MP Akansha Yojana 2024: मध्य प्रदेश के छात्र अब कर सकते है, फ्री JEE, NEET, AIIMS, CLAT की कोचिंग, जानें पूरी प्रक्रिया 

MP Akansha Yojana 2024: मध्य प्रदेश सरकार ने छात्रो की सुविधा के और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘एमपी आकांक्षा योजना’ की शुरुवात की है। इस योजना मे मध्यप्रदेश सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रो को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओ जैसे JEE, NEET, AIIMS, CLAT के लिए मुफ्त कोचिंग सुविधाएं प्रदान करती है। जो भी छात्र इस योजना का लाभ लेना चाहते है उन्हे इसके लिए निर्धारित की गई पात्रताओ को पूरा करना होगा यदि वह छात्र इसकी पात्रताओ को पूरा करते है, तो वह बड़ी ही आसानी से इस योजना मे आवेदन कर सकते है। 

MP Akansha Yojana

यदि आप भी मध्यप्रदेश राज्य के अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगो मे से है, और आप JEE, NEET, AIIMS, CLAT की तैयारी करना चाहते है लेकिन आपके पास इन्हे करने के लिए उपयुक्त पैसे नही है तो अप इस योजना मे आवेदन कर सकते है और नि:शुल्क इनकी तैयारी कर सकते है। आज के इस आर्टिकल मे हम आपको ‘MP Akansha Yojana 2024’ से संबधित सम्पूर्ण जानकारी देने वाली है, जिसकी मदद से आप इस योजना मे ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

MP Akansha Yojana क्या है ?

एमपी आकांक्षा योजना मे मध्यप्रदेश सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति के कक्षा 11वी और 12वी के छात्रो को नि:शुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान करती है, JEE, NEET, AIIMS, CLAT जैसी राष्ट्रीय स्तर प्रवेश परीक्षाओ के लिए कोचिंग सुविधा दी जाती है, जिससे की होनहार छात्र अपना भविष्य बना सके यह अवसर उन्हे अपने सपनों को पूरा करने मे सक्षम बनाता है, लेकिन इस योजना का लाभ केवल उन्ही छात्रो को दिया जाता है, जो इसमे ऑनलाइन आवेदन करते है और निर्धारित पात्रताओ को पूरा करते है। 

MP Akansha Yojana 2024 के बारे मे विवरण 

योजना का नाम  MP Akansha Yojana
शुरू की गई  मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभागजनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश  
लाभार्थी  मध्यप्रदेश के SC/ST छात्र
लाभछात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग  
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.tribal.mp.gov.in/ 
साल  2024
राज्य  मध्यप्रदेश

MP Akansha Yojana का उद्देश्य 

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एमपी आकांक्षा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रो की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओ की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराना है, क्योंकि हमारे देश मे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को बहुत कठिन माना जाता है और इन सभी परीक्षाओ की तैयारी करने के लिए छात्रो को काफी मेहनत करनी पड़ती है इसलिए इनकी तैयारी करने के लिए छात्रो को राज्य के सभी बड़े शहरों मे कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस योजना को 2023 मे शुरू किया गया था जिसमे 11वी मे पढ़ रहे छात्रो को प्रत्येक कोचिंग सेंटर पर इंजीनियरिंग हेतु 100 छात्रो को एंव मेडिकल हेतु 50 एंव क्लेट हेतु 50 यानि की कुल 200 छात्रो को कोचिंग प्रदान की गई और आगामी वर्ष 12वी मे भी उन छात्रो निरंतर कोचिंग सुविधा दी जा रही है। 

MP Akansha Yojana मे मिलने वाली सुविधाएं 

इस योजना के लाभार्थियो को इन निम्नलिखित सुविधाओ का लाभ दिया जाएगा

1. कोचिंग की सुविधा 

2. आवास की सुविधा 

3. भोजन की सुविधा 

4. कक्षा 11वी और 12वी मे शिक्षण की सुविधा 

MP Akansha Yojana के लाभ और विशेषताएं 

1. MP Akansha Yojana के तहत छात्रो को मुफ्त कोचिग सुविधा प्रदान की जाएगी। 

2. अनुसूचित जाति या जनजाति के विधार्थी जिनके कक्षा 10वी मे 60% से अधिक मार्क्स होंगे सिर्फ उन्ही को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। 

3. इस योजना के माध्यम से शिक्षा स्तर मे वृद्धि होगी। 

4. आकांक्षा योजना को सफल बनाने के लिए जनजातीय कार्य विभाग को इस योजना का कार्य सोंपा गया है। 

5. आकांक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रो को एक टेस्ट पास करना होगा जिसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। 

MP Akansha Yojana के लिए जरूरी पात्रता 

1. छात्र मध्यप्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए। 

2. आवेदन करने वाला छात्र अनुसूचित जाति या जनजाति का होना चाहिए। 

3. कक्षा 11वी और 12वी के छात्र ही इस योजना के लिए पात्र है।

4. इस योजना का लाभ उन छात्रो को दिया जाएगा जिनके 10वी कक्षा 60% मार्क्स से अधिक है। 

5. इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपए से अधिक नही होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना

Ladli Laxmi Yojana Certificate

Bihar Niji Nalkup Yojana

बिहार नरेगा लिस्ट 

MP Akansha Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज़ 

1. आधार कार्ड 

2. 10वी की मार्कशीट 

3. आय प्रमाण पत्र 

4. निवास प्रमाण पत्र 

5. जाति प्रमाण पत्र 

6. बैंक खाता पासबूक 

7. पासपोर्ट फोटो 

8. मोबाइल नंबर 

 MP Akansha Yojana मे लॉगिन करने की प्रक्रिया 

आपको बता दे की इस योजना मे आवेदन करने से पहले आपको लॉगिन करना होगा और नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप लॉगिन कर सकते है –

1. सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.tribal.mp.gov.in/ पर जाना है।   

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज़ पर MPTAAS के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

3. क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज़ खुल जाएगा। 

4. जिसमे आपको मांगी जाने वाली सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। 

5. जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। 

6. अंत मे आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 

7. इस प्रकार आप आकांक्षा योजना के लिए जनजातीय कार्य  विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन हो जाएंगे। 

MP Akansha Yojana मे आवेदन कैसे करें 

1. आवेदन के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

2. अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज़ खुल जाएगा। 

3. होम पेज़ पर आपको MPTAASC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

4. क्ल्कि करते ही आपके सामने इसका लॉगिन पेज़ खुल जाएगा। 

5. जिसमे आपको ‘नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

6. इसके बाद आपके सामने हितग्राही पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा। 

7. जिसमे आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी दर्ज करनी होगी। 

8. अब पंजीकरण सफल होने के बाद आपको निजी संस्थाओ द्वारा कोचिंग योजना आकांक्षा वर्ष 2024-25 के आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। 

9. अब आपके सामने इसका आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरके ‘सबमिट’ कर देना है। 
इस प्रकार आप ‘MP Akansha Yojana’ मे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Gaon Ki Beti Yojana

ग्रामीण न्याय आवास योजना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon