झारखण्ड भू नक्शा 2024 | Jharkhand Bhu Naksha ऑनलाइन कैसे देखें व डाउनलोड करें

Jharkhand Bhu Naksha 2024 | झारखण्ड भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें: झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा राज्य के लोगों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण किया गया है। जहाँ राज्य का कोई भी नागरिक अपने भूमि, खेत व प्लॉट का नक्शा ऑनलाइन देख सकता है। इसके अलावा भू नक्शा झारखंड पोर्टल jharbhunaksha jharkhand gov पर भू नक्शा डाउनलोड करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिससे नागरिकों को किसी सरकारी दफ्तर या किसी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Jharkhand Bhu Naksha

कई सारे लोगों को ऑनलाइन सुविधा के बारे में जानकारी नहीं है जिस कारण वह इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाते हैं। इसलिए उनके लिए हम इस आर्टिकल में झारखण्ड भू नक्शा ऑनलाइन कैसे चेक करें व भू नक्शा डाउनलोड कैसे करें के बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं ताकि किसी भी नागरिक को भू नक्शा ऑनलाइन देखने व डाउनलोड करने में किसी परेशानी का सामना करना ना पड़े। इन सभी आवश्यक जानकारियों के लिए कृपया आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

झारखण्ड भू नक्शा पोर्टल 2024

Bhu Naksha Jharkhand: झारखंड सरकार द्वारा राज्य के लोगों को अपने खेत व जमीन का नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए झारभूमि भू नक्शा झारखण्ड पोर्टल को बनवाया गया है। इसके अलावा जमीन से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे खसरा, खतौनी, जमाबंदी नकल आदि प्राप्त करने के लिए झारभूमि पोर्टल का निर्माण किया गया है। जमीन से जुड़ी सभी सुविधाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने से राज्य के लोगों को काफी फायदा हुआ है।

अब झारखंड के किसी भी नागरिक को भू नक्शा निकालने के लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिन भी नागरिकों को अपने जमीन का नक्शा निकालना होगा वह घर बैठे अपने मोबाइल एवं लैपटॉप के माध्यम से झारखंड भू नक्शा पोर्टल पर जाकर अपने जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकाल सकते हैं। आगे इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप झारखण्ड भू नक्शा ऑनलाइन कैसे निकाल सकते हैं? तो इसकी पूरी प्रक्रिया जानने के लिए इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे।

Jharkhand Bhu Naksha 2024 Overview

पोर्टल का नामभू नक्शा झारखण्ड
विभागराजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
लाभार्थीराज्य के निवासी
उद्देश्यभू नक्शा देखने व डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना।
राज्यझारखण्ड
भू नक्शा चेकऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jharbhunaksha.jharkhand.gov.in/

भू नक्शा झारखंड का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा Bhu Naksha Jharkhand के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों / निवासियों को उनके जमीन का नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। पहले झारखंड के निवासियों को अपनी खेत व जमीन का नक्शा निकालने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तर जाना पड़ता था जिससे उनके पैसे और समय दोनों खर्च होते थे। लेकिन अब ऑनलाइन सुविधा हो जाने से नागरिकों को काफी सुविधा हुई है उन्हें बिना पैसे खर्च किए कम समय में घर बैठे भूमि से संबंधित विवरण मिल जाता हैं।

Bhu Naksha Jharkhand के लाभ / फायदे

  • झारखंड सरकार द्वारा राज्य के निवासियों को झारखंड भू नक्शा देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है।
  • आज के इस डिजिटल युग को देखते हुए सरकार द्वारा भूमि से संबंधित सुविधाओं को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाया गया है।
  • इससे राज्य के नागरिकों को कई सारे फायदे होंगे। उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • अब झारखंड का कोई भी निवासी अपने घर बैठे मोबाइल एवं लैपटॉप पर इंटरनेट के माध्यम से अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकाल सकता है।
  • इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल पर झारखंड भू नक्शा डाउनलोड करने की भी सुविधा उपलब्ध है।
  • अब राज्य के किसी भी नागरिक के साथ कोई धोखाधड़ी नहीं कर सकता है। अब कोई भी अपने जमीन का मालिकाना हक जता सकता है।
  • ऑनलाइन सुविधा के आने से सरकारी कार्यालयों में होने वाले कार्य में भी पारदर्शिता आएगी। और इससे भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी को भी कम किया जा सकेगा।
  • झारभूमि भू नक्शा झारखण्ड पोर्टल पर जाकर आप आसानी से अपने भूमि का नक्शा देख सकते हैं। इससे आपके समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।

