Bandhkam Kamgar Yojana 2025: श्रमिकों को मिलेंगे ₹5000, जाने कैसे करें आवेदन !

Bandhkam Kamgar Yojana 2025: महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के श्रमिकों के लिए बांधकाम कामगार योजना की शुरुआत की है। इस योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार ने श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए और जीवनमान में सुधार लाने के लिए की है। इस योजना द्वारा महाराष्ट्र सरकार 2000 से लेकर 5000 रुपए की आर्थिक सहायता देते हैं।

इस योजना का लाभ महाराष्ट्र राज्य के निर्माण श्रमिकों को दिया जाने वाला है। इस पोस्ट में हम आपको बांधकाम कामगार योजना के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप बांधकाम कामगार योजना के बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

बांधकाम कामगार योजना क्या है?

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने अपने राज्य के श्रमिकों के लिए बांधकाम कामगार योजना की शुरुआत की है। इस योजना द्वारा गरीब निर्माण श्रमिकों को 2000 से लेकर 5000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाने वाली है। लगभग 12 लाख निर्माण मजदूरों को इस योजना का लाभ दिया जाने वाला है। महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए महाराष्ट्र इमारत व इतर बांधकाम कामगार कल्याण मंडल नाम का पोर्टल शुरू किया है।

Bandhkam Kamgar Yojana 2025 Overview

योजना का नाम बांधकाम कामगार योजना 2025
किसने शुरू की महाराष्ट्र राज्य सरकार
राज्य महाराष्ट्र
उद्देश्य निर्माण श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और जीवनमान सुधारना
आयु सीमा 18 से 60 साल
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन, ऑफलाइन
आवेदन लिंक https://mahabocw.in/

Bandhkam Kamgar Yojana 2025 का उद्देश्य

आप सभी को यह पता ही होगा की श्रमिकों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। इसलिए उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्याओं को देखने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की। निर्माण श्रमिकों के जीवन में सुधार लाना और आर्थिक स्थिति मजबूत बनाना यही इस योजना का उद्देश्य है। इस योजना से निर्माण श्रमिकों की आर्थिक जरूरते पुरी होगी और मजदूरों का विकास होगा।

पात्रता

अगर आप Bandhkam Kamgar Yojana 2025 का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास यह पात्रता होना आवश्यक है:

  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदक की आयु 18 साल से 60 साल के बीच में होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक का श्रमिक कामगार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत होना जरूरी है।
  • आवेदक को कम से कम 90 दिन काम करना होगा।

आवश्यक दस्तावेज

अगर आप Bandhkam Kamgar Yojana 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास यह दस्तावेज होना आवश्यक है:

  • आधारकार्ड
  • राशनकार्ड
  • आय प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • 90 दिन का वर्किंग सर्टिफिकेट
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाईल नंबर

बांधकाम कामगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप Bandhkam Kamgar Yojana 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह स्टेप्स फाॅलो करना जरूरी है:

  • अगर आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको https://mahabocw.in/ इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होमपेज खुलेगा। होमपेज पर आपको Workers का सेक्शन दिखाई देगा।इसमें आपको Worker Registration इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा। इसमें आपको Check your eligibility and proceed to register यह फाॅर्म दिखाई देगा। आपको आपकी पात्रता चेक करनी है और अपनी जन्मतिथि भरनी है।
  • इसके बाद आपसे कुछ सवाल पुछे जाएंगे। उसके जवाब आपको देने है। अब आपको Check Your Eligibility इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आप प्रोसीड टू फाॅर्म इस विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं।
  • अब आपके सामने एप्लिकेशन फाॅर्म खुलकर आएगा। इसमें आपसे जो जानकारी पुछी जाएगी वह आपको ठीक से भरनी है।
  • इसके बाद आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने है। अब आपको सबमिट इस बटन पर क्लिक करना है। इस तरह से आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बांधकाम कामगार योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप Bandhkam Kamgar Yojana 2025 के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको यह स्टेप्स फाॅलो करना जरूरी है:

  • अगर आप इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले https://mahabocw.in/ इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होमपेज खुलेगा। इसपर आपको Construction Workers Registration का विकल्प दिखाई देगा। इसके उपर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने योजना की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आ जाएगी। इसे आपको ठीक से पढ़ना है। अब आपको नीचे Click on this link to download the Registration Form यह विकल्प दिखाई देगा। इसके उपर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एप्लिकेशन फाॅर्म की पीडीएफ खुलकर आ जाएगी। इसकी आपको प्रिंट निकालनी है।
  • प्रिंट निकालने के बाद आवेदन फाॅर्म में पुछी गई सभी जानकारी आपको ठीक से भरनी है।
  • अब आपको आवेदन फाॅर्म के साथ जरूरी दस्तावेज अटैच करने है। अब आपको इस आवेदन फाॅर्म को महाराष्ट्र इमारत व बांधकाम कामगार कल्याण मंडल विभाग में जाकर जमा करना है। इस तरह से आपकी ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

FAQ

बांधकाम कामगार योजना द्वारा कितनी आर्थिक सहायता दी जाती है?

Ans: इस योजना द्वारा 2000 से लेकर 5000 रुपए की आर्थिक सहायता देते हैं।

बांधकाम कामगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौनसी है?

Ans: इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mahabocw.in/ है।

निष्कर्ष

इस पोस्ट में हमने आपको कामगार योजना क्या है?, बांधकाम योजना का उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज,इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?, इसके लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? इसके बारे में जानकारी दी है। अगर आपको इस योजना के संबंधित कोई सवाल हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पुछ सकते हैं। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो शेयर जरुर कीजिए। धन्यवाद!

बिहार नरेगा लिस्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon