिक जो Bandhkam Kamgar Yojana का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं –

    Bandhkam Kamgar Yojana
    • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको योजना में आवेदन का लिंक मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
    • क्लिक करने के बाद आपके सामने बांधकाम कामगार योजना का आवेदन फार्म खुल जाएगा।
    • यहां पर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जिसे आपको सही-सही भर देना है।
    • सभी जानकारी भरने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
    • दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद अब इस फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना है।
    • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
    • इस प्रकार आप बांधकाम कामगार योजना में आवेदन कर सकते हैं।

    Note: यदि आप इस योजना में ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस योजना से संबंधित कार्यालय में जाना होगा। यहां आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को लेकर जाना है और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है।

    निष्कर्ष

    अगर आप महाराष्ट्र राज्य के एक श्रमिक नागरिक है तो हम आपको बता दें कि बंद कामगार योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत आप ₹2000 से लेकर ₹5000 तक का लाभ ले सकते हैं। इस योजना से संबंधित हमने इस आर्टिकल में पूरी जानकारी प्रदान कर दी है साथ ही हमने आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया भी बताती है तो अगर आप इसके लिए इच्छुक हो तो आप आवेदन कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

    Official WebsiteClick Here
    Home PageClick Here
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Maiya Samman Yojana Approved List: केवल इन महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रूपये, ऐसे चेक करे लिस्ट

    Maiya Samman Yojana Approved List: केवल इन महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रूपये, ऐसे चेक करे लिस्ट

    Maiya Samman Yojana Approved List: मईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत 57 लाख लाभार्थी महिलाओं के नाम इस योजना की लाभार्थी लिस्ट में शामिल कर दिया गया हैं। इस लिस्ट में जिन लाभार्थियों का नाम है उन सभी को 2500/ रुपए की अगली किस्त दी जाने वाली है। जो महिलाएं पुष्टि करना चाहती हैं कि इस सूची में उनका नाम है या नहीं, तो वे मईयां सम्मान योजना अप्रूव्ड लिस्ट चेक कर सकती है।

    Maiya Samman Yojana Approved List

    राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अपात्र महिलाओं की पहचान करते हुए लाभार्थी सूची में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं इसलिए सभी लाभुक महिलाओं को Maiya Samman Yojana Approved List देखने की सलाह दी जाती है। हमारा आप सभी से अनुरोध है कि हमारे साथ अंत तक जुड़े रहे और लाभार्थी सूची निकालने का पूरा प्रोसेस जान लें।

    Maiya Samman Yojana क्या है?

    झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के आर्थिक कल्याण के लिए राज्य में मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की है जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए की राशि दी जा रही थी लेकिन दिसंबर 2024 से इस सहायता राशि में वृद्धि कर दी गई है और अब लाभार्थी महिलाओं को 2500 रुपए की सहायता राशि दी जाती है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    लेकिन इसका लाभ केवल उन महिलाओं को मिलता है जो योजना की पात्रता-मानदंडों को पूरा करती हैं और जिनके नाम मईया सम्मान योजना अप्रूव्ड लिस्ट में शामिल हुए हैं। इस लिस्ट में अपने नाम की जांच ऑफलाइन माध्यम से की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पढ़ना जारी रखें।

    Maiya Samman Yojana Approved List Overview

    योजना का नाममईयां सम्मान योजना
    राज्यझारखण्ड
    लाभार्थीराज्य की महिलाएं
    लाभ2500 रूपये हर महीने
    लिस्ट चेकऑफलाइन
    आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

    Maiya Samman Yojana Approved List क्या है?

    मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हुए हैं, उन महिलाओं के नाम सूचीबद्ध तरीके से ऑफलाइन ग्राम पंचायत स्तर पर जारी किए गए हैं। इस लिस्ट में जिनके नाम हैं उन महिलाओं को योजना के तहत हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। Maiya Samman Yojana Approved List की जांच कर महिलाएं पुष्टि कर सकती हैं कि वे योजना की लाभार्थी हैं या नहीं।

    यह योजना गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए लागू की गई है जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है ताकि महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं को खुद पूरा कर पाएं और किसी पर निर्भर ना रहें। इसलिए योजना का लाभ मिलेगा या नहीं, ये जानने के लिए महिलाएं इस लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच जरुर कर लें।

    ये भी पढ़ें –

    मईयां सम्मान योजना झारखंड के लिए पात्रता

    • मैया सम्मान योजना का लाभ झारखंड राज्य की मूल निवासी और जरूरतमंद महिलाओं को ही दिया जाएगा।
    • राज्य की गरीब व जरूरतमंद महिलाएं, जिनके आवेदन स्वीकृत हो गए हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
    • इसके लिए आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और निराश्रित, महिलाएं पात्र होंगी।
    • इस योजना के लिए चयनित महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि दी जाएगी, अतः महिला के बैंक खाते में डीबीटी चालू होना चाहिए।
    • इस योजना का लाभ 21 से 50 वर्षीय महिलाओं को दिया जाता है।
    • इसके लिए महिला या महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
    • महिला के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा अन्य कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
    • इसके लिए ऐसी महिलाएं पात्र होंगी जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपए या इससे कम है।

    Maiya Samman Yojana Approved List कैसे चेक करें?

    मंईयां सम्मान योजना की अप्रूव्ड लिस्ट ऑफलाइन ग्राम पंचायत या ब्लॉक स्तर पर देखी जा सकती है।जो महिलाएं इस सूची में अपना नाम सर्च करना चाहती हैं, उन्हें इसके लिए अपने  ग्राम पंचायत/ ब्लॉक कार्यालय में जाना होगा और संबंधित अधिकारी से Maiya Samman Yojana List Check करने के लिए अनुरोध करना होगा।

    इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपसे आवेदन क्रमांक और अन्य जरूरी जानकारी ली जाएगी और आपको योजना की लाभार्थी सूची दिखा दी जाएगी जिसमें आप अपना नाम आसानी से ढूंढ पाएंगी।

    मईयां सम्मान योजना लिस्ट में नाम ना आए तो क्या करें?

    मंईयां सम्मान योजना लाभार्थी सूची में अगर आपका नाम नहीं है तो हो सकता है कि पात्रता मानदंडों की पुनः जांच कर आपको अपात्र पाया गया हो और आपका आवेदन रद्द कर दिया गया हो। ऐसी स्थिति में आपको आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जाना है एवं आवेदन स्थिति की जांच करनी है। आवेदन रद्द होने का कारण जानने के बाद पात्र होने पर आप पुनः आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें:

    Official Websiteयहाँ क्लिक करे
    Home Pageयहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • UP Kashi Darshan Yojana 2025 : यूपी काशी दर्शन योजना हुई शुरू, 500 रूपये में घूम सकेंगे काशी

    UP Kashi Darshan Yojana 2025 : यूपी काशी दर्शन योजना हुई शुरू, 500 रूपये में घूम सकेंगे काशी

    UP Kashi Darshan Yojana 2025 : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम यूपी काशी दर्शन योजना है। इस योजना के अंतर्गत अयोध्या में जो पर्यटक और श्रद्धालु आएंगे उन्हें कम समय में ही काशी दर्शन करवाए जाएंगे। वाराणसी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है ताकि सभी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को कम कीमत पर कम समय में काशी दर्शन हो सके।

    UP Kashi Darshan Yojana

    उत्तर प्रदेश काशी दर्शन योजना के माध्यम से पर्यटकों और श्रद्धालुओं से ₹500 का चार्ज लिया जाएगा और उन्हें इस योजना में काशी के 5 प्रमुख स्थान का दर्शन करवाया जाएगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने वाले हैं। इसके लिए आपको आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।

    UP Kashi Darshan Yojana क्या है?

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य में आने वाले सभी पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम यूपी काशी दर्शन योजना है। इस योजना के अंतर्गत सिर्फ ₹500 की फीस जमा करके सरकार द्वारा चलाई जा रही। एसी इलेक्ट्रिक बस में बैठकर पांच प्रमुख स्थलों के दर्शन कर पाएंगे। सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं इस काशी दर्शन योजना का संचालन वाराणसी की सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    यूपी काशी दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या, काशी, मथुरा समेत कई प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर घुमाया जाएगा। इसके लिए सरकार योजना का निर्माण कर रही है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में घूमने जाना चाहते हैं तो आपके लिए यही योजना बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है।

    UP Kashi Darshan Yojana 2025 Overview

    Name of SchemeUP Kashi Darshan Yojana
    Started Byमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 
    Beneficiariesश्रद्धालु और पर्यटक
    Objectivesधार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना
    Benefitकेवल 500 रुपए में पर्यटकों और श्रद्धालुओं को काशी के दर्शन
    Stateउत्तर प्रदेश 
    Mod of Applyऑनलाइन ऑफलाइन
    Official Websiteजल्द लॉन्च होगी

    UP Kashi Darshan Yojana के प्रमुख उद्देश्य

    सरकार द्वारा चलाई जा रही है काशी दर्शन योजना उनके उद्देश्य राज्य में पर्यटन और आध्यात्मिक को बढ़ावा देना है जिससे दूसरे राज्यों और विदेशों से आने वाली श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सिर्फ ₹500 की फीस में काशी दर्शन करवाया जा सके। ऐसे में जो श्रद्धालु और पर्यटक गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं लेकिन काशी दर्शन नहीं कर पाते हैं तो उनके लिए सिर्फ ₹500 में एसी इलेक्ट्रिक बस में बैठकर उत्तर प्रदेश के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थलों को घूमने का मौका है।

    कौन-कौन से पांच दर्शनीय स्थल दिखाए जाएंगे

    जब आप काशी दर्शन योजना के अंतर्गत सिर्फ ₹500 जमा कर के घूमने निकलेंगे तो इस दौरान आपको सिर्फ काफी विश्वनाथ मंदिर, कोतवाल काल भैरव, दुर्गा मंदिर, संकट मोचन आदि स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा आपको नमो घाट के दर्शन भी कराए जाएंगे। आने वाले समय में और भी ज्यादा दर्शनीय स्थल इस योजना में जोड़े जा सकते हैं।

    यूपी काशी दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता

    सरकार द्वारा इस योजना को लेकर किसी भी प्रकार की पात्रता निश्चित नहीं की गई है। कोई भी पर्यटक या श्रद्धालु जब उत्तर प्रदेश में घूमने जाता है और काशी दर्शन करना चाहता है तो उन सभी के लिए यह योजना समान रूप से लागू है। सिर्फ ₹500 पर्यटक से लिए जाएंगे और इसके बदले में उसे ऐसी इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे वह काशी के 5 प्रमुख जगह का दर्शन कर सके। ₹500 देकर उन्हें इसके लिए एक पास बनवाना होता है।

    UP Kashi Darshan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल आईडी

    यूपी काशी दर्शन योजना 2025 के तहत आवेदन कैसे करे

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हाल ही में इस योजना की घोषणा की है। सरकार ने अभी तक इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट का निर्माण नहीं किया है। आप इसका नवीनतम अपडेट के लिए कशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://shrikashivishwanath.org/ पर समय समय पर विजिट कर सकते है।

    जैसे ही यह है योजना शुरू हो जाएगी आप ₹500 में इलेक्ट्रिक बस का पास बनवा सकते हैं और काशी के पांच प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर घूम सकते हैं। जैसे ही इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी हम आपको अपडेट कर देंगे। तब तक हमारी वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहे।

    लाड़ली लक्ष्मी योजना

    https://sarkariprime.com/ladli-laxmi-yojana/

    ये भी पढ़ें –

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • PM Kaushal Vikas Yojana Registration: पीएम कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करे आवेदन

    PM Kaushal Vikas Yojana Registration: पीएम कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करे आवेदन

    PM Kaushal Vikas Yojana Registration: भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार के योग्य बनाना है। इस योजना के तहत सरकार विभिन्न ट्रेड्स और क्षेत्रों में युवाओं को आधुनिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण देती है, ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सकें या स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें।

    यदि आप भी किसी क्षेत्र में अपनी स्किल्स को सुधारना चाहते हैं और फ्री ट्रेनिंग प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस योजना के तहत कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टेलरिंग, सेल्स, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग जैसे अनेक कोर्सों में मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है।

    प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सरकार की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त करने में आसानी होती है। योजना की पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी चालू है, और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    इस लेख में आप जानेंगे कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना क्या है, इसके तहत किन-किन कोर्सों में ट्रेनिंग मिलती है, आवेदन की पात्रता, जरूरी दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन कैसे करें। यदि आप भी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

    PM Kaushal Vikas Yojana 2025

    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को रोजगार योग्य कौशल प्रदान करना है। इस योजना के तहत युवाओं को 40 से अधिक तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्रों में पूरी तरह निःशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान योग्य उम्मीदवारों को ₹8000 तक का स्टाइपेंड भी दिया जाता है, जिससे वे आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बन सकें।

    PMKVY योजना के तहत इलेक्ट्रिशियन, कंस्ट्रक्शन वर्कर, फूड प्रोसेसिंग, फर्नीचर फिटिंग, हैंडीक्राफ्ट, सिलाई, वेल्डर, होटल मैनेजमेंट, लेदर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे लोकप्रिय ट्रेड्स में प्रशिक्षण उपलब्ध है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद लाभार्थी को एक अधिकृत सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिससे उसे सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी पाने में मदद मिलती है।

    अब तक इस योजना से देश के 1.20 करोड़ से अधिक युवा लाभान्वित हो चुके हैं। फिलहाल प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के चौथे चरण (PMKVY 4.0) के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू है, जिसमें कोई भी योग्य युवा आवेदन कर सकता है और निशुल्क स्किल ट्रेनिंग प्राप्त कर सकता है।

    PM Kaushal Vikas Yojana 2025 Overview

    योजना का नामपीएम कौशल विकास योजना
    उद्देश्ययुवाओं को निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार योग्य बनाना
    लाभार्थी15 से 45 वर्ष के बेरोजगार युवा
    प्रशिक्षण प्रकारकंप्यूटर, डाटा एंट्री, इलेक्ट्रीशियन, टेलरिंग, फिटर आदि 40 से अधिक क्षेत्र
    ट्रेनिंग फीसपूरी तरह निःशुल्क
    स्टाइपेंड₹8,000 (प्रशिक्षण के दौरान)
    प्रमाण पत्रट्रेनिंग पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है
    आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (Skill India पोर्टल के माध्यम से)
    आधिकारिक वेबसाइटwww.skillindia.gov.in

    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का उद्देश्य

    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) का मुख्य उद्देश्य देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के योग्य बनाना है। ऐसे लाखों युवा हैं जो आर्थिक तंगी के कारण किसी भी प्रकार की तकनीकी या व्यावसायिक ट्रेनिंग नहीं ले पाते। इस योजना के माध्यम से सरकार उन युवाओं को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराती है, जिससे वे किसी भी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने या स्वरोजगार शुरू करने के काबिल बन सकें। इस योजना का मकसद युवाओं की प्रतिभा को तराशना, उनमें स्किल डेवलपमेंट करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे देश में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सके।

    PM Kaushal Vikas Yojana 2025 के लाभ

    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2025 के अंतर्गत युवाओं को कई महत्वपूर्ण लाभ दिए जाते हैं, जिससे वे अपने भविष्य को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बना सकें:

    • योजना के तहत युवाओं को 40 से अधिक तकनीकी क्षेत्रों में नि:शुल्क स्किल ट्रेनिंग दी जाती है।
    • प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को ₹8000 तक की वित्तीय सहायता (स्टाइपेंड) प्रदान की जाती है।
    • यह ट्रेनिंग देशभर के मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटरों पर दी जाती है, जिससे युवाओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलती है।
    • ट्रेनिंग पूरी होने के बाद लाभार्थियों को एक मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट दिया जाता है जो नौकरी पाने या स्वरोजगार शुरू करने में मदद करता है।
    • योजना का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें स्वरोजगार या प्राइवेट/सरकारी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने योग्य बनाना है।
    • इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    PM Kaushal Vikas Yojana Registration के लिए पात्रता

    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2025 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं तय की गई हैं, जिनका पालन करना हर अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य है:

    1. इस योजना के लिए केवल भारत के नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं।
    2. आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है।
    3. उम्मीदवार की आयु कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    4. योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान आवश्यक है।
    5. जो युवा पहले से किसी अन्य सरकारी ट्रेनिंग योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाती है।

    पीएम कौशल विकास योजना 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज

    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

    • आधार कार्ड
    • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • मोबाइल नंबर
    • आय प्रमाण पत्र
    • आयु प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    PM Kaushal Vikas Yojana Registration Process

    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:

    • सबसे पहले Skill India Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद “Register As a Candidate” के विकल्प पर क्लिक करें।
    • नया पेज खुलेगा जिसमें उम्मीदवार को अपनी सभी जरूरी जानकारियाँ जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता आदि दर्ज करनी होंगी।
    • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
    • अब उसी आईडी-पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
    • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी और पसंदीदा ट्रेड/कोर्स सिलेक्ट करें।
    • मांगे गए दस्तावेजों (जैसे आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो आदि) को स्कैन करके अपलोड करें।
    • सारी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

    इसे भी पढ़ें:

    Important Links

    Official Websiteयहाँ क्लिक करे
    Home Pageयहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • SBI Stree Shakti Yojana 2025: एसबीआई दे रहा है महिलाओं को 25 लाख तक का लोन, ऐसे करे आवेदन

    SBI Stree Shakti Yojana 2025: एसबीआई दे रहा है महिलाओं को 25 लाख तक का लोन, ऐसे करे आवेदन

    SBI Stree Shakti Yojana 2025: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ मिलकर “एसबीआई स्त्री शक्ति योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के तहत उन महिलाओं को आर्थिक मदद दी जा रही है जो खुद का छोटा या बड़ा व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं। इसमें एसबीआई बैंक महिलाओं को 25 लाख रुपये तक का लोन मुहैया करवा रहा है ताकि वे अपना व्यापार शुरू करके खुद कमाई कर सकें और आत्मनिर्भर बनें।

    SBI Stree Shakti Yojana

    सरकार की ओर से पहले भी कई योजनाएं चलाई जाती रही हैं, लेकिन स्त्री शक्ति योजना खास इसलिए है क्योंकि इसे सीधे एसबीआई बैंक के सहयोग से लागू किया गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि महिला का खाता एसबीआई बैंक में हो। यानी भारत की कोई भी महिला, जिसके पास एसबीआई में खाता है, वह इस योजना में आवेदन कर सकती है।

