Ladli Behna Yojana 24th Installment Date: मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना के तहत अब तक 1.26 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को 23 किस्तों का लाभ मिल चुका है। हाल ही में 16 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 23वीं किस्त की राशि सभी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की थी।
अब महिलाओं को 24वीं किस्त का इंतजार है और सभी जानना चाहती हैं कि अगली राशि कब आएगी। आमतौर पर सरकार हर महीने की 10 तारीख तक पैसा ट्रांसफर करती है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से किस्तों में थोड़ा विलंब देखा गया है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि मई 2025 की 10 तारीख के आसपास लाडली बहनों के खातों में 24वीं किस्त भेज दी जाएगी।

लेकिन अगली किस्त का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा। जिन्हें योजना के लिए पात्र माना गया है और जिनके सभी दस्तावेज सही ढंग से पूरे हैं, उन्हें ही 24वीं किस्त की राशि प्राप्त होगी। इस लेख में हम आपको लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त की तारीख और किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें, इसकी पूरी जानकारी देंगे। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
लाडली बहना योजना क्या है?
लाड़ली बहना योजना, मध्य प्रदेश सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय योजना है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है।
अब तक लगभग 1.26 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। हालांकि, हाल ही में सरकार द्वारा पात्रता की दोबारा समीक्षा की गई, जिसके बाद 1.63 लाख महिलाओं के नाम योजना की सूची से हटा दिए गए क्योंकि वे अब तय मापदंडों को पूरा नहीं कर रही थीं। अप्रैल 2025 में सरकार ने 23वीं किस्त की राशि सभी योग्य लाभार्थियों के खातों में जमा कर दी है।
Ladli Behna Yojana 24th Installment कब आएगी?
अभी हाल ही में 16 अप्रैल 2025 को महिलाओं को 23वीं किस्त के ₹1250 की राशि भेजी गई है। इसके बाद अब सभी लाभार्थी महिलाएं अगली यानी 24वीं किस्त की तारीख जानने को उत्सुक हैं। आमतौर पर सरकार हर महीने की 10 तारीख के आसपास राशि ट्रांसफर करती है। हालांकि अप्रैल में थोड़ी देरी हुई थी, लेकिन अनुमान है कि मई 2025 में 24वीं किस्त 10 तारीख के आसपास महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। फिलहाल सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आती है, हम आपको तुरंत अपडेट कर देंगे।
लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त के लिए क्या जरूरी है?
लाड़ली बहना योजना का संचालन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2023 से किया जा रहा है और यह अब तक काफी सफल रही है। योजना के तहत हर महीने महिलाओं को ₹1250 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और मई 2025 में 24वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जानी है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि अगली किस्त का पैसा केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो सभी जरूरी शर्तों को पूरा करती हैं और जिनका DBT (Direct Benefit Transfer) सिस्टम सही तरीके से सक्रिय है।
लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त के लिए पात्रता क्या है?
यदि आप चाहती हैं कि आपके खाते में अगली किस्त की राशि आए, तो नीचे दी गई पात्रता शर्तों को जरूर पूरा करें:
✅ राज्य की निवासी हों: यह योजना केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए लागू है।
✅ लाभार्थी केवल महिलाएं होंगी: इस योजना का लाभ सिर्फ महिलाओं को दिया जाता है।
✅ आयु सीमा: महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
✅ बीपीएल परिवार: लाभ लेने के लिए महिला को गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली होना चाहिए।
✅ इनकम लिमिट: महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
✅ कोई टैक्स पेयर नहीं: परिवार में कोई भी सदस्य इनकम टैक्स दाता या सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
✅ वाहन की शर्त: परिवार के पास ट्रैक्टर को छोड़कर कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
✅ बैंक खाता आधार से लिंक हो: महिला का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना जरूरी है और उसमें DBT एक्टिव होना चाहिए।
Ladli Behna Yojana 24th Installment का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति”वाले विकल्प पर क्लिक करें।

- अब नए पेज में अपना आवेदन क्रमांक या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
- उसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को सही तरीके से भरें और फिर “ओटीपी भेजें” पर क्लिक करें।

- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे सही जगह दर्ज करें।
- “सर्च” बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपकी किस्तों का पूरा विवरण खुल जाएगा।
- यहां आप देख सकते हैं कि आपको 24वीं किस्त की राशि भेजी गई है या नहीं।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
Official Website | यहाँ क्लिक करे |
Home Page | यहाँ क्लिक करे |
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |

मेरा नाम राजेंद्र सिंह है, मेने इतिहास विषय से स्नातक किया है। पिछले 5 वर्षो से ब्लॉग्गिंग व कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। वर्तमान में मैं sarkariprime.com पर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूँ।