Maiya Samman Yojana Payment List District Wise: झारखंड सरकार ने हाल ही में मईया सम्मान योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के तहत कुल 7500 रुपए की आर्थिक सहायता 24 जिलों की 38 लाख महिलाओं के खाते में भेज दी है। अब सभी लाभार्थी महिलाएं मईयां सम्मान योजना पेमेंट लिस्ट चेक कर यह पुष्टि कर सकती है की यह राशि बैंक खाते में जमा हुई है या नहीं। हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की झारखंड सरकार ने 24 जिलों की एक पेमेंट लिस्ट जारी की है, जिसमें जिले और उस जिले में लाभुक महिलाओं की संख्या दर्ज है।

इस योजना के तहत 57 लाख लाभार्थी महिलाएं हैं लेकिन सिर्फ 38 लाख महिलाओं को इस महीने यह किस्तें प्राप्त हुई हैं और शेष महिलाओं के आवेदन की पुनः जांच की जा रही है ताकि लाभार्थी महिलाओं की पहचान कर पात्र महिलाओं को 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त का लाभ दिया जा सके। महिलाएं चाहे तो यह चेक कर सकती हैं कि मईयां सम्मान योजना पेमेंट लिस्ट में किस जिले से कितनी महिलाओं के नाम आए हैं और इस लिस्ट में उनका नाम है या नहीं। इस पोस्ट में आगे हम आपको Maiya Samman Yojana Payment List District Wise चेक करने की पूरी प्रक्रिया बतायेंगे।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत सरकार गरीब और निराश्रित महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं कर सके और किसी पर निर्भर ना रहें। अब तक इस योजना के तहत महिलाओं को 8 किस्तों का लाभ मिल चुका है।
बता दें कि शुरुआत में इस योजना के तहत 57 लाख महिलाएं लाभ ले रहीं थीं लेकिन झारखंड सरकार ने इन महिलाओं के आवेदनों की पुनः जांच शुरू की है जिसके बाद पहले चरण में 38 लाख महिलाओं को योजना के लिए पात्र पाया गया है और इन महिलाओं को 8 मार्च 2025 से 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त की राशि एक साथ (कुल 7500 रुपए) मिलनी शुरू हो गई है। शेष महिलाओं के आवेदनों की जांच अभी जारी है।
Maiya Samman Yojana Payment List Overview
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखण्ड |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | 2500 रूपये हर महीने |
वर्ष | 2025 |
लिस्ट चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Payment List क्या है
मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं को हम बताना चाहेंगे कि हाल ही में सरकार ने तीन किस्तों की राशि जारी की है और इन किस्तों की राशि अभी केवल 38 लाख महिलाओं को प्राप्त हुई है और शेष महिलाओं के आवेदन की जांच की जा रही है जो पूर्ण होते ही पात्र महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। फिलहाल सरकार ने जिन जिलों की महिलाओं को हाल ही में भुगतान किया है, उन जिलों की सूची और लाभार्थी महिलाओं की संख्या की एक भुगतान सूची जारी की है, जिसे Maiya Samman Yojana Payment List कहा जा रहा है।
इस सूची में 24 जिलों और वहां की महिलाओं की लाभार्थी संख्या तथा अन्य विवरण प्रकाशित किए गए हैं, इस सूची की जांच कर महिलाएं यह पुष्टि कर सकती हैं कि उन्हें हाल ही में किए गए जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की सहायता राशि का लाभ मिलेगा या नहीं। इस लिस्ट में यदि आपका नाम है तो आपके खाते में जल्दी ही तीन किस्तों की राशि 7500 रूपये प्राप्त हो जाएगी।
Maiya Samman Yojana Payment List District Wise
ज़िले के नाम | लाभार्थी महिलाओं की संख्या |
गिरिडीह | 3,39,482 |
पलामू | 2,58,651 |
धनबाद | 2,54,706 |
रांची | 3,14,810 |
पूर्वी सिंहभूम | 2,35,505 |
हजारीबाग | 2,09,270 |
बोकारो | 2,32,240 |
चतरा | 1,48,625 |
गोड्डा | 1,43,066 |
गढ़वा | 1,65,606 |
देवघर | 1,90,263 |
साहिबगंज | 1,37,464 |
दुमका | 1,37,667 |
पाकुड़ | 1,16,050 |
पश्चिम सिंहभूम | 1,36,833 |
जामताड़ा | 1,12,072 |
सरायकेला | 1,14,049 |
लातेहार | 98,199 |
रामगढ़ | 93,543 |
लोहरदगा | 69,330 |
कोडरमा | 99,176 |
गुमला | 1,07,330 |
सिमडेगा | 66,851 |
खूंटी | 63,369 |
Maiya Samman Yojana Payment List District Wise कैसे चेक करें?
अगर आप केवल अपने जिले की भुगतान सूची निकालकर अपने नाम की जांच इस लिस्ट में करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करना होगा –
- सबसे पहले आप मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर लॉगिन करे।

- इसके बाद दिए गए “Payment List” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको विभिन्न जिलों की सूची मिलेगी, इसमें से अपने जिले का चुनाव करें।
- इसके बाद आपके सामने आपके जिले के लाभार्थियों की सूची खुलकर आ जाएगी।
- इस सूची में आपको लाभार्थी महिलाओं के नाम, उनका पता और भुगतान विवरण देखने को मिल जाएगा। इसी सूची में आप अपने नाम की जांच कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:
Important Links
Official Website | यहाँ क्लिक करे |
Home Page | यहाँ क्लिक करे |
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
Join Telegram Group | यहाँ क्लिक करे |
Mere khate mein paisa nahi aaya. Kab tak aa ye ga. Mai mahagama parkhand se hu.