    अगर आप भी कोई बिजनेस शुरू करना चाहती हैं और इसके लिए लोन लेना चाहती हैं, तो इस योजना में आवेदन करके आसानी से फायदा ले सकती हैं। आगे हम आपको बताएंगे कि एसबीआई स्त्री शक्ति योजना क्या है, इसकी विशेषताएं क्या हैं और आवेदन की प्रक्रिया क्या है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    SBI Stree Shakti Yojana 2025

    महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई स्त्री शक्ति योजना की शुरुआत की है। यह योजना उन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है, जो खुद का व्यवसाय या रोजगार शुरू करना चाहती हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पातीं।

    इस योजना के तहत महिलाएं 25 लाख रुपये तक का लोन कम ब्याज दर पर प्राप्त कर सकती हैं। खास बात यह है कि अगर कोई महिला केवल 2 लाख रुपये तक का लोन लेना चाहती है, तो उसे केवल 0.5% की ब्याज दर पर ही ऋण मिलेगा। इससे महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने में आर्थिक बोझ कम पड़ेगा।

    हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस योजना के तहत आवेदिका के पास कुल लागत का कम से कम 50% फंड होना चाहिए। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई महिला 10 लाख रुपये की लागत से अपना कारोबार शुरू करना चाहती है, तो उसके पास कम से कम 5 लाख रुपये का स्वयं का अंशदान होना जरूरी होगा। तभी बैंक बाकी राशि ऋण के रूप में दे सकेगा।

    सरकार और बैंक का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से देश की महिलाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनाना है, बल्कि समाज में उनके प्रति सोच को भी सकारात्मक बनाना है। एसबीआई स्त्री शक्ति योजना महिलाओं को उनके सपने पूरे करने का एक शानदार मौका देती है।

    एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के लाभ क्या है

    भारतीय स्टेट बैंक द्वारा शुरू की गई स्त्री शक्ति योजना का उद्देश्य महिलाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत निम्नलिखित लाभ दिए जा रहे हैं:

    • यदि कोई महिला 2 लाख रुपये तक का लोन लेना चाहती है, तो उसे केवल 0.5% ब्याज ही देना होगा, जो कि बहुत कम है।
    • इस योजना में 5 लाख रुपये तक का ऋण बिना किसी गारंटी (कॉलेटरल) के दिया जाएगा।
    • जो महिलाएं अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, उन्हें इस योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।
    • यह योजना हर राज्य की महिलाओं के लिए लागू है, चाहे वे किसी भी क्षेत्र में रहती हों।
    • उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है जो खुद का छोटा या मध्यम स्तर का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं।
    • यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों की महिलाओं के लिए है, जिससे हर वर्ग की महिला को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिले।
    • छोटे-छोटे उद्योग, बुटीक, हस्तशिल्प, डेयरी, कुकिंग, ब्यूटी पार्लर जैसे व्यवसाय शुरू करने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता मिलती है।

    SBI Stree Shakti Yojana 2025 Eligibility

    एसबीआई द्वारा शुरू की गई स्त्री शक्ति योजना का लाभ लेने के लिए महिला आवेदकों को कुछ जरूरी योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है। नीचे इस योजना की मुख्य पात्रताएं दी गई हैं:

    • आवेदन करने वाली महिला भारत की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
    • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
    • महिला के पास उस व्यवसाय की कुल लागत का कम से कम 50% पूंजी पहले से होनी चाहिए, तभी बैंक शेष राशि का ऋण दे सकेगा।
    • महिला आवेदक को अपने राज्य के उद्यमिता विकास कार्यक्रम (Entrepreneurship Development Program) से जुड़ा होना चाहिए, जिससे यह तय हो सके कि वह बिजनेस शुरू करने के लिए तैयार है।
    • योजना का लाभ पाने के लिए महिला के पास सभी जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, बैंक खाता, आय प्रमाण पत्र, बिजनेस प्लान आदि होना अनिवार्य है।

    SBI Stree Shakti Yojana Documents Required

    यदि आप एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए दस्तावेज़ों का होना अनिवार्य है:

    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • फोटो पहचान पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • आवेदन फॉर्म
    • बैंक स्टेटमेंट
    • उद्यम पंजीकरण
    • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
    • मोबाइल नंबर
    • कंपनी का मालिकाना प्रमाण पत्र
    • 2 वर्ष का आयकर रिटर्न (ITR)
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    SBI Stree Shakti Yojana 2025 Apply Process

    यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्त्री शक्ति योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त करना चाहती हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकती हैं:

    • सबसे पहले अपने क्षेत्र की किसी भी नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाएं।
    • शाखा में जाकर बैंक मैनेजर या संबंधित अधिकारी से स्त्री शक्ति योजना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
    • योजना में आवेदन के लिए बैंक से आवेदन फॉर्म लें।
    • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक और सही तरीके से भरें।
    • फॉर्म के साथ पासपोर्ट साइज का फोटो और सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करें।
    • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज संलग्न करने के बाद आवेदन पत्र को बैंक अधिकारी को जमा करें।
    • बैंक द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पात्रता पूरी होने पर आपको लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा।
    • सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय की गई ऋण राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

    इस प्रकार आप आसानी से SBI स्त्री शक्ति योजना के तहत ऋण प्राप्त करके अपने व्यवसाय को शुरू या बढ़ा सकती हैं।

    इसे भी पढ़ें:

    Important Links

    Official Websiteयहाँ क्लिक करे
    Home Pageयहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Birth Certificate Kaise Banaye: घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं, यहाँ से जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Birth Certificate Kaise Banaye: घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं, यहाँ से जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    Birth Certificate Kaise Banaye: अगर आप अपने नवजात शिशु के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो अब यह प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो गई है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आप चाहें तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं या फिर नजदीकी नगर निगम/पंचायत कार्यालय में जाकर ऑफलाइन भी यह काम करवा सकते हैं। ध्यान रहे कि बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होता है। अगर आप समय सीमा के बाद आवेदन करते हैं, तो आपको विलंब शुल्क देना पड़ सकता है और सत्यापन की अतिरिक्त प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।

    Birth Certificate Kaise Banaye

    इस लेख में हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं कि जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है, इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, आवेदन की प्रक्रिया क्या है और आप किस पोर्टल या सरकारी दफ्तर के माध्यम से इसका आवेदन कर सकते हैं। यदि आप पहली बार यह प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं या इससे जुड़ी पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी होने वाला है। इसे अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।

    Birth Certificate Online Apply 2025

    आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र एक बेहद जरूरी सरकारी दस्तावेज बन चुका है। यह न सिर्फ किसी व्यक्ति की पहचान और जन्म तिथि का प्रमाण होता है, बल्कि स्कूल में दाखिला, पासपोर्ट बनवाना, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना, और विभिन्न सरकारी सेवाओं में इसका उपयोग आवश्यक होता है। यही कारण है कि हर माता-पिता को अपने नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र समय पर बनवाना चाहिए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    अब इस दस्तावेज को बनवाने की प्रक्रिया पहले से काफी आसान हो गई है। आप इसे नजदीकी नगर निगम कार्यालय या ग्राम पंचायत से ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं, या फिर घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डिजिटल तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

    सरकार ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुगम बना दिया है, जिससे लोग अब लंबी कतारों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर से बच सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं, कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत होती है, और ऑनलाइन आवेदन की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया क्या है।

    जन्म प्रमाण पत्र किन-किन कार्यों में उपयोगी होता है?

    जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी आवश्यकता जीवन के कई अहम पड़ावों पर पड़ती है। यह व्यक्ति की पहचान, उम्र और नागरिकता का आधिकारिक प्रमाण होता है। नीचे दिए गए कार्यों में यह दस्तावेज अनिवार्य रूप से मांगा जाता है:

    • पासपोर्ट बनवाने के लिए: यदि आप अपने या अपने बच्चे के लिए पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, तो जन्म प्रमाण पत्र जरूरी होता है।
    • स्कूल या कॉलेज में एडमिशन के समय: किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश लेते समय छात्र की उम्र प्रमाणित करने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट मांगा जाता है।
    • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए: कई योजनाएं जैसे—छात्रवृत्ति, मातृत्व लाभ योजना आदि में पात्रता सिद्ध करने के लिए यह दस्तावेज जरूरी होता है।
    • पहचान और जन्म तिथि प्रमाण के रूप में: विभिन्न सरकारी और निजी प्रक्रियाओं में यह एक वैध पहचान दस्तावेज माना जाता है।
    • विविध अन्य कार्यों में: कोर्ट केस, जॉब अप्लाई, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई मामलों में भी इसकी जरूरत होती है।

    Birth Certificate कहां और कैसे बनवाएं?

    बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसे दो तरीकों से प्राप्त किया जा सकता है – ऑनलाइन और ऑफलाइन:

    • सरकारी अस्पताल में जन्म: अगर बच्चे का जन्म किसी सरकारी अस्पताल में हुआ है, तो सामान्यतः अस्पताल प्रशासन ही जन्म से संबंधित जानकारी को नगर निगम या नगरपालिका में दर्ज करवा देता है। इसके बाद अभिभावक को वहां से प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाता है।
    • प्राइवेट अस्पताल या घर पर जन्म: यदि बच्चे का जन्म किसी निजी अस्पताल या घर पर हुआ है, तो माता-पिता या अभिभावक को नगर निगम, नगर परिषद या ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन करना पड़ता है या फिर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से खुद आवेदन करना होता है।

    अब अधिकांश राज्यों में डिजिटल सुविधा के अंतर्गत जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध है, जिससे आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं और दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।

    बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

    जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) के लिए आवेदन करते समय कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है, जिनके आधार पर आपकी जानकारी को सत्यापित किया जाता है। नीचे उन जरूरी दस्तावेजों की सूची दी गई है जो आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन के समय जमा करने होते हैं:

    • माता-पिता का आधार कार्ड
    • बच्चे से संबंधित अस्पताल दस्तावेज
    • हॉस्पिटल द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र (Certificate of Birth)
    • पता प्रमाण (Address Proof)
      • बिजली का बिल
      • पानी का बिल
      • हाउस टैक्स रसीद
      • टेलीफोन बिल
    • ड्राइविंग लाइसेंस (यदि माता-पिता के पास हो)
    • राशन कार्ड
    • वोटर आईडी कार्ड

    Birth Certificate Kaise Banaye? (जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं)

    अगर आप अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए भारत सरकार का बर्थ एंड डेथ रजिस्ट्रेशन पोर्टल एक सुविधाजनक तरीका है। नीचे हमने स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को आसान भाषा में समझाया है:

    • सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “User Login” सेक्शन में जाएं।
    • “General Public Sign Up” के विकल्प पर क्लिक करें।
    • एक नया पेज खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य, जिला आदि को सही-सही भरें और Sign Up करें।
    • अगली स्क्रीन में “Place of Occurrence of Birth” सेक्शन में जाएं और अपने बच्चे के जन्म का स्थान (जैसे अस्पताल, घर आदि) को चुनें।
    • अपने राज्य और ज़िले को ड्रॉपडाउन लिस्ट से सेलेक्ट करें।
    • मांगे गए कैप्चा कोड को ध्यान से भरें और “Register” बटन पर क्लिक करें।
    • सफल पंजीकरण के बाद जो यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हुआ है, उससे लॉगिन करें।
    • लॉगिन करने के बाद “Birth” विकल्प पर क्लिक करें।
    • अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें बच्चे का नाम, जन्म की तारीख, समय, माता-पिता का नाम, पता आदि जानकारी भरनी होगी।
    • आवश्यक दस्तावेज जैसे अस्पताल का प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, पता प्रमाण आदि को स्कैन करके अपलोड करें।
    • निर्धारित आवेदन शुल्क (25 से 30 रुपए) का ऑनलाइन भुगतान करें।
    • सारी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
    • फॉर्म सबमिट होते ही आपको एक Registration Number मिलेगा, जिसे आप भविष्य में आवेदन की स्थिति (Application Status) चेक करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

    इस तरह आप घर बैठे ही ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुछ राज्यों के पोर्टल अलग भी हो सकते हैं, जैसे दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र आदि की राज्य स्तरीय साइट्स होती हैं।

    इसे भी पढ़ें:

    Important Links

    Official Websiteयहाँ क्लिक करे
    Home Pageयहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Gaon Ki Beti Yojana 2025: गांव की बेटी को मिलेंगें ₹500 प्रतिमाह, यहां जाने पूरी जानकारी

    Gaon Ki Beti Yojana 2025: गांव की बेटी को मिलेंगें ₹500 प्रतिमाह, यहां जाने पूरी जानकारी

    Gaon Ki Beti Yojana : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में रहने वाली गरीब एवं निम्न वर्ग से आने वाली सभी बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए गांव की बेटी योजना को शुरू किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गांव की बेटी योजना इसलिए शुरू की गई है ताकि गांव कि, बेटी अपनी पढ़ाई के लिए जागरूक हो सके और इस योजना का लाभ उठाकर के अपनी पढ़ाई को और भी अच्छे से कर सके। दोस्तों यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी हैं और आप भी मध्य प्रदेश राज्य में ग्रामीण इलाके से है। 

    Gaon Ki Beti Yojana

    तो आपके लिए यह योजना एक खुशखबरी के रूप में आई है। क्योंकि मध्य प्रदेश राज्य में गांव की बेटियों के लिए गांव की बेटी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव की बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाली गांव की बेटियों को ₹5000 की धनराशि प्रति वर्ष प्रदान की जाएगी। जिससे वह पढ़ाई में आने वाली आर्थिक वस्तुएं खरीद सकती है। और उच्चतर शिक्षा के लिए आगे बढ़ सकते हैं। यदि आपको भी गांव की बेटी योजना में ऑनलाइन आवेदन करना है तो आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

    Gaon Ki Beti Yojana 2025

    गांव की बेटी योजना मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत गांव की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिससे वह अपनी उच्च पढ़ाई कर सके। मध्य प्रदेश राज्य में गांव की ऐसी बेटियां जो की 12वीं पास करने के पश्चात कॉलेज में पढ़ना चाहती हैं उन्हें मध्य प्रदेश सरकार ₹500 प्रति माह प्रदान करेगी। जिससे वह अपनी पढ़ाई में आगे बढ़ सके और छोटी-मोटी जरूरत के लिए किसी दूसरे के ऊपर निर्भर न रहना पड़े। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    Gaon Ki Beti Yojana Overview

    योजना का नामगांव की बेटी योजना
    किसने शुरू कियामध्य प्रदेश सरकार ने
    राज्यमध्य प्रदेश
    लाभ ₹5000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता
    लाभार्थीराज्य की सभी बेटियां
    आधिकारिक वेबसाइटhttps://scholarshipportal.mp.nic.in/

    Gaon Ki Beti Yojana कब शुरू की गई

    हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गांव की बेटी योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने वर्ष 2005 में की थी। इस योजना का संचालन आज भी उसी प्रकार से किया जा रहा है जैसे पहले किया जाता था। इस योजना का लाभ बालिकाओं को समय-समय पर प्रदान कर दिया जाता है। यदि आप भी इस योजना में आवेदन करेंगे तो आपको भी इस योजना का लाभ बड़ी ही आसानी से समय-समय पर प्रदान किया जाएगा।

    Gaon Ki Beti Yojana में कितना पैसा दिया जाता है

    गांव की बेटी योजना के माध्यम से लाभार्थियों को ₹500 प्रति माह की धनराशि प्रदान की जाती है जो की 10 महीने तक प्रदान की जाती है। तो इस योजना के तहत कुल मिलाकर के ₹5000 की धनराशि बालिकाओं को प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिकाओं को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होता है। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की पूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल में प्रदान की है।

    Gaon Ki Beti Yojana के लिए जरूरी योग्यता 

    गांव की बेटी योजना में आवेदन करने के लिए आपको नीचे बताए गए योग्यताओं को पूर्ण कर लेना होगा।

    • गांव की बेटी योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की बालिकाओं को ही प्रदान किया जाएगा। 
    • इस योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को ही दिया जाता है। 
    • इस योजना का लाभ उन बालिकाओं को प्रदान किया जाता है जिन्होंने 12वीं कक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 

    Gaon Ki Beti Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज 

    यदि आपको भी गांव की बेटी योजना में ऑनलाइन आवेदन करना है तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है इसलिए इन दस्तावेजों को तैयार रखें –

    • आवेदक का आधार कार्ड 
    • आय प्रमाण पत्र 
    • निवास प्रमाण पत्र 
    • जाति प्रमाण पत्र 
    • बैंक खाता विवरण 
    • 12वीं कक्षा की मार्कशीट 
    • पासपोर्ट साइज फोटो 
    • मोबाइल नंबर

    Gaon Ki Beti Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

    गांव की बेटी योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक बालिकाओं को नीचे दिए गए चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आवेदन करना होगा –

    • गांव की बेटी योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश राज्य के स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
    • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन का गांव की बेटी योजना के लिंक पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपको नया एप्लीकेंट आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
    • इसके के बाद आपको अपनी समग्र आईडी करनी है। 
    • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके वेरीफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
    • इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फार्म खोलकर आएगा।
    • इस आवेदन फार्म में पूछी गई जानकारी को अच्छे से भरना है। 
    • इसके बाद आपको से रजिस्ट्रेशन डीटेल्स के विकल्प पर क्लिक करना है। 
    • इसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। 
    • इस यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से इस पोर्टल पर लॉगिन करना है। 
    • लॉगिन करने के पश्चात आपको गांव की बेटी योजना अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना है। 
    • इसके बाद आपके सामने इस योजना का ऑफिशियल आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा। 
    • इस आवेदन फार्म को ध्यान पूर्वक पढ़ना है और मांगी गई संपूर्ण जानकारी को दर्ज करना है। 
    • इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है। 
    • संपूर्ण प्रक्रिया होने के पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है। 

    इस प्रकार आप भी बड़ी ही आसानी से गांव की बेटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

    MP Akansha Yojana

    PM Kisan 17th Installment

    मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना

    Ration Card New List

    ग्रामीण न्याय आवास योजना

    Sukanya Samriddhi Yojana 2025

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now