झारखण्ड फसल राहत योजना

झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें व डाउनलोड करें

Jharkhand Bhu Naksha Kaise Dekhen: झारभूमि भू नक्शा झारखण्ड पोर्टल पर भू नक्शा झारखंड रांची, भू नक्शा झारखंड पलामू या झारखंड के अन्य किसी भी जिले का भू नक्शा ऑनलाइन निकाला जा सकता है। राज्य के ऐसे इच्छुक व्यक्ति जो अपने जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखना व डाउनलोड करना चाहते हैं उन्हें हम कुछ आसान सी प्रक्रिया के जरिए झारखंड भू नक्शा online चेक करने के बारे में बताने वाले हैं। इसके लिए आपको बस निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • भू नक्शा झारखण्ड ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको झारभूमि भू नक्शा झारखण्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://jharbhunaksha.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएंगे। इसके होम पेज पर आपको कुछ जानकारी दर्ज करना होगा। जैसे जिला, सर्कल, हल्का, मौजा, सीट नंबर आदि।
  • इन सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर दायीं तरफ आपके गांव का नक्शा खुल कर आ जाएगा।
  • इस नक्शे में आपको अलग-अलग खसरा नंबर दिखाई देगा। यहां आपको अपने खसरा नंबर का चयन करना है।
  • जैसे ही आप खसरा नंबर पर क्लिक करेंगे बायीं ओर आपके सामने plot info यानी प्लॉट का विवरण दिखाई देगा।
  • अब आप यहां अपने भू नक्शा का विवरण देख सकते हैं और अपने भू नक्शा का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

झारखण्ड भू नक्शा मैप रिपोर्ट कैसे देखें

भू नक्शा झारखंड पोर्टल पर मैप रिपोर्ट देखने व डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है –

  • सबसे पहले आप भू नक्शा झारखंड के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब इसके होम पेज पर अपना जिला, सर्कल, हल्का, मौजा, सीट नंबर आदि डिटेल्स का चयन करें।
  • आपके स्क्रीन पर दायीं ओर एक नक्शा दिखाई देगा। यहां आप अपना खसरा संख्या पर क्लिक करें।
  • खसरा संख्या पर क्लिक करने के बाद आपको बायीं ओर plot info दिखाई देगा।
  • यहां आप प्लॉट का विवरण देख सकते हैं। इसके ठीक नीचे आपको Map Report का एक ऑप्शन मिलेगा।
  • आप इस मैप रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके स्क्रीन पर भू नक्शा की मैप रिपोर्ट खुलकर आ जाएगी।

झारखण्ड भू नक्शा डाउनलोड कैसे करें

  • सबसे पहले आप भू नक्शा झारखण्ड के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां जिला, सर्कल, हल्का, मौजा आदि विवरण दर्ज करें।
  • अब नक्शे पर अपना खसरा संख्या चुने।
  • इसके बाद plot info के नीचे मैप रिपोर्ट पर क्लिक करें।
  • अब आप Show Report Pdf पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर भू नक्शा कि पीडीएफ दिखाई देगी।
  • यहां आप डाउनलोड के विकल्प का चयन करके अपना भू नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखण्ड भू नक्शा मोबाइल ऐप डाउनलोड

अब आप भू नक्शा झारखण्ड को मोबाइल ऐप पर भी देख सकते हैं। ऊपर हमने आपको अधिकारिक वेबसाइट के जरिए भू नक्शा देखने एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताई है। लेकिन यदि आप मोबाइल ऐप के जरिए Jharkhand Bhu Naksha देखना चाहते हैं तो आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके झारखंड भू नक्शा मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
  • अब आपको सर्च बार में Bhu Naksha Jharkhand लिखकर सर्च कर लेना है।
  • अब आपको झारभूमि झारखंड ऐप का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको Install के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके मोबाइल पर झारभूमि भू नक्शा झारखण्ड का ऐप डाउनलोड व इंस्टॉल हो जाएगा।
  • आप इस एप्लीकेशन को ओपन करके और कुछ जरूरी जानकारियों को दर्ज करके अपने मोबाइल पर झारखंड भू नक्शा देख सकते हैं।

भू नक्शा झारखण्ड से संबंधित कुछ प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1. झारखंड में अपने गांव की जमीन का नक्शा कैसे देखें?

उत्तर. झारखंड भू नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए आपको झारखंड राजस्व विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर आपको जिला, सर्किल, हल्का और मौजा को सेलेक्ट करना है। जिसके बाद आपको नक्शा दिखाई देगा। भू नक्शा देखने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

प्रश्न 2. झारखंड भू नक्शा देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

उत्तर. यदि आप झारखंड राज्य के स्थाई निवासी है तो आप झारखंड भू नक्शा देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jharbhunaksha.jharkhand.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon