Category: Sarkari Yojana

Sarkari Yojana

  • Maiya Samman Yojana Physical Verification: इन महिलाओं को भौतिक सत्यापन के बाद मिलेगा 7500 रूपये, यहाँ देखें पूरा प्रोसेस

    Maiya Samman Yojana Physical Verification: इन महिलाओं को भौतिक सत्यापन के बाद मिलेगा 7500 रूपये, यहाँ देखें पूरा प्रोसेस

    Maiya Samman Yojana Physical Verification: झारखंड सरकार द्वारा मंईया सम्मान योजना के तहत जनवरी-फरवरी और मार्च महीने की सहायता राशि एक साथ पात्र महिलाओं के खाते में डाली जा रही है। लेकिन इसके लिए पहले महिलाओं को भौतिक सत्यापन से गुजरना पड़ रहा है। हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा एक नया अपडेट जारी किया गया है जिसके अनुसार केवल उन महिलाओं को जनवरी-फरवरी और मार्च महीने के तहत 7500 रूपये की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी जिन्होंने अपना फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है।

    Maiya Samman Yojana Physical Verification

    ऐसी महिलाएं जो भौतिक सत्यापन पूरा करवा चुकी है, उनके खाते में 7500 की राशि ट्रांसफर की जा रही है। यदि आप भी इस योजना के तहत पंजीकृत है और अभी तक आपको 7500 की राशि प्राप्त नहीं हुई है तो आपको जल्द से जल्द Maiya Samman Yojana Physical Verification करवाना होगा। इसके बाद यह राशि आपके खाते में भेज दी जाएगी। मईयां सम्मान योजना भौतिक सत्यापन क्या है, इसे कैसे करना है और इसके लिए कौन से दस्तावेज लगेंगे, इसकी पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

    Maiya Samman Yojana Installment Update

    इस योजना के अंतर्गत 57 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें अब तक 5 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक प्राप्त हो चुका है। योजना की 5वीं किस्त जनवरी 2025 में जारी की गई थी हालांकि यह किस्त दिसंबर में जारी होनी थी। लेकिन महिलाओं के आवेदनों की पुनः जांच के चलते किस्तों को जारी करने में सरकार द्वारा देरी हुई है। बता दें कि पांचवी किस्त के बाद छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त हाल ही में एक साथ 8 मार्च 2025 से महिलाओं के खाते में आने शुरू हुए हैं। लेकिन इसका लाभ विभिन्न चरणों में पात्र महिलाओं तक पहुँचाया जा रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    पहले चरण में 24 जिलों की 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 की धनराशि भेजी गई है जिसके बाद अब दूसरे चरण में अन्य 14 जिलों की पात्र महिलाओं के खाते में सहायता राशि आनी शुरू हुई है। वहीं 1 लाख महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं जिन्हें आगे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा और 18 लाख महिलाओं के आवेदन होल्ड पर रखे गए हैं जिन्हें योजना का लाभ लेने के लिए मईयां सम्मान योजना भौतिक सत्यापन करवाना होगा।

    Maiya Samman Yojana Physical Verification Overview

    योजना का नाममईयां सम्मान योजना
    राज्यझारखण्ड
    लाभार्थीराज्य की महिलाएं
    लाभ2500 रूपये हर महीने
    फिजिकल वेरिफिकेशनऑनलाइन / ऑफलाइन
    आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

    Maiya Samman Yojana Physical Verification

    झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को जनवरी-फरवरी और मार्च महीने के 7500 रुपये की आर्थिक सहायता एक साथ देने का निर्णय लिया है। लेकिन कुछ अपात्र महिलाएं भी है जो इस योजना का गलत तरीके से लाभ उठा रही हैं। इसलिए झारखंड सरकार ने मईयां सम्मान योजना फिजिकल वेरिफिकेशन को अनिवार्य किया है जिसके माध्यम से सरकार सुनिश्चित करेगी कि सिर्फ उन्हीं महिलाओं को लाभ मिलेगा जो असल में इस योजना का लाभ लेने के योग्य हैं और जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा हो जाएगा उन्ही के खाते में डीबीटी के माध्यम से 7500 रुपए की राशि भेजी जाएगी।

    भौतिक सत्यापन के बाद 38 लाख महिलाओं को मिला लाभ

    7500 जारी करने के पहले चरण में 38 लाख महिलाओं का भौतिक सत्यापन हो चुका है जिनके खाते में यह राशि भेज दी गई है। अब जिन महिलाओं का सत्यापन होना बाकी है उनके आवेदन होल्ड पर रखे गए हैं। यदि ये महिलाएं भौतिक सत्यापन करवा लेती है तो उन्हें भी 7500 की राशि वितरित कर दी जाएगी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 18 लाख महिलाएं ऐसी है जिनका वर्तमान में भौतिक सत्यापन होना बाकि है।

    Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

    • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना होगा।
    • महिलाएं झारखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
    • आवेदिका महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • लाभार्थी महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए।
    • महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
    • परिवार में कोई आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
    • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
    • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

    Maiya Samman Yojana Physical Verification के लिए जरूरी दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • पैन कार्ड
    • राशन कार्ड
    • बैंक खाता पासबुक
    • मोबाइल नंबर
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    Maiya Samman Yojana Physical Verification कैसे करें?

    Maiya Samman Yojana
    • अब होम पेज पर दिए गए “भौतिक सत्यापन अपडेट” के विकल्प पर क्लिक करें।
    • आपके सामने एक पेज खुलेगा, इसमें अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
    • लॉगिन करने के बाद दिए गए विकल्पों में से “भौतिक सत्यापन” के विकल्प पर क्लिक करें।
    • फिर एक पेज ओपन होगा, इसमें आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
    • इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, इसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करें।
    • ओटीपी सत्यापन के बाद आपके फोन में सफलतापूर्वक भौतिक सत्यापन होने का कन्फर्मेशन मैसेज आ जाएगा।

    Maiya Samman Yojana Offline Physical Verification कैसे करें?

    • इसके लिए पहले आप ग्राम पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जाइए।
    • संबंधित अधिकारी से संपर्क करके भौतिक सत्यापन फॉर्म प्राप्त कीजिए।
    • अब इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को ध्यान से भरिए।
    • फिर आधार कार्ड, बैंक खाता और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी को फॉर्म के साथ संलग्न करके संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दीजिए।
    • संबंधित अधिकारी द्वारा Maiya Samman Yojana Physical Verification की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी और आपके मोबाइल में कन्फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा।

    इसे भी पढ़ें:

    Official Websiteयहाँ क्लिक करे
    Home Pageयहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Maiya Samman Yojana 8th Installment: मईयां सम्मान योजना की 8वीं किस्त इस दिन होगी जारी

    Maiya Samman Yojana 8th Installment: मईयां सम्मान योजना की 8वीं किस्त इस दिन होगी जारी

    Maiya Samman Yojana 8th Installment: मईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस योजना की 8वीं किस्त जारी करने की तिथि की घोषणा हो चुकी है। विधानसभा बैठक में मैया सम्मान योजना की 8वीं किस्त होली से पहले देने की घोषणा कर दी गई है और 8वीं किस्त के साथ ही महिलाओं को 6वीं और 7वीं किस्त की राशि भी दी जाने वाली है जो कि आवेदन की पुनः जांच के चलते नहीं दी गई थी। यानि इस महीने महिलाओं को कुल 7500/- रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

    महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है और जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2025 तक तीनों किस्तों का लाभ महिलाओं के खाते में भेजा जा सकता है। इस लेख में हम आपको Maiya Samman Yojana 8th Installment कब आएगा, इसका स्टेटस कैसे देखें, इस बार कुल कितनी राशि मिलेगी और किन महिलाओं को लाभ मिलेगा, इसकी विस्तृत जानकारी देंगे, इसलिए हमारा आपसे अनुरोध है कि आप इस लेख के साथ अंत तक जुड़े रहें।

    Maiya Samman Yojana क्या है?

    झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक महिलाओं को इसकी 5 किस्तें प्राप्त हो चुकी है लेकिन आवेदनों की जांच के चलते 6वीं और 7वीं किस्त का लाभ भी महिलाओं के खाते में भेजा नहीं गया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    वही 8वीं किस्त जारी करने की तिथि पास आ चुकी है इसलिए इस महीने महिलाओं को मैया सम्मान योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं तीनों किस्तों का लाभ एक साथ दिया जायेगा। इस सहायता राशि से महिलाएं अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूर्ण कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

    Maiya Samman Yojana 8th Installment Overview

    योजना का नाममईयां सम्मान योजना
    राज्यझारखण्ड
    लाभार्थीराज्य की महिलाएं
    लाभ2500/ रूपये हर महीने
    स्टेटस चेकऑनलाइन
    आधिकारिक वेबसाइटhttp://mmmsy.jharkhand.gov.in/

    Maiya Samman Yojana 8th Installment Date

    मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को ना तो 6वीं किस्त का लाभ मिला है और ना ही 7वीं किस्त और अब Maiya Samman Yojana 8th Installment Date भी नजदीक आ गई है। तो हम आपको बता दें कि मैया सम्मान योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं तीनो किस्तों के लाभ एक साथ दिए जाएंगे। इस तरह महिलाओं को कुल 7500 रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी, इसमें जनवरी, फरवरी और मार्च तीनो महीने की आर्थिक लाभ राशि सम्मिलित है।

    बता दें कि योजना के तहत पंजीकृत 57 लाख महिलाओं के खाते में Maiya Samman Yojana की सहायता राशि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2025 को ट्रांसफर की जा सकती है। मार्च में लाभुकों को 3 माह की राशि एक साथ इसी दिन या होली के अवसर पर 15 मार्च 2025 तक हस्तांतरित कर दी जाएगी।

    Maiya Samman Yojana 8th Kist के लिए पात्रता

    • झारखंड राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
    • 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
    • इसके लिए महिला के पास खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए जिसमें डीबीटी एक्टिव हो।
    • महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए
    • महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता या ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

    Maiya Samman Yojana 8th Installment Status कैसे चेक करें?

    मईयां सम्मान योजना के तहत 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त की राशि जैसे ही जारी की जाएगी उसका स्टेटस आप आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –

    • स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
    • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज में जाने के बाद आपको दिए गए “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करना है।
    Maiya Samman Yojana
    • अब एक पेज खुलकर आएगा, इसमें लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना है।
    Maiya Samman Yojana
    • लॉगिन करने के बाद दिए गए विकल्प “आवेदन एंव भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
    • फिर एक पेज खुलकर आएगा, यहां आपको अपनी आवेदन संख्या व मोबाइल नंबर इंटर करके स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को सबमिट करना है।
    • अब इसके बाद दिए गए “ओटीपी प्राप्त करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
    • इतना करने के बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आपको  एक ओटीपी प्राप्त होगा, उसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके वेरीफाई करना है।
    • ओटीपी सत्यापन के बाद एक पेज ओपन होगा, इसमें आप मैया सम्मान योजना 8वीं किस्त और अन्य किस्तों के भुगतान का पूरा विवरण देख सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें:

    Official Websiteयहाँ क्लिक करे
    Home Pageयहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • E Kalyan Scholarship Yojana : छात्रों को मिलेगी ₹90000 तक की छात्रवृत्ति, यहां देखें पूरी जानकारी

    E Kalyan Scholarship Yojana : छात्रों को मिलेगी ₹90000 तक की छात्रवृत्ति, यहां देखें पूरी जानकारी

    E Kalyan Scholarship Yojana : झारखंड सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के जरिए उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु झारखंड सरकार ने ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत झारखंड राज्य के छात्रों को 19000 रुपए से 90000 रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

    E Kalyan Scholarship Yojana

    यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाने की सोच रहे हैं तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, झारखंड सरकार द्वारा इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ पात्रता मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं जिन्हें आपको पूरा करके इस योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके अलावा इस योजना का लाभ आपको तभी दिया जाएगा जब आपके पास संपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

    E Kalyan Scholarship Yojana 2025

    जैसा कि, आप सभी लोग जानते होंगे कि, राज्य में बहुत से छात्र एवं छात्राएं हैं जो की 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं परंतु आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह उच्च शिक्षा को प्राप्त नहीं कर पाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना को आरंभ किया है। इस योजना का लाभ राज्य के सभी छात्रों को प्रदान किया जाएगा ताकि, वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    PM Yashasvi Scholarship Yojana 2024

    इस योजना के तहत 19 हजार रुपए से 90000 रुपए तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, जो लोग अपनी आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और अपने आगे की पढ़ाई को पूरा कर सकते हैं।

    E Kalyan Scholarship Yojana के लाभ

    • ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना का लाभ है 10वीं पास छात्र एवं छात्राओं को प्रदान किया जाता है।
    • इस योजना का लाभ उठाकर के छात्र एवं छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
    • इस योजना के तहत 19 हजार रुपए से 90000 रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
    • स्कॉलरशिप योजना के तहत प्रदान की जाने वाली धन्य राशि विद्यार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।
    • इस राशि को प्राप्त करके विद्यार्थी अपने आगे की पढ़ाई को और भी अच्छे से कर सकेगा।

    E Kalyan Scholarship Yojana के लिए निर्धारित पात्रता

    ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सरकार द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पत्रताओं को पूर्ण करने की जरूरत होगी –

    • ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना का लाभ झारखंड राज्य के मूल निवासी छात्र एवं छात्राओं को ही प्रदान किया जाएगा।
    • इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को भी दिया जाएगा।
    • इस योजना का लाभ सिर्फ उन छात्रों को प्रदान किया जाता है जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होती है।
    • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास उसका खुद का बैंक खाता होना बहुत ही जरूरी है।
    • ऐसे विद्यार्थी जो कि, पहले से ही किसी छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा चुके हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

    E Kalyan Scholarship Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

    ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, इसलिए इन दस्तावेजों को तैयार रखें –

    • आवेदक का आधार कार्ड
    • आय प्रमाण पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • बैंक खाता विवरण
    • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
    • जाति प्रमाण पत्र
    • मोबाइल नंबर
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    PM Vishwakarma Toolkit E Voucher 2024

    E Kalyan Scholarship Yojana मैं आनलाइन माध्यम से आवेदन कैसे करें?

    यदि आपको ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके इस योजना में आवेदन कर सकते हैं –

    • ई कल्याण स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा जिसमें मांगी की संपूर्ण जानकारी को अच्छे से पढ़कर के दर्ज करें।
    • इसके बाद आई एग्री वैल्यू कांस्टेंट के विकल्प पर टिक करें।
    • इसके बाद वेरीफाई आधार डीटेल्स के विकल्प पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे दर्ज करके ओटीपी वेरीफिकेशन करें।
    • इसके बाद आपको एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
    • इस लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
    • इसके बाद आपके सामने इस योजना का आवेदन फार्म खुलकर आएगा जिसे आपको अच्छे से पढ़कर के भरना है।
    • इसके बाद मांगे के सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
    • इसके बाद submit के विकल्प पर क्लिक करें।

    कुछ इस प्रकार आप भी बिना किसी परेशानी के ई कल्याण स्कॉलरशिप योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

    LIC Golden Jubilee Scholarship

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Bihar Niji Nalkup Yojana 2025 से निजी नलकूप लगवाने हेतु सरकार दे रही 80% तक सब्सिडी, ऐसे करे आवेदन

    Bihar Niji Nalkup Yojana 2025 से निजी नलकूप लगवाने हेतु सरकार दे रही 80% तक सब्सिडी, ऐसे करे आवेदन

    Bihar Niji Nalkup Yojana 2025 : बिहार सरकार द्वारा राज्य के किसानों के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है जिसका नाम बिहार निजी नलकूप योजना है। इस योजना के अंतर्गत देश के जो किसान फसलों की सिंचाई करने के लिए अपना निजी नलकूप लगाना चाहते हैं तो सरकार उन्हें 50% से लेकर 80% तक पर अनुदान प्रदान कर रही है। जिससे किसानों के ऊपर नलकूप लगाने के लिए आर्थिक दबाव नहीं पड़ता है।

    अगर आप भी एक किसान है और बिहार निजी नलकूप योजना में आवेदन करके किसका लाभ उठाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े। नीचे आपको बताएंगे कि बिहार निजी नलकूप योजना क्या है? इस योजना के उद्देश्य क्या है? किस प्रकार से आपको इस योजना का लाभ मिलेगा? पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को आगे तक ध्यानपूर्वक पढ़े।

    बिहार निजी नलकूप योजना 2025

    बिहार के सभी किसान भाइयों के लिए बहुत अच्छी सूचना है। आप अपने खेतों में सिंचाई करने के लिए अपना खुद का पर्सनल नलकूप लगा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना होगा। सरकार आपको 50% से लेकर 80% तक की सब्सिडी प्रदान करती है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    इसके अलावा आपको पंप खरीदने के लिए भी ₹10000 की राशि अलग से दी जाती है। कोई भी इच्छुक किसान इस योजना का लाभ ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके ले सकता है जिससे किसानों को कम कीमत पर अपना खुद का निजी नलकूप मिल जाएगा।

    Bihar Niji Nalkup Yojana 2025 Overview

    Name of Schemeबिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना
    Started Byबिहार सरकार द्वारा
    Beneficiariesराज्य के किसान
    Objectivesनलकूप लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान करना
    Mode of Applyऑनलाइन
    Official Websitehttps://mwrd.bih.nic.in/mnny/default.aspx

    Bihar Niji Nalkup Yojana का उद्देश्य

    सरकार द्वारा चलाई जा रही बिहार निजी नलकूप योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम कीमत पर खेतों में सिंचाई करने के लिए नलकूप उपलब्ध करवाना है। ताकि किसानों को उचित मात्रा में फसलों की सिंचाई करने के लिए पानी उपलब्ध हो सके और उन्हें किसी भी प्रकार से फसलों को नुकसान नहीं हो सके। कई बार बारिश नहीं होने की स्थिति में किसने की फैसले खराब हो जाती है।

    अगर उनके पास सिचाई के पर्याप्त उपकरण रहेंगे तो वह अच्छे तरीके से अपने फसलों की सिंचाई कर पाएंगे जिससे उनके फसले अच्छी होगी। फसले अच्छी होने से किसान की इनका बढ़ती है जिससे किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बनते हैं।

    बिहार कृषि यंत्र योजना

    बिहार निजी नलकूप योजना के लाभ | Benefits

    • इस योजना के अंतर्गत किसानों को निजी नलकूप लगाने के लिए सरकार सब्सिडी प्रदान करती है।
    • यह योजना बिहार के सभी जिलों में लागू है।
    • अगर कम गहराई वाला नलकूप लगाते हैं तो आपको ₹100 प्रति फिट के हिसाब से अधिकतम 15000 रुपए तक का अनुदान दिया जाता है।
    • अगर आप मध्य गहराई का नलकूप लगाते हैं तो आपको 182 रुपए प्रति फीट के हिसाब से अधिकतम 35000 तक का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है।

    Bihar Niji Nalkup Yojana के लिए पात्रता

    • आवेदन करने वाला व्यक्ति बिहार राज्य का स्थाई निवासी हो।
    • इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलेगा।
    • आवेदन करने वाले किसान के पास न्यूनतम 0.40 एकड़ जमीन खेती योग्य होना जरूरी है।
    • एक किसान को अधिकतम एक बोरिंग और सेट पर ही अनुदान प्रदान किया जाएगा।
    • लघु और सीमांत किसानों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

    बिहार निजी नलकूप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

    • आधार कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • कृषि संबंधित सभी डाक्यूमेंट्स
    • आपके पास पहले से ही कोई निजी नलकूप नहीं है इसका सर्टिफिकेट।
    • किसी भी अन्य प्रकार की सहायता नहीं ले रहे हैं इसका शपथ पत्र।
    • बैंक अकाउंट
    • मोबाइल नंबर
    • पासपोर्ट साइज फोटो

    बिहार निजी नलकूप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

    अगर आप बिहार के एक किसान है और निजी नलकूप योजना के अंतर्गत आवेदन करके इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताई जा रही है, उसे ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

    • सबसे पहले आपको बिहार शताब्दी निजी नलकूप योजना online की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
    • होम पेज पर आपको आवेदन की ड्रॉप डाउन मेनू में आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
    • एक नया पेज आपके सामने खुलेगा जहां पर किसान का सभी प्रकार का विवरण, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारी दर्ज करनी है और ओटीपी के माध्यम से इसे वेरीफाई करना है।
    • इसके बाद आपको Save  & Next के विकल्प पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपसे कुछ आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करने के लिए कहा जाएगा वह प्रक्रिया पूरी करें।
    • इसके बाद आपको इस आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर देना है और अंत में जो आपको रसीद मिलती है उसे अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

    इसे भी पढ़ें –

    बिहार निजी नलकूप योजना स्टेटस कैसे चेक करें?

    अगर आपने ऊपर बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके निजी नलकूप योजना के लिए आवेदन कर दिया है तो आप इसकी स्टेटस को समय-समय पर ट्रैक कर सकते हैं।

    • mukhyamantri niji nalkup yojana status check करने के लिए पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज जाएँ।
    • जहां पर आपको आवेदन के ड्रॉप डाउन मेनू में आवेदन की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
    • एक नया पेज आपके सामने खुलेगा जहां पर आपने जो मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन के लिए उपयोग किया था वह दर्ज करके ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करें।
    • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा वह दर्ज करके आपको वेरीफाई करना है।
    • इसके बाद आपकी एप्लीकेशन फॉर्म की स्थिति आपके सामने स्क्रीन पर नजर आने लगेगी।
    https://sarkariprime.com/bihar-nrega-job-card-list/
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Mukhyamantri Matritva Suraksha Yojana 2025: सरकार देगी गर्भवती महिलाओं को 21000 रूपये, जाने आवेदन प्रक्रिया

    Mukhyamantri Matritva Suraksha Yojana 2025: सरकार देगी गर्भवती महिलाओं को 21000 रूपये, जाने आवेदन प्रक्रिया

    Mukhyamantri Matritva Suraksha Yojana 2025: जैसा की आप सभी जानते है की दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन चुकी है। ऐसे में बीजेपी सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना को जल्दी ही शुरू किया जाने वाला है जिसका वादा चुनाव से पहले जनता से किया गया था। चुनाव से पहले बीजेपी सरकार ने मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना शुरू करने की घोषणा की थी जिसके तहत 21000 तक की राशि इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिला को दी जाएगी और साथ ही 6 पोषण किट का लाभ भी दिया जाएगा।

    Mukhyamantri Matritva Suraksha Yojana

    आगे इस आर्टिकल में हम आपको मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना 2025 के बारे में पूरी जानकारी देंगे। यहां हम आपको मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना क्या है, इस योजना का उद्देश्य क्या है, इसके लाभ क्या है, इसका लाभ लेने के लिए आपके पास कौन सी पात्रता होनी चाहिए, इसके लिए कौन से दस्तावेज लगेंगे और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

    दिल्ली मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना क्या है?

    मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना को दिल्ली सरकार द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर ध्यान केंद्रित करते हुए लागू करने की योजना बनाई जा रही है। चुनाव में अब बीजेपी की सरकार बन चुकी है और अपने वादे के मुताबिक बीजेपी सरकार दिल्ली में गर्भवती महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना की शुरुआत करने वाली है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिला को 21000 रुपए और पोषण किट का लाभ प्रदान किया जाएगा, इसका लाभ वे महिलाएं ले सकेंगी जिनकी उम्र 19 साल से ऊपर होगी। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए आप इस लेख को आगे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना का उद्देश्य क्या है?

    दिल्ली में बीजेपी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार लाना है। इस दौरान महिलाओं को काफी ज्यादा पोषण की आवश्यकता होती है इसलिए सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी गर्भवती महिला को गर्भावस्था के समय पर्याप्त पोषण मिले। इसके लिए इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

    Mukhyamantri Matritva Suraksha Yojana के लाभ क्या हैं?

    मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा कई प्रकार के लाभ दिए जाएंगे, इसका विवरण निम्नलिखित है –

    • इस योजना के अंतर्गत दिल्ली सरकार गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
    • इसके तहत महिलाओं को ₹21000 और पोषण किट सरकार के द्वारा दिया जाएगा।
    • यह योजना गर्भवती महिला व कोख में पल रहे बच्चे का विकास सुनिश्चित करेगी।
    • महिला को इस सहायता राशि से स्वास्थ्य एवं पोषण में सतत सुधार हेतु आर्थिक समर्थन प्राप्त होगा।
    • महिला एवं उनके बच्चे के विकास के लिए खास करके हेल्थ को देखते हुए सरकार  इस योजना को लागू करेगी।
    • ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें खासकर इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा जिससे गर्भावस्था के दौर में उन्हें पर्याप्त पोषण प्राप्त हो सके।

    शहरी लोगों को मिलेगा घर बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये, यहां देखें पूरी जानकारी

    मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के लिए पात्रता

    अभी मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना की शुरुआत हुई नहीं है, इसलिए पात्रता-मानकों से संबंधित जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। जैसे ही सरकार इस योजना को लागू करेगी, योजना के लिए पात्रता मानदंड संबंधित दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। सामान्य रूप से प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्न दिशा निर्देशों के आधार पर महिलाएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं –

    • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला दिल्ली की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
    • योजना का लाभ केवल दिल्ली की गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला है।
    • इसके लिए महिला की आयु कम से कम 19 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
    • आवेदिका महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
    • महिला के परिवार की सालाना आय कम होनी चाहिए।
    • महिला का बैंक अकाउंट उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

    सरकार दे रही 20 लाख रूपये तक बिजनेस लोन, ऐसे करें आवेदन

    Mukhyamantri Matritva Suraksha Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

    मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना का लाभ लेने हेतु महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, ये जरूरी दस्तावेज कुछ इस प्रकार हैं –

    • आधार कार्ड
    • बैंक पासबुक
    • राशन कार्ड
    • निवास प्रमाण पत्र
    • अस्पताल से गर्भावस्था का प्रमाण
    • मोबाइल नम्बर
    • वोटर आईडी कार्ड
    • पासपोर्ट साइज़ फोटो
    • आय प्रमाण पत्र आदि।

    मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

    हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की Delhi Mukhyamantri Matritva Suraksha Yojana की शुरुआत अभी नहीं हुई है। अभी इसे लागू करने की घोषणा मात्र की गई है। ऐसे में अभी आवेदन प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही योजना को राज्य में लागू करके आवेदन फॉर्म भरवाए जाएंगे। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट भी लॉन्च की जाएगी जिसके बाद योजना से संबंधित जानकारियां स्पष्ट होगी। जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इसकी जानकारी दे देंगे। अतः हमारा आपसे अनुरोध है कि आप समय-समय पर हमारी वेबसाइट में आकर नई जानकारियों से अपडेट लेते रहें।

    इसे भी पढ़े –

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Ration Card New Member Add: राशन कार्ड में नया सदस्य कैसे जोड़े? देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    Ration Card New Member Add: राशन कार्ड में नया सदस्य कैसे जोड़े? देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

    Ration Card New Member Add: राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम ऐड होना जरूरी है। ऐसे में यदि परिवार के किसी छूटे हुए सदस्य का नाम आप जोड़ना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन नाम जोड़ सकते है। इसके लिए आपको किसी कार्यालय में भाग दौड़ करने की आवश्यकता नहीं है। राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम शामिल होने पर ही सभी सदस्य को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। Ration Card New Member Add

    इसलिए राशन कार्ड में सभी सदस्यों का नाम शामिल करना जरुरी है। इस लेख में हम आपको राशन कार्ड में नए सदस्य को ऐड कैसे करें, इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, यह प्रक्रिया कहां से पूरी की जाएगी, इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

    Ration Card New Member Add

    अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है तो नए सदस्य जोड़ने के लिए आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। क्योंकि राशन कार्ड में नए सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया के दौरान आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसे सत्यापित करके आप नए मेंबर ऐड कर सकेंगे। इसी के साथ आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। इसलिए इस पोस्ट को आगे ध्यान से पढ़ें ताकि सभी जरूरी जानकारी आपको प्राप्त हो सके और आप राशन कार्ड मे नए सदस्य जोड़ने के लिए सभी तैयारी पहले से कर सकें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    Ration Card New Member Add Overview

    आर्टिकल का नाम
    Ration Card New Member Add
    लाभार्थी
    देश के गरीब नागरिक
    लाभ
    मुफ्त राशन
    वर्ष
    2025
    मेंबर ऐड प्रोसेस
    ऑनलाइन
    एप्प्लकेशन लिंक

    Ration Card New Member Add करने के लाभ क्या हैं?

    यदि आपका राशन कार्ड में आपके परिवार के सभी सदस्यों का नाम शामिल नहीं है तो आप सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संख्या का मूल्यांकन कर सरकार विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करती है इसलिए राशन कार्ड में सभी सदस्यों का शामिल होना जरूरी है। अगर आपके राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के नाम जुड़े हुए हैं तो आपको और परिवार के सभी सदस्यों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे –

    • परिवार के सभी सदस्यों को सरकारी राशन की दुकान से उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री मिलेगी।
    • परिवार के सभी सदस्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत आसानी से लाभ उठा सकेंगे।
    • सरकार और जरूरतमंद नागरिकों के बीच पारदर्शिता बनेगी।
    • सरकार आसानी से लाभुकों की पहचान कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दे पाएगी।
    • राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनेगी जिससे धोखाधड़ी कम होगी।

    राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने से आपको उपरोक्त लाभ दिए जाएंगे। यह प्रक्रिया डिजिटल होने के कारण समय की होगी और बता दें कि नए मेंबर जोड़ने के लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी।

    राशन कार्ड में नया सदस्य कैसे जोड़े?

    खाद्य वितरण प्रणाली का प्रबंध करने हेतु सरकार ने Mera Ration App 2.0 लॉन्च किया है। इस ऐप का उपयोग कर आप राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ सकते हैं। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि नए सदस्य का नाम जोड़ने हेतु आपको कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी।

    Ration Card New Member Add करने हेतु जरूरी दस्तावेज

    राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं –

    • सदस्य का आधार कार्ड
    • बैंक पासबुक
    • आय प्रमाण पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • मोबाइल नंबर
    • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

    Ration Card New Member Add Kaise Kare (राशन कार्ड में न्यू मेंबर कैसे जोड़े)

    • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में Mera Ration App 2.0 डाउनलोड करना होगा।

    Ration Card New Member Add

    • जब यह ऐप आपके मोबाइल फोन में इंस्टॉल हो जाए, तो इसे ओपन करना होगा।
    • ऐप को ओपन करने के बाद आपको आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड एंटर करके दिए गए “Send OTP” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

    Ration Card New Member Add

    • अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दिए गए स्थान पर दर्ज करके सत्यापित करना होगा।
    • ओटीपी सत्यापन के बाद आपको MPIN सेट करना होगा।
    • MPIN सेट होने के बाद डैशबोर्ड खुल जाएगा, यहां आपको दिए गए महत्वपूर्ण विकल्पों में से “Family Details” का विकल्प चुनना होगा।
    • अब आपको राशन कार्ड से जुड़े परिवार के सदस्यों की जानकारी देखने को मिलेगी।
    • इस पेज में आपको “Add New Member” या “नए सदस्य का नाम जोड़ें” का विकल्प मिलेगा, इसी विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • अब अगला पेज खुलकर आएगा जहां नए सदस्य से संबंधित कुछ जानकारी देनी होगी।
    • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
    • अंत में फॉर्म को सबमिट करना होगा और राशन कार्ड में नया सदस्य ऐड हो जाएगा।

    इसे भी पढ़ें:

    Important Links

    Official Website यहाँ क्लिक करे
    Home Page यहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Group यहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Group यहाँ क्लिक करे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Ladki Bahin Yojana 10th Installment Date: लाडकी बहीण योजना की 10वीं किस्त इस दिन होगी जारी

    Ladki Bahin Yojana 10th Installment Date: लाडकी बहीण योजना की 10वीं किस्त इस दिन होगी जारी

    Ladki Bahin Yojana 10th Installment Date: अभी हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी महिलाओं को 8वीं और 9वी किस्त की राशि दी गई है। जिसके बाद अब सभी महिलाएं जानना चाहती है कि उन्हें लाडकी बहीण योजना की 10वीं किस्त कब मिलेगी। मार्च महीने में ही महिलाओं को दो किस्तों का लाभ एक साथ यानि ₹3000 की धनराशि मिली हैं तो अब अगली सभी लाभार्थी महिलाओं को अप्रैल में दिए जायंगे।

    Ladki Bahin Yojana 10th Installment Date

    अगर आप भी महाराष्ट्र राज्य की महिला है और लाडकी बहीण योजना का लाभ उठा रही है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको लाडकी बहीण योजना की 10वीं किस्त किस तिथि को जारी होगी इसके बारे में जानकारी देंगे। साथ ही हम आपको इसका स्टेटस चेक करने के बारे में भी बताएंगे। तो हमारा आपसे निवेदन है कि आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

    Ladki Bahin Yojana क्या है?

    महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के हित में लाडकी बहीण योजना की शुरुआत 28 जून 2024 को की थी जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक मदद दी जा रही है। यह सहायता राशि महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार चाहती है कि महिलाएं अपनी जरूरत को खुद पूरा करें और किसी पर निर्भर ना रहे जिससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार हो सके। इसी उद्देश्य से अब तक सरकार ने महिलाओं को 9 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक दे दिया है, इसके बाद महिलाएं 10वीं किस्त के इंतजार में है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    Ladki Bahin Yojana 10th Installment Overview

    योजना का नाममाझी लाडकी बहीण योजना
    राज्यमहाराष्ट्र
    लाभार्थीराज्य की महिलाएं
    लाभ₹1500 हर महीने
    10वीं किस्त तिथिअप्रैल 2025
    स्टेटस चेकऑनलाइन
    आधिकारिक वेबसाइटladakibahin.maharashtra.gov.in

    Ladki Bahin Yojana Latest Update

    महाराष्ट्र सरकार द्वारा 10 मार्च 2025 को साल 2025-26 का बजट पेश किया गया लेकिन इस दौरान लाडकी बहीण योजना के लिए बजट बढ़ाया नहीं गया है, पहले की तरह इसके लिए 36000 करोड रुपए का बजट आवंटित किया गया है और साथ ही सरकार ने सहायता राशि में वृद्धि संबंधित कोई घोषणा भी नहीं की है। इसलिए आने वाली 10वीं किस्त में भी महिलाओं को ₹1500 ही दिए जाएंगे।

    लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी ने सहायता राशि वृद्धि को लेकर खास जानकारी दी है कि सरकार अपने किए गए वादे को जरूर पूरा करेगी। आने वाले कुछ समय में सहायता राशि को ₹1500 से ₹2100 तक ले जाया जाएगा लेकिन इसके लिए लाभार्थी महिलाओं को कुछ महीनो का इंतजार और करना होगा।

    Ladki Bahin Yojana 10th Installment Date

    लाडकी बहीण योजना के तहत 8वीं और 9वीं किस्त की कुल ₹3000 की सहायता राशि हाल ही में 8 मार्च 2025 को जारी किया गया है। जिसका लाभ करीब 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को मिला है। 9वीं किस्त की राशि सफलतापूर्वक प्राप्त करने के बाद महिलाएं 10वीं किस्त के इंतजार में है तो महिलाओं को हम बताना चाहेंगे कि 10वीं किस्त की राशि अप्रैल माह में जारी की जाएगी।

    हर महीने की 10 तारीख तक सरकार द्वारा सहायता राशि दी जाती है, इसलिए संभावना है कि 10 अप्रैल 2025 तक लाडकी बहीण योजना की 10वीं किस्त के पैसे महिलाओं के खाते में डाल दिए जाएंगे। अगर आप इसका स्टेटस चेक करना चाहती है तो ऑनलाइन चेक कर सकती है जिसका पूरा प्रोसेस इस आर्टिकल में बताया गया है।

    लाडकी बहीण योजना की 10वीं किस्त का लाभ किन्हें नहीं मिलेगा?

    माझी लाडकी बहीण योजना के तहत उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो योजना की पात्रता मानदंडों को पूरा करती है। ऐसी कई महिलाएं हैं जो 65 वर्ष से अधिक उम्र होने के बाद भी या ढाई लाख रुपए से अधिक सालाना आय होने के बाद भी इस योजना का लाभ ले रही हैं। ऐसी महिलाओं की पहचान कर उन्हें अपात्र घोषित किया जा रहा है और उनके नाम लाभार्थी सूची से हटाए जा रहे हैं।

    इस कार्यवाही में लगभग 5 लाख महिलाओं को अपात्र पाया गया है जिन्हें अब आगे योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। यदि आप भी इन महिलाओं में से है तो आप भी 10वीं किस्त की राशि से वंचित रह जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं को ई-केवाईसी पूर्ण करवाना भी अनिवार्य है, जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उन्हें भी आगे योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

    माझी लाडकी बहीण योजना 2025 के लिए पात्रता

    • आवेदिका महिला महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
    • महिला की उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    • इसके लिए आवेदन करने वाली महिला के परिवार में कोई सरकारी पद पर कार्यरत या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
    • महिला के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
    • महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    Ladki Bahin Yojana 10th Installment Status कैसे देखें?

    • सबसे पहले माझी लाडकी बहीण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • अब मुख्य पृष्ठ में दिए गए “अर्जदार लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करें।
    Ladki Bahin Yojana
    • फिर अगले पेज पर मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
    Ladki Bahin Yojana
    • अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आप दिए गए “भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आवेदन क्रमांक और Captcha Code दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक करें।
    • अब आपके सामने योजना का पेमेंट स्टेटस खुल कर आ जायेगा जिसमे आप सभी किस्तों के भुगतान का विवरण चेक कर सकते है।

    इसे भी पढ़ें:

    Official Websiteयहाँ क्लिक करे
    Home Pageयहाँ क्लिक करे
    Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
    Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025: अब महाराष्ट्र सरकार लाड़ली बहनों को प्रति माह देगी ₹1500, जानें कैसे करें आवेदन !

    Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025: अब महाराष्ट्र सरकार लाड़ली बहनों को प्रति माह देगी ₹1500, जानें कैसे करें आवेदन !

    Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना 2025 की शुरुआत की है। इस योजना द्वारा पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे महिलाएं अपनी दैनिक आर्थिक जरुरतें पुरी कर सकती है। महाराष्ट्र की स्थाई निवासी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती है।

    अगर आपको इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है तो आपको इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 21 से 65 साल तक की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र है। इस पोस्ट में हम आपको लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र 2025 के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

    Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025 क्या है?

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। महाराष्ट्र की स्थाई निवासी और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं इस योजना के लिए पात्र है। इस योजना का लाभ 21 से 65 साल तक की महिलाओं को मिलेगा। इस योजना द्वारा महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए आर्थिक सहायता दी जाने वाली है। इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और अपनी दैनिक जरूरतें पुरी कर सकेगी। महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतें पुरी करने के लिए दुसरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025 Overview

    योजना का नामलाडली बहना योजना महाराष्ट्र
    राज्य महाराष्ट्र
    किसने शुरू की एकनाथ शिंदे
    लाभ हर महीने 1500 रुपए
    लाभार्थी महाराष्ट्र की आर्थिक रुप से कमजोर महिलाएं
    आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन, ऑफलाइन
    आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

    Ladli Behna Yojana के लिए पात्रता

    अगर आप महाराष्ट्र लाड़ली बहना योजना 2025 का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास यह पात्रता होना आवश्यक है:

    • महाराष्ट्र की स्थाई निवासी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र है।
    • 21 से 65 साल तक की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र है।
    • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
    • आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आर्थिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

    Ladli Yojana Maharashtra हेतु आवश्यक दस्तावेज

    अगर आप Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025 का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास यह दस्तावेज होना आवश्यक है:

    • आधारकार्ड
    • राशनकार्ड
    • निवास प्रमाणपत्र
    • आय प्रमाणपत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • बैंक खाता पासबुक
    • मोबाईल नंबर

    Ladli Behna Yojana Maharashtra 2025 के लिए कैसे आवेदन करे?

    अगर आप Ladli Behna Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह स्टेप्स फाॅलो करना जरूरी है:

    • अगर आप Ladli Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
    • अब आपके सामने इसकी ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुलेगा। अब इस पर आपको Click Here To Apply यह विकल्प दिखाई देगा।
    • इसके उपर आपको क्लिक करना है।अब आपके सामने इस वेबसाइट का आवेदन फाॅर्म खुलेगा। इसमें आपसे जो जो जानकारी पुछी जाएगी वह आपको ठीक से भरनी है।
    • अब आपको आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने है। अब आपको सबमिट इस बटन पर क्लिक करना है। इस तरह से आपकी इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    Ladli Behna Yojana के लिए Login कैसे करें?

    अगर आप लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर लाॅगिन करना चाहते हैं तो आपको यह स्टेप्स फाॅलो करना जरूरी है:

    • अगर आप लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर लाॅगिन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • अब आपको होमपेज पर Application Login इस विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपके सामने नया पेज खुलेगा।
    • इसमें आपको अपना मोबाईल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालना है।‌ अब आपको लाॅगिन इस विकल्प पर क्लिक करना है। इस तरह से आपकी लाॅगिन प्रक्रिया पुरी हो जाएगी।

    इस योजना के लाभ

    • लाड़ली बहना योजना द्वारा पात्र महिलाओं को हर महिने 1500 रुपए आर्थिक सहायता दी जाती है ।
    • इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वह अपनी दैनिक जरूरतें को पूरा कर पायेगी।
    • इस योजना से महाराष्ट्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।
    • इस योजना से महिलाएं सशक्त होगी और उनके जीवनमान में सुधार होगा।

    FAQ:

    लाड़ली बहना योजना क्या है?

    Ans: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना द्वारा महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए आर्थिक सहायता दी जाने वाली है।

    लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

    Ans: इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ है।

    Ladli behna awas Yojana beneficiary list

    Ladli Laxmi Yojana Certificate

    UP Kashi Darshan Yojana

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
  • Ration Card Online Apply: राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

    Ration Card Online Apply: राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

    Ration Card Online Apply: राशन कार्ड सभी गरीब परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके माध्यम से उन्हें बहुत ही कम दामों में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। राशन कार्ड की जरूरत हमें बहुत से कामों में पड़ती है और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी राशन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। अब राशन कार्ड बनवाने के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    यदि अभी तक आपका राशन कार्ड नहीं बना है तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, कौन से पात्रता-मानदंडों को पूरा करना होगा। इसके लिए इस लेख को पूरा पढ़ना जरूरी है ताकि बिना किसी त्रुटि के आप राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन फॉर्म भर सकें। इस लेख में हम राशन कार्ड कैसे बनाएं? इसका पूरा प्रोसेस बतायंगे, इसलिए लेख के साथ अंत तक बने रहें।

    राशन कार्ड कैसे बनाएं?

    राशन कार्ड के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को विभिन्न लाभ दिए जाते हैं। इस राशन कार्ड के जरिये लाभार्थी नागरिक सरकारी राशन की दुकान से सस्ते दामों पर अनाज प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए राशन कार्ड योजना लागू की गई है। आप भी अपनी पात्रता-मानदंडों की जांच कर राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सभी राज्य के खाद्य पोर्टल पर ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने की सुविधा दी गई है, इसकी अधिक जानकारी के लिए पोस्ट को पढ़ना जारी रखें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now

    राशन कार्ड बनवाने के लाभ क्या है

    • राशन कार्ड के माध्यम से गरीब नागरिकों को बहुत ही कम दामों में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।
    • विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी राशन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।
    • सरकार द्वारा तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं और यह अलग-अलग आय वर्ग के लोगों को वितरित किए जाते हैं।
    • गरीब नागरिकों के लिए राशन कार्ड बनवाना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे बहुत सारे लाभ उन्हें मिलते हैं।

     फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत मिलेंगे 15000 रूपये, ऐसे करे आवेदन

    Ration Card हेतु आवेदन करने के लिए पात्रता

    अगर आप राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार ने कुछ पात्रता निर्धारित की है जिसे आपको पूरा करना जरूरी है। सभी पत्रताएं कुछ इस प्रकार नीचे दी गई है –

    • भारतीय नागरिक राशन कार्ड बनवा सकते हैं।
    • इसके लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
    • आवेदक आयकर दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
    • इसके लिए आवेदक की सालाना आय 1,80,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना विस्तृत जानकारी, जानें इसके लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

    राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

    राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ेगी। सभी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है –

    • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
    • परिवार के मुखिया की तीन पासपोर्ट साइज फोटो
    • निवास प्रमाण पत्र
    • एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली/ पानी/ टेलीफोन  बिल
    • बैंक पासबुक
    • आय प्रमाण पत्र
    • आयु प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र
    • मोबाइल नंबर आदि।

    इन लोगों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त इलाज, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

    राशन कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन (Ration Card Online Apply)

    अगर आपका अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है तो आप राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है –

    • राशन कार्ड हेतु आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के खाद्य विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज में जाने के बाद अब “राशन कार्ड आवेदन” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    • इतना करने के बाद जिला, ब्लॉक, पंचायत आदि की जानकारी दर्ज करें।
    • फिर इस फॉर्म में आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम, मोबाईल नंबर, परिवार के सभी सदस्यों का विवरण आदि दर्ज कर लें।
    • अब सालाना आय के अनुरूप राशन कार्ड का प्रकार चुनें।
    • सारी जानकारी दर्ज कर फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें।
    • अब इसके साथ जरूरी दस्तावेजों की फ़ोटोकॉपी संलग्न करें और नजदीकी सहायक सेवा केंद्र या खाद्य रसद विभाग में जमा कर आएं।
    • फिर संबंधित अधिकारी द्वारा आपके सभी दस्तावेजों का प्रमाणीकरण किया जाएगा और सब कुछ ठीक होने पर राशन कार्ड के लिए आवेदन स्वीकृत हो जाएगा।

    Note: अगर आप स्वयं से ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ है तो आप जन सेवा केंद्र में जाकर राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करवा सकते हैं। आप जन सेवा केंद्र में सभी आवश्यक दस्तावेजों को लेकर जाए और वहां से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

    घर बैठे अपने राशन कार्ड में सुधार करे ऑनलाइन, देखें पूरा प्रोसेस

    Ration Card Online Apply By umang.gov.in

    राशन कार्ड योजना हेतु सरकार ने उमंग ऐप विकसित किया है, इस ऐप या इसकी वेबसाइट से भी आप राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसकी पूरी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है –

    • सबसे पहले आप umang.gov.in वेबसाइट को ओपन करें, या फिर उमंग ऐप को डाउनलोड कर लें।
    • अब इसे ओपन करने के बाद यहां दिए गए “Login/Register” के विकल्प पर क्लिक करें।
    • फिर दिए गए “New On: Umang Register Here” विकल्प का चयन करें।
    • इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, इसमें मोबाइल नंबर और राज्य दर्ज करके दिए गए “Register” के बटन पर क्लिक कर दें।
    • इतना करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करके “Register Now” बटन पर क्लिक करें।
    • फिर 6 अंकों का पिन बनाकर सबमिट कर दें।
    • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉगिन करें।
    • इसके पश्चात “राशन कार्ड के लिए आवेदन” संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, इसमें व्यक्तिगत जानकारी भरें और “Next” विकल्प पर क्लिक करें।
    • सभी जानकारियां दर्ज करके अपने परिवार के सदस्यों के नाम एड करें।
    • अब अंत में इस फॉर्म को सबमिट कर दें।
    Online Applyयहाँ क्लिक करे
    Home Page यहाँ क्लिक करें
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now