Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025: महिलाओं को मिलेंगे ₹25000 जानें कैसे करें आवेदन

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025: बिहार सरकार ने महिलाओं की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए बिहार महिला सहायता योजना 2025 की शुरुआत की है। यह योजना खासतौर पर अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाओं के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत सरकार उन महिलाओं को ₹25,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता दे रही है, जो जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही हैं और दोबारा खड़े होकर कुछ नया करना चाहती हैं।

इस मदद से महिलाएं अपने छोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकती हैं या कोई skill सीखकर रोजगार पा सकती हैं। बिहार सरकार का उद्देश्य है कि ये महिलाएं समाज में आत्मविश्वास के साथ जी सकें और अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। यह योजना महिलाओं को सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं देती, बल्कि उन्हें एक नई शुरुआत का मौका भी देती है। इस आर्टिकल में अहम इस योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ के बारे में विस्तार से बताया है, कृपया अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार महिला सहायता योजना 2025

बिहार महिला सहायता योजना को पहली बार वित्तीय वर्ष 200607 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य उन महिलाओं को आर्थिक मदद देना है, जो तलाकशुदा हैं या जिन्हें उनके पति ने छोड़ दिया है। पहले इस योजना के तहत ₹10000 की सहायता दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है।

Bihar Mahila Sahayata Yojana

यह राशि महिलाओं को उनके जीवन में नई शुरुआत करने, स्वरोजगार शुरू करने या रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने में मदद करती है। इस योजना को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया है।

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 संक्षिप्त विवरण

संबधित विभागअल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार
योजना का नामबिहार महिला सहायता योजना
आर्टिकल का प्रकारसरकारी योजना
आवेदन पात्रताबिहार की पात्र महिलायें
सहायता राशिएकमुश्त ₹25,000
योजना का माध्यमऑफलाइन

बिहार महिला सहायता योजना के लाभ

  • इस योजना से ₹25,000 की एकमुश्त सहायता दी जाती है, यह राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
  • इससे महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिलती है, महिलाएं इस राशि से छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं या अपनी जरूरतें पूरी कर सकती हैं।
  • इससे सामाजिक सशक्तिकरण में मदद मिलती है, यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी सामाजिक स्थिति को मजबूत करती है।
  • इससे मानसिक मजबूती मिलती है, आर्थिक मदद से महिलाओं को तनाव से राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें –

पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • आवेदक बिहार की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • यह योजना अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के लिए है।
  • महिला तलाकशुदा हो या पति द्वारा कम से कम 2 साल से छोड़ी गई हो।
  • आवेदक महिला की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय ₹4,00,000 से कम होनी चाहिए।
  • विधवा महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

बिहार महिला सहायता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अनिवार्य दस्तावेजदस्तावेज का विवरण
घोषणा पत्रआवेदिका द्वारा दो स्थानीय गवाहों (जो करीबी रिश्तेदार न हों) के समक्ष किया गया घोषणापत्र। इसमें गवाहों का नाम, पता और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए।
अनुशंसा पत्र / प्रमाण पत्रपरित्यक्ता या तलाकशुदा महिला के लिए किसी अधिकृत अधिकारी या संस्था द्वारा जारी प्रमाण पत्र या अनुशंसा पत्र।
आयु प्रमाण पत्रआवेदिका की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या शपथ पत्र मान्य होगा।
आय प्रमाण पत्रमुस्लिम परित्यक्ता / तलाकशुदा महिलाओं की वार्षिक आय ₹4,00,000 से कम होनी चाहिए। यह प्रमाण पत्र अंचलाधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।
विकलांगता प्रमाण पत्रयदि पति मानसिक विकलांग हैं, तो इसके प्रमाण के रूप में सिविल सर्जन द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।
अन्य दस्तावेजअन्य दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास, मोबाइल, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि।

बिहार महिला सहायता योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के लिए अभी तक कोई ऑनलाइन पोर्टल शुरू नहीं हुआ है। फिलहाल आवेदन ऑफलाइन तरीके से करना होगा। नीचे प्रक्रिया दी गई है:

  • अपने जिले के जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में जाएं।
  • वहां से बिहार महिला सहायता योजना का आवेदन फॉर्म लें। आप इसे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की वेबसाइट state.bihar.gov.in/minoritywelfare से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • फॉर्म में अपनी जानकारी जैसे नाम, पता, वैवाहिक स्थिति और बैंक डिटेल्स सही-सही भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • फॉर्म को कार्यालय में जमा करें और रसीद ले लें।

आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?

आवेदन जमा करने के बाद इसकी स्थिति चेक करने के लिए:

  • अपने जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से संपर्क करें।
  • आवेदन नंबर और रसीद की मदद से जानकारी लें।
  • अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो राशि 1-2 महीने में बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

योजना की खास बातें

  • यह योजना केवल मुस्लिम तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए है।
  • पहले ₹10,000 की सहायता दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹25,000 किया गया है।
  • आवेदन मुफ्त है, कोई शुल्क नहीं लगता।
  • सरकार हर साल हजारों महिलाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखती है।

Important Link

आधिकारिक विज्ञापनयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटhttps://state.bihar.gov.in/

निष्कर्ष

बिहार महिला सहायता योजना 2025 उन महिलाओं के लिए एक वरदान है, जो तलाक या परित्याग के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। ₹25,000 की सहायता राशि से वे अपने जीवन में नई शुरुआत कर सकती हैं। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो जल्द से जल्द अपने नजदीकी अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जाकर आवेदन करें। यह योजना न केवल आपकी आर्थिक मदद करेगी, बल्कि आपको आत्मनिर्भर बनने का मौका भी देगी।

ये भी पढ़ें –

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट से सोशल मीडिया व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon