Subhadra Yojana Beneficiary List 2025: सुभद्रा योजना की लाभार्थी लिस्ट जारी, यहाँ से चेक करे अपना नाम

Subhadra Yojana Beneficiary List 2025: उड़ीसा राज्य सरकार द्वारा संचालित सुभद्रा योजना के तहत लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य बनाया गया है लेकिन अभी तक इस योजना के तहत 98 लाख महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हुए हैं। इन महिलाओं के नाम की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है जिसमें अपना नाम ढूंढ कर महिलाएं यह पुष्टि कर सकती हैं कि उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।

Subhadra Yojana Beneficiary List

यदि इस लिस्ट में आपका नाम है तो आपको सरकार द्वारा 5 सालों में कुल ₹50,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस आर्टिकल में हम आपको सुभद्रा योजना की लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें? इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। Subhadra Yojana Beneficiary List में अपने क्षेत्र के आधार पर महिलाएं अपने नाम की जांच कर सकती हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि इस लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, तो इसकी जांच करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Subhadra Yojana क्या है?

सुभद्रा योजना को उड़ीसा राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है जिसके तहत गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 5 साल में ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान किया जायेगा। महिलाओं को साल में ₹10000 की सहायता राशि ₹5000 की दो किस्तों में दिए जाएंगे। प्रत्येक किस्त 6 महीने के अंतराल में जारी होगी। इस राशि से महिलाएं घर पर छोटा-मोटा रोजगार शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकेंगी व अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा कर पाएंगी।

इस योजना के तहत 1 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य बनाया गया है। अब तक महिलाओं को दो किस्तों का लाभ दिया जा चुका है जिसमें दूसरी किस्त हाल ही में 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी की गई है। बता दें की जिन महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची में जारी की जाती है केवल उन्हें ही इसका लाभ मिलता है इसलिए आप अपना नाम इस लिस्ट में जरूर चेक कर लें।

Subhadra Yojana Beneficiary List Overview

योजना का नामसुभद्रा योजना
राज्यओडिशा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
वर्ष2025
लिस्ट चेकऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://subhadra.odisha.gov.in/

Subhadra Yojana Beneficiary List क्या है?

सुभद्रा योजना लाभार्थी लिस्ट में उन सभी महिलाओं के नाम दर्ज है जिनके आवेदन स्वीकृत कर लिए गए है। अब इन महिलाओं को इस योजना के तहत अगले 5 साल में ₹50000 की धनराशि दी जाएगी। जिन महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया है, वह इस लिस्ट में अपने नाम की जांच कर यह पुष्टि कर सकती हैं कि उनके आवेदन को स्वीकृति मिली है या नहीं। इस लिस्ट में यदि आपको आपका नाम मिलता है तो आपका आवेदन अप्रूव हो चुका है और आगे आप इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।

Subhadra Yojana Odisha के क्या लाभ हैं?

  • सुभद्रा योजना के तहत सरकार लाभार्थी महिलाओं को 5 साल में ₹50,000 प्रदान करेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर साल 10,000 रुपए दिया जायेगा।
  • यह सहायता राशि हर साल ₹5000 की दो किस्तों में महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी।
  • प्रत्येक किस्त का हस्तांतरण 6 महीने के अंतराल में किया जाएगा।
  • महिलाएं इस राशि से बुनाई, सिलाई, डेयरी आदि छोटे व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं और स्वयं अपनी निजी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकती हैं।
  • इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
  • सुभद्रा योजना महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की उम्मीद करती है।

सुभद्रा योजना 2025 के लिए पात्रता

  • उड़ीसा राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को सरकार सुभद्रा योजना का लाभ प्रदान करेगी।
  • इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होगी।
  • योजना का लाभ 21 से 60 वर्षीय महिलाओं को दिया जाएगा।
  • सुभद्रा योजना के लिए वे महिलाएं पात्र होंगी जिनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता या ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन ना हो।
  • इसके लिए महिला के पास 5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि और 10 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि नहीं होनी चाहिए।

Subhadra Yojana Beneficiary List कैसे चेक करें?

सुभद्रा योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें –

  • लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको सुभद्रा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • इस वेबसाइट के होम पेज में जाने के बाद दिए गए विकल्पों में से “Beneficiary List” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, इसमें आपको अपना जिला, ब्लॉक/यूएलबी और जीपी/वार्ड को सेलेक्ट करना है।
Subhadra Yojana Beneficiary List
  • इसके बाद आपको दिए गए विकल्प “View” पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने बेनिफिशियरी लिस्ट खुलकर आ जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर इसमें अपना नाम सर्च कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:

Official Websiteयहाँ क्लिक करे
Home Pageयहाँ क्लिक करे
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
Join Telegram Groupयहाँ क्लिक करे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट से सोशल मीडिया व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि पास हमारे लिए कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon