Birth Certificate Online Apply : दोस्तों बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाना होता है। सामान्य तौर पर यदि बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल या प्राइवेट अस्पताल में होता है, तो अस्पताल वाले खुद ही डिस्चार्ज करने के बाद सर्टिफिकेट बनाकर के देते हैं। जिसे बाद में सीएससी सेण्टर ले जाकर ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। 1 अक्टूबर 2023 को भारत सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र को सिंगल डॉक्यूमेंट के रूप में घोषित कर दिया था, यानी अब आधार कार्ड की तरह ही इस प्रमाण पत्र का भी महत्व होगा।

इस आर्टिकल में हम बताएँगे कि आप ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवा सकते है, कहीं बार हम हॉस्पिटल में प्रमाण पत्र नहीं बनवा पते है, जिससे हमें शंका रहती है, कि अब हम अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएंगे, इन सभी के बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है, कृपया आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
जन्म प्रमाण पत्र
हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, अब बर्थ सर्टिफिकेट ऑनलाइन माध्यम से भी बनाया जा सकता है। जिसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के बर्थ सर्टिफिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। भारत देश में जन्म और मृत्यु पंजीकरण का अधिनियम 1969 में लागू किया गया था। जिसे पूरे 54 वर्षों के बाद 1 अक्टूबर 2023 को संशोधित कर दिया गया था।
Birth Certificate Online Apply के लाभ और फायदे
वैसे तो जन्म प्रमाण पत्र बहुत सी जगह पर इस्तेमाल किया जाता है परंतु हमने कुछ निम्नलिखित लाभ और फायदे हैं।
- स्कूलों में एडमिशन करने के लिए इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- छात्रवृत्ति हेतु भी इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- स्वास्थ्य बीमा हेतु भी आवश्यकता होती है।
- सरकारी नौकरी हेतु भी जन्म प्रमाण की आवश्यकता होती है।
- वोटिंग करने हेतु भी यह प्रमाण पत्र काम आ सकता है।
- मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- विदेश यात्रा में वीजा के लिए इसकी आवश्यकता होती है।
- सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- सरकारी दस्तावेजों को बनवाने के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है।
- बर्थ सर्टिफिकेट को ऑनलाइन माध्यम से बनाया जा सकता है।
PM Vishwakarma Silai Machine Yojana 2024
Birth Certificate Online Apply के लिए जरुरी दस्तावेज
यदि आप ऑनलाइन माध्यम से किसी का जन्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जब आप ऑनलाइन माध्यम से यह प्रमाण पात्र बनाएंगे तब आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है। नीचे बताए गए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता आपके बर्थ सर्टिफिकेट बनाते समय पड़ेगी।
- बच्चे का फोटो
- अस्पताल के डिस्चार्ज पेपर
- माता या पिता का आधार कार्ड
- शिशु के पैरों के निशान
Birth Certificate Online Apply Process
यदि आपको बर्थ सर्टिफिकेट बनाना है तो आप बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके बर्थ सर्टिफिकेट बन सकते हैं।
- बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए बर्थ एवं डेथ रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद यूजर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद जनरल पब्लिक साइन अप के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई संपूर्ण जानकारी को दर्ज करें।
- इसके बाद साइन अप के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद प्लेस ऑफ ऑक्युरेंस ऑफ बर्थ के क्षेत्र में कुछ आवश्यक जानकारियां दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
- इस यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से इस पोर्टल पर लॉगिन करें।
- इसके बाद बर्थ के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- इस आवेदन फार्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़कर के दर्ज करें।
- इसके बाद आपसे मांगे के सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद आप Submit के विकल्प पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
- इस रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आप बर्थ सर्टिफिकेट का स्टेटस देख सकेंगे।
- बर्थ सर्टिफिकेट के अप्लाई करने के 21 दिनों के बाद बर्थ सर्टिफिकेट आपको मिल जाएगा।
कुछ इस प्रकार आप भी बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन माध्यम से बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मेरा नाम सौरभ है, मैंने स्नातक की पढाई की है। पिछले 3 वर्षो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। वर्तमान में मैं sarkariprime.com पर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूँ।