RRB Railway Group D Recruitment 2025: Railway Recruitment Board (RRB) ने 18 दिसंबर 2024 को बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो अभ्यर्थी दसवीं पास हैं और रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए खुशखबरी हैं। इससे पहले इन पोस्ट के लिए आईटीआई और डिप्लोमा की पात्रता थी, लेकिन अब इसे खत्म कर दिया गया है। यह भर्ती अलग अलग 32,438 पदों के लिए होने वाली है।

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू की जाने वाली है। इस पोस्ट में हम आपको इसी भर्ती के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं या इस भर्ती के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।
RRB Railway Group D Recruitment 2025 Overview
भर्ती का नाम | Railway Group D Recruitment 2025 |
किसने जारी की | Railway Recruitment Board (RRB) |
रिक्त पद | 32,438 |
नोटीफीकेशन जारी तिथि | 18 दिसंबर 2024 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू तिथि | 23 जनवरी 2025 |
आवेदन प्रक्रिया अंतिम तिथि | 22 फरवरी 2025 |
आवेदन लिंक | https://www.rrbapply.gov.in/ |
RRB Recruitment 2025 Important Dates
इस भर्ती का नोटिफिकेशन 18 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होने वाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह 22 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
नोटीफीकेशन जारी तिथि | 18 दिसंबर 2024 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू तिथि | 23 जनवरी 2025 |
आवेदन प्रक्रिया अंतिम तिथि | 22 फरवरी 2025 |
Online Apply Link | https://www.rrbapply.gov.in/ |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती आयु सीमा
अगर आप रेलवे भर्ती ग्रुप डी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपकी न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 साल रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाने वाली है। यह छूट न्यूनतम 3 और अधिकतम 10 साल की छूट दी गई है। आवेदन के तारीख के अनुसार इस भर्ती के लिए आयु की गणना की जाने वाली है। आयु सीमा के बारे में अधिक जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती में जनरल और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। इस भर्ती में एससी एसटी ईडब्ल्यूएस भूतपूर्व सैनिक और सभी श्रेणी की महिला आवेदकों के लिए 250 रूपये आवेदन शुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान आवेदक को क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड नेट बैंकिंग इन ऑनलाइन माध्यमों से कर सकते हैं।
Railway Recruitment शैक्षणिक योग्यता
जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं/ मैट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होने जरूरी है। पहले लेवल-1 पदों के लिए आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य था लेकीन अब अनिवार्य नहीं है।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 हेतु आवेदन कैसे करें?
अगर आप आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है –
- यदि आप ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने इसका होम पेज ओपन हो जायेगा। यहां पर आपको RRB Railway Group D Recruitment 2025 Apply Online इस लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नए पेज पर आवेदन फाॅर्म खुलेगा। इसमें आपसे जो जानकारी पुछी जाएगी वह आपको ठीक से भरनी है।
- अब आप आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड कर लें।
- अब आपको आपके वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और सबमिट इस बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको आवेदन फाॅर्म की प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखनी है। इस तरह से आपकी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 में आवेदक का चयन ऑनलाइन कंप्युटर आधारित प्रतियोगिता परीक्षा, पद अनुसार आवश्यक कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के जरिए किया जाने वाला है।
FAQ:
1)रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 कितने पदों के लिए होने वाली है?
Ans: रेलवे ने ग्रुप डी भर्ती 2025 32,438 पदों के लिए होने वाली है।
2) रेलवे समूह डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए किस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा?
Ans: रेलवे समूह डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए https://www.rrbapply.gov.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
3) आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि क्या है?
Ans: आरआरबी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 है।
निष्कर्ष
इस पोस्ट में हमने आपको RRB Railway Group D Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियां, आयु सीमा, आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क, RRB Railway Group D Recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता, आवेदन कैसे करें?, रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया इसके बारे में जानकारी दी है।

मेरा नाम सौरभ है, मैंने स्नातक की पढाई की है। पिछले 3 वर्षो से कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। वर्तमान में मैं sarkariprime.com पर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूँ।
Kya Ye girls K liye bhi h or isme kitni celery milegi
ha girls ke liye bhi hai.